Chamkila OTT Release: अगले महीने रिलीज होगी इम्तियाज अली की फिल्म चमकीला

Updated:
विज्ञापन
Chamkila OTT Release: अगले महीने रिलीज होगी इम्तियाज अली की फिल्म चमकीला

Chamkila OTT Release: इम्तियाज अली इन दिनों अपनी आगामी फिल्म चमकीला को लेकर सुर्खियों में थे. फिल्म में दिलजीत दोसांझ और परिणीति चोपड़ा मुख्य रोल में है. इसके ओटीटी रिलीज की जानकारी सामने आई है.

विज्ञापन

Chamkila OTT Release: इम्तियाज अली की फिल्म चमकीला जल्द ही रिलीज होने वाली है. फिल्म में परिणीति चोपड़ा और दिलजीत दोसांझ लीड रोल में है. फिल्म सिनेमाघरों में नहीं ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज होगी, ऐसी जानकारी सामने आई है.

दिलजीत दोसांझ ने अपने इंस्टाग्राम पर चमकीला का टीजर शेयर किया है. इसे शेयर कर उन्होंने लिखा, माहौल बन जाता था जब वो छेड़ता था साज, कुछ ऐसा ही था चमकीला का अंदाज.

अमर सिंह चमकीला फिल्म नेटफिल्क्स पर रिलीज होगी. इसे आप संभवत: अप्रैल से देख सकते हैं. टीजर में वो कहते हैं, एक बात तो पता है मुझे कि लोग क्या सुनना चाहते हैं, उन्हें किस चीज में मजा आता है. वो मैं कर सकता हूं.”

टीजर पर यूजर्स कमेंट कर रहे हैं. एक मीडिया यूजर ने लिखा, हमेशा की तरह क्लास इम्तियाज. एक यूजर ने लिखा, इसका इंतजार है. एक यूजर ने लिखा, बहुत मजा आएगा देखने में.

अमर सिंह चमकीला फिल्म में चमकीला की पत्नी और सिंगिंग पार्टनर का रोल परिणीति निभा रही है. उनके किरदार का नाम अमरजोत है.

Also Read: Entertainment News: दिलजीत दोसांझ संग तुनिशा शर्मा का वीडियो वायरल, एक्ट्रेस की तारीफ में कही ये बात

फिल्म में म्यूजिक एआर रहमान का है और इसके बोल इरशाद कामिल ने गीत हैं. दिलजीत और परिणीति ने भी कुछ गानों में अपनी आवाज दी है, जो काफी अच्छे है.

ईटाइम्स के साथ एक इंटरव्यू में परिणीत चोपड़ा ने कहा, मेरे द्वारा यह फिल्म करने का एक मुख्य कारण यह था कि मुझे इसमें लगभग 15 गाने गाने को मिल रहे थे.

परिणीत चोपड़ा ने कहा, इस फिल्म के दौरान मेरे सह-कलाकार दिलजीत ने मुझे गाते हुए सुना और मुझसे लाइव प्रदर्शन करने के लिए कहा. मेरे आसपास हर कोई मेरे दिमाग में लगातार यह विचार रखता था कि मैं मंच पर हो सकता हूं.

थिंड मोशन फिल्म्स और रिदम बॉयज़ एंटरटेनमेंट द्वारा निर्मित, यह फिल्म अंबरदीप सिंह द्वारा लिखित और निर्देशित है और दलजीत थिंड और करज गिल द्वारा निर्मित है।

विज्ञापन
दिव्या केशरी

लेखक के बारे में

By दिव्या केशरी

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola