Ashutosh Rana की 'द मिस्ट्री ऑफ मोक्ष आइलैंड' रिलीज, रहश्यमयी द्वीप पर दिखेगा मौत का दर्दनाक मंजर
Published by : Sheetal Choubey Updated At : 22 Sep 2024 7:00 AM
Ashutosh Rana की हॉरर-मिस्ट्री वेब सीरीज 'द मिस्ट्री ऑफ मोक्ष आइलैंड' ओटीटी पर रिलीज हो गई है. सीरीज का निर्देशन अनीश कुरूविला ने किया है. वहीं, सीरीज में मुख्य किरदार आशुतोष राणा निभा रहे हैं.
Ashutosh Rana की वेब सीरीज ‘द मिस्ट्री ऑफ मोक्ष आइलैंड’ ओटीटी पर रिलीज हो गई है. आशुतोष ने अपने एक्टिंग करियर में पॉजिटिव और नेगेटिव दोनों तरह के किरदार निभाए हैं. लेकिन इस सीरीज में एक्टर की एक्टिंग देख आपकी आंखे फटी की फटी रह जाएंगी. अनीश कुरूविला की निर्देशन में बनी यह तेलुगु सीरीज 20 सितंबर को डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर रिलीज हुई थी. अब इस हॉरर-थ्रिलर ने ओटीटी पर तहलका मचा दिया है. आइए जानते हैं इस वेब सीरीज में ऐसा क्या है, जो इसे खौफनाक बनाता है.
द मिस्ट्री ऑफ मोक्ष आइलैंड सीरीज की कहानी
आशुतोष राणा की ‘द मिस्ट्री ऑफ मोक्ष आइलैंड’ एक साई-फाई हॉरर मिस्ट्री थ्रिलर सीरीज है, जो अंडमान और निकोबार आइलैंड के पास एक सुनसान द्वीप पर आधारित है. सीरीज की कहानी एक फार्मा टाइकून डॉ. विश्वक सेन (आशुतोष राणा) के इर्द-गिर्द घूमती है, जो एक रहस्यमयी आइलैंड मोक्ष पर चला जाता है. वहां, वह अपने रिश्तेदारों को अपने रिश्तेदारों को प्रॉपर्टी के लालच में बुलाता है. कुछ वक्त बाद अचानक उस आइलैंड में कुछ अजीबो-गरीब घटनाएं घटने लगती हैं और धीरे-धीरे विश्वक के परिवार वाले गायब होने लगते हैं. ऐसे यह खूसबुरत आइलैंड खौफनाक आइलैंड में बदल जाता है.
द मिस्ट्री ऑफ मोक्ष आइलैंड सीरीज की स्टार कास्ट
इस खौफनाक सीरीज में आशुतोष राणा के अलावा प्रिया आनंद, तेजस्वी मदिवाड़ा, आदर्श बालकृष्ण, सोनिया अग्रवाल, समर्थ और विजय आदिराज जैसे कलाकार नजर आए हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Sheetal Choubey
शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर हैं और एंटरटेनमेंट बीट पर काम करती हैं. बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई उत्तर प्रदेश के कानपुर से पूरी हुई. 12वीं खत्म होने के बाद उनकी दिलचस्पी पत्रकारिता की ओर बढ़ी, जिसके चलते उन्होंने मध्य प्रदेश की माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया. करियर की शुरुआत शीतल ने शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन के साथ-साथ एंटरटेनमेंट बीट पर भी काम किया. यहां उन्होंने कंटेंट राइटिंग के अलावा वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग भी सीखी. करीब एक साल तक काम करने के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. प्रभात खबर में शुरुआत में शीतल ने बॉक्स ऑफिस, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा और एंटरटेनमेंट गॉसिप्स पर काम किया. फिलहाल वह टीवी और OTT रियलिटी शोज से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं. आसान भाषा में एंगेजिंग और SEO फ्रेंडली कंटेंट लिखना उनकी खासियत है. उनका फोकस ऐसी खबरें लिखने पर रहता है जो पाठकों को आसानी से समझ आएं और उनसे जुड़ाव महसूस हो. डिजिटल मीडिया में लगातार सीखते हुए शीतल एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में अपनी अलग पहचान बनाने की दिशा में आगे बढ़ रही हैं. नए ट्रेंड्स और ऑडियंस की पसंद को समझते हुए यूजर्स तक तेजी से सही और दिलचस्प जानकारी पहुंचाना उनकी प्राथमिकता है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










