Wednesday Season 2: डर और सस्पेंस से ओटीटी पर मचेगा तहलका, जानिए कब और कहां शुरू होगी वेडनसडे एडम्स की मॉन्स्टर की खोज
Published by : Shreya Sharma Updated At : 10 Apr 2025 6:16 PM
Wednesday Season 2
Wednesday Season 2: नेटफ्लिक्स का सबसे पसंद किया जाने वाला वेब सीरीज 'वेडनसडे' जल्द ही रिलीज होने वाला है. 2022 में इसका पहला सीजन रिलीज हुआ था और 2023 में सीजन 2 का ऐलान किया गया था. उसके बाद फैंस इसका लम्बे समय से इंतजार कर रहे थे. एक बार फिर वेडनसडे एडम्स नए सीजन के साथ वापस आ रही है.
Wednesday Season 2: डर, सस्पेंस और रहस्य से भरी ‘वेडनसडे’ वेब सीरीज रिलीज होने वाली है. 2022 में इस सीरीज का सीजन 1 रिलीज किया गया था. पहले सीजन की शूटिंग रोमानिया में की गई थी और दूसरे सीजन की शूटिंग मई 2024 में आयरलैंड में हुई. यह सीरीज अपनी नई कहानी से लोगों को अपनी ओर खींचने में सफल रही है. सीरीज में वेडनसडे एडम्स की स्कूल लाइफ की कहानी दिखाई गई है. इस सीरीज के 8 एपिसोड है, जिसमें वह एक रसस्य को सुलझाने की कोशिश करती है. IMBD पर इसे 10 में से 8 रेटिंग मिले है.
कब रिलीज होगी वेडनसडे सीजन 2?
एक सोर्स के अनुसार, वेडनसडे सीजन 2 का प्रीमियर 2025 के अंत तक आने की उम्मीद है क्योंकि नेटफ्लिक्स ने अभी तक इसकी ऑफिशियली घोषणा नहीं की है. सीरीज का ट्रेलर और इसका एड रिलीज होने के एक महीने पहले जारी करने की उम्मीद है. सीरीज का ट्रेलर रिलीज होने से दर्शकों के बीच उनकी एक्साइटमेंट और भी ज्यादा बढ़ जाएगी. इस बार सीजन 2 की कहानी और भी ज्यादा डरावनी और सस्पेंसफुल होने वाली है, जिसमें वेडनसडे एडम्स उस मॉन्स्टर के रहस्य को रोमांचक तरीके से सुलझाएगी.
वेडनसडे के कलाकारों के नाम
अल्फ्रेड गफ और माइल्स मिलर ने इस सीरीज का निर्माण किया है. जेना ओर्टेगा, हंटर दोहन, एम्मा मायर्स, जॉर्जी फार्मर, विक्टर डोरोबांटू, मूसा मुस्तफा, इसहाक ऑर्डोनेज, लुइस गुजमान, कैथरीना जीटा जोंस, क्रिस्टीना रिक्की और अन्य इस सीरीज के मुख्य कलाकार है. इसे आप नेटफ्लिक्स पर देख सकते है और अपने दिन को इस डरावनी कहानी से शानदार बना सकते है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shreya Sharma
श्रेया शर्मा पिछले 1साल से प्रभात खबर डिजिटल में एंटरटेनमेंट बीट पर कार्यरत हैं. टीवी, ओटीटी, फिल्मों, भोजपुरी सिनेमा और सेलिब्रिटी से जुड़ी खबरों को कवर करती हैं. ट्रेंडिंग विषयों को आसान, रोचक और भरोसेमंद भाषा में पाठकों तक पहुंचाना उनका मुख्य उद्देश्य है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










