कौन हैं कृतिका कामरा के होने वाले पति गौरव कपूर? स्पोर्ट्स की दुनिया से है नाता

Updated:
विज्ञापन

कृतिका कामरा और गौरव कपूर, फोटो- इंस्टाग्राम

टीवी एक्ट्रेस कृतिका कामरा जल्द ही स्पोर्ट्स होस्ट गौरव कपूर से शादी करने जा रही हैं. फैंस एक्ट्रेस के होने वाले पति के बारे में जानना चाहते हैं, ऐसे में आपको गौरव कपूर के बारे में सब कुछ बताते हैं.

विज्ञापन

टीवी और वेब सीरीज की पॉपुलर एक्ट्रेस कृतिका कामरा इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में है. खबरें हैं कि कृतिका जल्द ही अपने बॉयफ्रेंड गौरव कपूर के साथ शादी के बंधन में बंधने जा रही हैं. दोनों ने अब अपने रिश्ते को नाम देने का फैसला कर लिया है. शादी की खबरों के बीच में फैंस जानना चाहते हैं कि गौरव कपूर कौन हैं. आइए आपको उनके बारे में बताते हैं.

विज्ञापन

कौन हैं कृतिका कामरा के होने वाले पति गौरव कपूर

गौरव कपूर एंटरटेनमेंट और स्पोर्ट्स की दुनिया का एक पॉपुलर चेहरा है. गौरव एक टीवी होस्ट, एक्टर और स्पोर्ट्स प्रेजेंटर हैं. उनकी पहचान IPL से जुड़े शो ‘एक्स्ट्रा इनिंग्स T20’ के चलते बनी. इसके अलावा उनका यूट्यूब शो ‘ब्रेकफास्ट विद चैंपियंस’ भी काफी लोकप्रिय है. इस शो को उन्होंने साल 2017 में शुरू किया था. उनके शो में विराट कोहली, रोहित शर्मा, स्मृति मंधाना, युवराज सिंह और अभिनव बिंद्रा जैसे दिग्गज खिलाड़ी आ चुके हैं.

ऐसा रहा गौरव का सफर

गौरव कपूर ने 17 साल की उम्र में रेडियो जॉकी के तौर पर अपने करियर की शुरुआत की थी. इसके बाद उन्होंने सोनी टीवी के ट्रैवल शो ‘इंडियन हॉलिडे’ को होस्ट किया. इसी दौरान वह चैनल वी पर VJ के रूप में भी काफी पॉपुलर हुए. उन्होंने फिल्म ‘डरना मना है’ से बॉलीवुड की दुनिया में कदम रखा और ‘अग्ली और पगली’, ‘ए वेडनसडे’ जैसी फिल्मों में नजर आए.

गौरव कपूर की पर्सनल लाइफ

दिल्ली के रहने वाले गौरव कपूर की पहली शादी किरत भट्टाल से हुई थी. दोनों ने साल 2014 में सात फेरे लिए थे, लेकिन उनका रिश्ता ज्यादा दिन तक नहीं चला. दोनों ने साल 2021 में तलाक ले लिया था.

कब और कहां होगी शादी

हिंदुस्तान टाइम्स के मुताबिक, कृतिका कामरा और गौरव कपूर मार्च के आखिर या अप्रैल 2026 की शुरुआत में शादी कर सकते हैं. बताया जा रहा कि दोनों मुंबई में शादी करेंगे. हालांकि कपल की ओर से कुछ भी कंफर्म नहीं किया गया है.

यह भी पढ़ें- Mardaani 3: छुट्टी का मिला फायदा, ‘मर्दानी 3’ की कमाई में आई तेजी

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola