OTT Releases This Week: होली की छुट्टियों में फुल ऑन एंटरटेनमेंट, स्ट्रीम होंगी धमाकेदार फिल्में और सीरीज
Friday OTT Releases
Friday OTT Releases: ओटीटी प्लेटफॉर्म्स नेटफ्लिक्स, अमेजन प्राइम वीडियो और जियो हॉटस्टार पर इस हफ्ते नई फिल्में और वेब सीरीज रिलीज होने वाली हैं. होली की छुट्टियों में द इलेक्ट्रिक टाइम, इमरजेंसी, मोआना 2 और कई अन्य बेहतरीन कंटेंट देखना न भूलें.
Friday OTT Releases: थ्रिलर, रोमांस, एक्शन और एनिमेटेड एडवेंचर का शानदार मिश्रण, इस हफ्ते दर्शकों को मिलने वाला है. इस वीक एक से बढ़कर एक फिल्में और वेब सीरीज रिलीज हो रही हैं. एनिमेटेड फिल्मों से लेकर पॉलिटिकल ड्रामा तक, अपने इस सप्ताह को मनोरंजन से भरपूर बनाइए. रिलीज होने वाली सभी फिल्मों और वेब सीरीज की लिस्ट पर एक नजर डालते हैं.
द इलेक्ट्रिक स्टेट
यह एक साइंस-फिक्शन फिल्म है, जिसमें 1990 के समय की डायस्टोपियन कहानी है. एक किशोरी अपने लापता भाई से मिलने के मिशन पर रहती है. इसमें कहानी में एक तस्कर, ऐसी दुनिया में घूमता है जहां एक युद्ध के बाद रोबोट बाहर निकल जाते हैं. यह फिल्म 14 मार्च को नेटफ्लिक्स पर रिलीज होने वाली है.
बिग वर्ल्ड
यह एक चाइनीज ड्रामा है, जिसमें सेरेब्रल पाल्सी से पीड़ित एक व्यक्ति की मोटिवेशनल कहानी है. वह अपनी दादी के सपने को पूरा करने के लिए मुश्किलों का सामना करता है. यह फिल्म 20 मार्च को नेटफ्लिक्स पर रिली होने वाली है.
प्रभात खबर की प्रीमियम स्टोरी: Magadha Empire : बिम्बिसार ने अपनी सुदृढ़ प्रशासनिक व्यवस्था से मगध को किया सशक्त, ऐसे हुआ पतन
वनवास
वनवास एक पारिवारिक और इमोशनल फिल्म है, जिसमें एक बुजुर्ग व्यक्ति की कहानी दिखाई गयी है. वह डिमेंशिया से पीड़ित रहता है. उसके बेटे और उसके परिवार के साथ रिश्ते बदल जाते हैं. 14 मार्च को जी 5 पर यह फिल्म रिलीज होगी.
द रेजिडेंस
द रेजिडेंस एक क्राइम वेब सीरीज है. इसमें 132 कमरें वाली व्हाइट हाउस के अंदर एक जांच की जाती है. मेट्रोपॉलिटन पुलिस डिपार्टमेंट के जासूस के कहने पर एक मर्डर के मामले को उजागर किया जाता है. यह सीरीज 20 मार्च को नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी.
बी हैप्पी
फिल्म बी हैप्पी एक पिता की कहानी को दिखाता है. इसमें एक सिंगल पिता अपनी बेटी के सपनों को पूरा करने की कोशिश करता है. उसकी बेटी एक डांस रियलिटी शो में पार्टिसिपेट करना चाहती है. या फिल्म 14 मार्च को अमेजन प्राइम वीडियो पर रिलीज होने वाली है.
मोआना 2
थिएटर में धूम मचाने के बाद यह फिल्म 14 मार्च को जियो हॉटस्टार पर रिलीज होने वाली है. इस एनिमेटेड एडवेंचर फिल्म में मोआना और डेमीगॉड माउई फिर से मिलते है और मोटूफेतु के द्वीप को ढूंढने जाते है. यह फिल्म एडवेंचर से भरा हुआ है.
एजेंट
यह एक एक्शन थ्रिलर फिल्म है और बहुत इंतजार के बाद यह फिल्म ओटीटी पर रिलीज होने वाली है. इसमें एक रॉ एजेंट की कहानी बताई गयी है, जो एक खतरनाक मिशन पर निकलता है. यह फिल्म 14 मार्च को सोनीलिव पर स्ट्रीम होगी.
इमरजेंसी
यह पॉलिटिकल फिल्म है, जिसमें पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के समय की कुछ मुख्य घटनाओं को दिखाया गया है. इस फिल्म में कंगना रनौत, अनुपम खेर, दर्शन पंड्या जैसे कई स्टारकास्ट मौजूद है. यह फिल्म 17 मार्च को नेटफ्लिक्स पर रिलीज हो रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Divya Keshri
दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का पत्रकारिता अनुभव है. वह फिल्म, टीवी और ओटीटी की दुनिया को बहुत अच्छे से समझती हैं. दिव्या की खास पहचान फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरी, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट, गॉसिप और ट्रेंडिंग टीवी-ओटीटी खबरों में है. वह खबरों को आसान भाषा में लिखती हैं ताकि हर पाठक उसे आराम से समझ सके और जुड़ाव महसूस कर सके. शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. यहां उन्होंने कई खास स्टोरी और पैकेज बनाए और झारखंड से जुड़ी कई महत्वपूर्ण खबरों पर काम किया. यहीं से उनकी रिपोर्टिंग स्किल और सरल भाषा में खबर लिखने की क्षमता मजबूत हुई. प्रभात खबर डिजिटल में भूमिका इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां उन्होंने एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में अपनी अलग पहचान बनाई. आज वह एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं और फिल्म, टीवी और ओटीटी से जुड़ी ट्रेंडिंग खबरों पर लगातार काम कर रही हैं. उनकी सबसे मजबूत पकड़ फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग में मानी जाती है. वह हर खबर को सिर्फ जानकारी नहीं, बल्कि एक कहानी की तरह पेश करती हैं. पत्रकारिता को लेकर सोच दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ खबर देना नहीं है, बल्कि पाठकों से जुड़ने का एक तरीका है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिससे वह किसी भी खबर की गहराई को अच्छे से समझ पाती हैं. इसी वजह से वह खबरों को आसान, साफ और असरदार भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में सक्षम हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










