ePaper

Moscow की सड़क पर Priya Prakash Varrier ने धमाकेदार अंदाज में किया डांस, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ VIDEO

Updated at : 20 Jul 2021 8:07 AM (IST)
विज्ञापन
Moscow की सड़क पर Priya Prakash Varrier ने धमाकेदार अंदाज में किया डांस, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ VIDEO

Priya Prakash Varrier Video : 'विंक गर्ल' फेम प्रिया प्रकाश वारियर (Priya Prakash Varrier) इन दिनों मॉस्को में वेकेशन मना रही हैं. प्रिया वहां से लगातार अपने फैंस को अपडेट्स दे रही है. अब उनका एक वीडियो सामने आया है, जिसमें वो मास्को की सड़कों पर डांस करते हुए दिख रही है.

विज्ञापन

Priya Prakash Varrier Video : ‘विंक गर्ल’ फेम प्रिया प्रकाश वारियर (Priya Prakash Varrier) इन दिनों मॉस्को में वेकेशन मना रही हैं. प्रिया वहां से लगातार अपने फैंस को अपडेट्स दे रही है. साथ ही अपनी कई खूबसूरत तसवीर और वीडियोज भी पोस्ट कर रही है. अब उनका एक वीडियो सामने आया है, जिसमें वो मास्को की सड़कों पर डांस करते हुए दिख रही है.

प्रिया प्रकाश वारियर का ये डांस वीडियो उनकी दोस्त ने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है. वीडियो में एक्ट्रेस के साथ उनके तीन और दोस्त डांस करते नजर आ रहे है. प्रिया व्हाइट क्रॉप टॉप और ब्लू शार्ट्स में दिख रही है. साथ ही एक्ट्रेस ने कैप भी पहनी हुई है. उनका ये कूल अंदाज फैंस को पसन्द आ रहा है.

https://www.instagram.com/p/CRdmefsA-e3/

इस वीडियो पर प्रिया प्रकाश ने कमेंट कर लिखा, ‘कुछ तो लोग कहेंगे, लोगों का काम है कहना.’ एक्ट्रेस ने कुछ दिन पहले अपनी तसवीरें भी शेयर की थी. प्रिया ने पिंक टॉप और ब्लू स्कर्ट में कुछ बेहतरीन फोटोज पोस्ट की थी. कभी रेड स्क्वायर, मॉस्को की सड़कें तो कभी मॉल में खरीदारी करते हुए वो दिख रही है.

Also Read: ट्रांसपेरेंट साड़ी में श्वेता तिवारी ने ढाया कहर, फैंस बोले- इस खूबसूरती का राज क्या है

प्रिया प्रकाश सोशल मीडिया पर काफी पॉपुलर हैं. एक्ट्रेस को इंस्टाग्राम पर करीब 7 मिलियन लोग फॉलो करते है. कुछ समय पहले एक्ट्रेस ने काफी हटके फोटोशूट करवाया था, जिसे उनके एक दोस्त ने क्लिक किया था. इसमें वो ब्लैक आउटफिट में दिखी थी. एक्ट्रेस का ब्लू आई मेकअप काफी यूनिक लगा था.

https://www.instagram.com/p/CRYOrpqgWtr/

बता दें कि प्रिया प्रकाश वारियर उस समय इंटरनेट सेंसेशन बन गई थी, जब वो अपनी एक फिल्म ‘उरु अदार लव’ के एक सीन में आंख मारती नजर आई थी. उनके आंख मारने का अंदाज सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुआ था. एक्ट्रेस के एक्सप्रेशन ने सबका दिल जीत लिया था.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola