Salman Khan केस में आ रहा रोहित गोदारा का नाम? पहले की थी सुखदेव सिंह गोगामेड़ी की हत्या

Published by : ArbindKumar Mishra Updated At : 15 May 2024 11:20 AM

विज्ञापन

सलमान खान के अपार्टमेंट के बाहर फायरिंग करने वाले शूटरों का ताल्लुक रोहित गोदारा गैंग से होने का अंदेशा है.

विज्ञापन
salman khan and salim khan
Salman khan and salim khan

बॉलीवुड एक्टर सलमान खान के बांद्रा स्थित अपार्टमेंट के बाहर रविवार को हुई गोलीबारी की घटना के पीछे गैंगस्टर रोहित गोदारा का नाम आ रहा है. इससे पहले जयपुर में दिसंबर में अज्ञात हमलावरों ने श्री राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के अध्यक्ष सुखदेव सिंह गोगामेड़ी के घर में घुसकर गोली मारकर हत्या कर दी थी. घटना के दौरान हमलावरों ने अपने साथ एक व्यक्ति को भी गोली मार दी और घर में मौजूद एक अन्य व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया था.

undefined

सुखदेव सिंह गोगामेड़ी की हत्या की जिम्मेदारी रोहित गोदारा गैंग ने ली

सुखदेव सिंह गोगामेड़ी की हत्या के बाद पुलिस अपराधियों को पकड़ने के लिए सख्त नाकेबंदी की थी. इस घटना की रोहित गोदारा गैंग ने जिम्मेदारी ली थी. इसे ध्यान में रखते हुए पड़ोसी जिलों और बीकानेर में भी बदमाशों के संपर्क वाले लोगों को चिन्हित कर लगातार दबिश दी जा रही थी.

undefined

लॉरेंस बिश्नोई गिरोह से जुड़ा है रोहित गोदारा

गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई गिरोह से जुड़े रोहित गोदारा ने सोशल मीडिया पर वायरल एक पोस्ट में गोगामेड़ी की हत्या की जिम्मेदारी ली थी. उसने कहा था कि गोगामेड़ी उसकी गैंग के दुश्मनों का समर्थन कर रहा था और उन्हें सशक्त कर रहा है.

गैंगस्टर रोहित गोदारा की बॉयोमेट्रिक डिटेल निकालने के लिए NIA बीते 3 हफ्ते से प्रयास कर रही है. गोदारा का हाथ पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला की हत्या में भी आया था. गोदारा बिश्नोई के गैंग को ब्रिटेन से ऑपरेट कर रहा है. NIA इसीलिए उसे भारत प्रत्यर्पित कराना चाहती है.

गोदारा फर्जी पासपोर्ट के सहारे दिल्ली से दुबई भाग गया था. लॉरेंस बिश्नोई ने पूछताछ में बताया था कि उसके पास यूपी की जेल में बंद गैंगस्टर धनंजय सिंह, हरियाणा में कला जेठारी, राजस्थान में रोहित गोदारा और दिल्ली में रोहित मोई व हाशिम बाबा के साथ गठजोड़ है. इस नेटवर्क के जरिए वे हत्या कराने को शूटर के साथ हथियार भी मुहैया कराते हैं.

बिश्नोई ने यह भी दावा किया था कि सलमान खान उसके निशाने पर 1988 से है, जब उसने दो ब्लैक बक का शिकार किया था. ब्लैक बक को बिशनोई समुदाय पवित्र मानता है और उसकी पूजा करता है. गोदारा बिकानेर का रहने वाला है और उसके नाम 35 आपराधिक मामले दर्ज हैं. इनमें हत्या और फिरौती के मामले शामिल हैं.

Also Read: कौन थे सुखदेव सिंह गोगामेड़ी? जिनकी जयपुर में गोली मारकर कर दी गई हत्या, CCTV फुटेज वायरल

Salman Khan House Firing: जानें फायरिंग के बाद सलमान खान के पिता सलीम खान ने क्या कहा, दिया ये बयान

Salman Khan News: ‘यह तो ट्रेलर है’, लॉरेंस बिश्नोई के भाई ने सलमान खान के घर के बाहर फायरिंग की जिम्मेदारी ली

undefined

गोगामेड़ी से मिलाने वाले को भी हमलावरों ने गोलियों से भूना

इससे पहले सुखदेव सिंह गोगामेड़ी हत्याकांड में राजस्थान के डीजीपी उमेश मिश्रा ने बताया था कि हमलावर बातचीत करने के बहाने गोगामेड़ी के घर में दाखिल हुए और कुछ देर बातचीत करने के बाद उन्होंने गोलियां चलाना शुरू कर दिया. उनके अनुसार गोगामेड़ी के गार्ड ने भी जवाबी गोली चलाई. मिश्रा ने बताया कि बाद में दोनों हमलावरों ने उनके साथ आये नवीन शेखावत को भी गोली मार दी. इस वारदात में गोगामेड़ी और नवीन की मौत हो गई जबकि परिचित अजीत गंभीर रूप से घायल हो गया.

undefined

गोगामेड़ी की हत्या की पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद

गोगामेड़ी पर हमले का पूरा घटनाक्रम घर पर लगे सीसीटीवी कैमरे में रिकार्ड हो गया. पुलिस के अनुसार तीन लोग गोगामेड़ी के आवास पर गए और उन्होंने उनके सुरक्षाकर्मियों से कहा कि वे गोगामेड़ी से मिलना चाहते हैं. सुरक्षाकर्मी उन्हें अंदर ले गए जहां उन्होंने गोगामेड़ी से दस मिनट तक बातचीत की. इसके बाद, उन्होंने उन पर गोलियां चला दीं. घटना के बाद दो हमलावर घर से बाहर निकले और एक व्यक्ति से स्कूटी छीनकर फरार हो गए.

undefined

गोगामेड़ी के समर्थकों ने किया प्रदर्शन

गोगामेड़ी की हत्या के बाद समर्थकों ने अपराधियों की गिरफ्तारी की मांग करते हुए जयपुर, जोधपुर, अलवर, चूरू, उदयपुर में विरोध प्रदर्शन किया.

undefined

लोकेंद्र सिंह कालवी से विवाद के बाद गोगामेड़ी ने श्री राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना का गठन किया था

करणी सेना के संस्थापक और संरक्षक लोकेंद्र सिंह कालवी के साथ मतभेदों के बाद गोगामेड़ी 2015 में श्री राजपूत करणी सेना से अलग हो गए और उन्होंने श्री राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना का गठन किया. इन दोनों संगठनों ने राजपूत समुदाय के संदर्भ में ऐतिहासिक तथ्यों से कथित छेड़छाड़ को लेकर फिल्म पद्मावत का विरोध किया था.

विज्ञापन
ArbindKumar Mishra

लेखक के बारे में

By ArbindKumar Mishra

अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभालने के साथ-साथ एक पूरी शिफ्ट का नेतृत्व (Shift Lead) भी कर रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola