Trending Web Series-Movies: ओटीटी पर चाहिए एंटरटेनमेंट का खजाना, तो इन सीरीज को अभी देख डालें

Published by : Ashish Lata Updated At : 19 Sep 2024 5:03 PM

विज्ञापन

Top Trending Web Series-Movies: वीकेंड बस आने ही वाला है, ऐसे अगर आप भी घर बैठकर कुछ बेहतरीन फिल्में और वेब सीरीज देखने का प्लानिंग कर रहे हैं, तो आज हम आपके लिए एक लिस्ट लेकर आए हैं, जिसमें टॉप ट्रेंडिंग शोज शामिल है, तो बिना देर किए इसे जरूर एंजॉय करें.

विज्ञापन

Trending Web Series-Movies: पिछले कुछ सालों में ओटीटी ने अपने जबरदस्त कंटेंट से लोगों को दीवाना बना लिया है. दर्शक अक्सर वीकेंड में बाहर जाने के बजाय दोस्तों और फैमिली के साथ ओटीटी प्लेटफॉर्म पर नई रिलीज फिल्में और वेब सीरीज एंजॉय करते हैं. आज हम आपको कुछ ऐसे ही टॉप ट्रेंडिंग शोज के बारे में बताएंगे, जिसे आप नेटफ्लिक्स, प्राइम वीडियो, सोनी लिव पर देख सकते हैं.

मिर्जापुर 3

पंकज त्रिपाठी, अली फज़ल, दिव्येंदु शर्मा, विक्रांत मैसी, श्वेता त्रिपाठी, श्रिया पिलगांवकर, रसिका दुग्गल स्टारर वेब सीरीज इसी साल अमेजन प्राइम पर स्ट्रीम हुई. इसे दर्शकों की ओर से काफी सराहा गया. सीरीज उत्तर प्रदेश के पूर्वांचल क्षेत्र मिर्जापुर पर आधारित है. जहां अखंडानंद ‘कालीन’ त्रिपाठी का राज चलता है.

मुंज्या

आदित्य सरपोतदार की ओर से निर्देशित कॉमेडी हॉरर फिल्म मुंज्या ने बॉक्स ऑफिस पर धुआंधार कमाई की थी. इसने दुनिया भर में 132 करोड़ का कलेक्शन किया. कहानी एक डरपोक हेयरड्रेसर बिट्टू की कहानी है, जिसके ऊपर दुष्ट आत्मा मुंज्या का साया रहता है. इसे डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर देख सकते हैं.

पंचायत 3

द वायरल फीवर की ओर से निर्मित और दीपक कुमार मिश्रा की ओर से निर्देशित, यह वेब सीरीज एक इंजीनियरिंग ग्रेजुएट की कहानी है. जिसका किरदार जितेंद्र कुमार ने निभाया है. वो उत्तर प्रदेश के काल्पनिक गांव फुलेरा में पंचायत सचिव भी बन जाते हैं. तीसरा सीजन में चुनाव का फीवर देखा गया, जो काफी मजेदार था. आप भी इसे अमेजन प्राइम वीडियो पर देख सकते हैं.

Also Read- Jatt and Juliet 3 OTT Release: एंटरटेनमेंट का बड़ेगा डोज, इस ओटीटी पर स्ट्रीम हुई दिलजीत दोसांझ की रोमांटिक मूवी

Also Read- Thangalaan OTT Release: इंतजार खत्म हुआ, चियान विक्रम की सबसे खूंखार फिल्म इस दिन होगी ओटीटी पर स्ट्रीम

मामला लीगल है

राहुल पांडे की ओर से निर्देशित और रवि किशन, अनंत वी जोशी, निधि बिष्ट, नैला ग्रेवाल, तन्वी आजमी, यशपाल शर्मा स्टारर वेब सीरीज नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम हो रही है. सीरीज की कहानी पटपड़गंज के जिला न्यायालय में सेट किया गया है, जहां विचित्र स्टाफ सदस्य न्याय की जटिलताओं को सुलझाते हैं.

कोटा फैक्ट्री 3

राघव सुब्बू की ओर से निर्देशित पॉपुलर वेब सीरीज, राजस्थान के कोटा में स्थापित है, जहां 16 साल का वैभव आईआईटी की परीक्षा की तैयारी करने के लिए आता है. यहां उसे कई परेशानियों का सामना करना पड़ता है. कलाकारों में जितेंद्र कुमार, अहसास चन्ना, आलम खान, रंजन राज, रेवती पिल्लई, प्रियांशु राज और उर्वी सिंह शामिल है. आप इसे नेटफ्लिक्स पर देख सकते हैं.

तनाव

सुधीर मिश्रा और सचिन कृष्ण की ओर से निर्देशित एक्शन थ्रिलर में मानव विज, अरबाज खान, दानिश हुसैन, एकता कौल., एमके. रैना, रजत कपूर, सत्यदीप मिश्रा, शशांक अरोड़ा, सुमित कौल, सुखमनी सदाना, वालुस्चा डी सूसा और जरीना वहाब जैसे कलाकार शामिल है. इस सीरीज को आप सोनी लिव पर एंजॉय कर सकते हैं.

महाराज

सिद्धार्थ पी. मल्होत्रा की ओर से निर्देशित ऐतिहासिक ड्रामा महाराज को नेटफ्लिक्स पर एंजॉय किया जा सकता है. इस मूवी से जुनैद खान ने बी-टाउन में डेब्यू किया था. फिल्म 1862 के महाराज लिबेल केस से प्रेरणा लेता है.

Also Read- Friday OTT Release: इस शुक्रवार ओटीटी पर लगेगा एंटरटेनमेंट का जबरदस्त तड़का, एक नहीं, दो नहीं, पूरी 6 फिल्में-सीरीज होंगी रिलीज

विज्ञापन
Ashish Lata

लेखक के बारे में

By Ashish Lata

आशीष लता डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर के साथ एंटरटेनमेंट हेड के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया इंडस्ट्री में करीब 7 साल का अनुभव रखने वाली आशीष ने एंटरटेनमेंट से लेकर देश-दुनिया और विभिन्न राज्यों की खबरों पर गहराई से काम किया है. बिहार, मध्यप्रदेश और राजस्थान जैसे राज्यों से जुड़ी खबरों के कंटेंट प्रोडक्शन में भी उनकी मजबूत पकड़ रही है. वह खबरों को आसान, रोचक और पाठकों की रुचि के अनुसार पेश करने के लिए जानी जाती हैं. एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में आशीष की खास दिलचस्पी सिनेमा और सितारों की दुनिया से जुड़ी खबरों में रही है. वह बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS अपडेट्स, सेलेब्रिटी गॉसिप, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, टीवी शोज, वेब सीरीज और स्टार इंटरव्यू जैसे विषयों पर लगातार लिखती रही हैं. इसके अलावा स्पेशल और प्रीमियम न्यूज कंटेंट तैयार करने में भी उनकी खास विशेषज्ञता मानी जाती है. उनकी राइटिंग स्टाइल में फैक्ट्स, एंटरटेनमेंट वैल्यू और रीडर्स फर्स्ट अप्रोच का अच्छा संतुलन देखने को मिलता है. आशीष लता ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्लस न्यूज से की थी. यहां उन्होंने बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स कीं. इस दौरान उन्होंने अशोक चौधरी और नगर निगम अध्यक्ष जैसे कई प्रमुख नेताओं के इंटरव्यू भी किए. शुरुआती दौर में रिपोर्टिंग और फील्ड जर्नलिज्म के अनुभव ने उनकी लेखन शैली और न्यूज प्रेजेंटेशन को और मजबूत बनाया. इसके बाद आशीष ने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में रहते हुए उन्होंने न्यूज कवरेज, डिजिटल कंटेंट और एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग के कई अलग-अलग फॉर्मेट्स पर काम किया. लगातार बदलते डिजिटल मीडिया ट्रेंड्स को समझते हुए उन्होंने अपने कंटेंट को हमेशा ऑडियंस फ्रेंडली और SEO ऑप्टिमाइज्ड बनाए रखा. पटना में जन्मी आशीष लता की शुरुआती पढ़ाई पटना सेंट्रल स्कूल, सीबीएसी से हुई. इसके बाद उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन की डिग्री हासिल की. आगे की पढ़ाई के लिए उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास्टर्स ऑफ इलेक्ट्रॉनिक मीडिया किया. उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि और मीडिया अनुभव उन्हें हिंदी पत्रकारिता के उन मूल सिद्धांतों की मजबूत समझ प्रदान करते हैं, जो जर्नलिज्म के बेसिक प्रिंसिपल 5Ws+1H यानी पर आधारित न्यूज राइटिंग के लिए बेहद जरूरी माने जाते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola