ePaper

प्रिया प्रकाश वारियर को शिल्पा शेट्टी दे रही कड़ी टक्कर, पहले आंख मारा फिर यूं चलाई गोली

Updated at : 13 Mar 2020 2:40 PM (IST)
विज्ञापन
प्रिया प्रकाश वारियर को शिल्पा शेट्टी दे रही कड़ी टक्कर, पहले आंख मारा फिर यूं चलाई गोली

Tiktok viral video- प्रिया प्रकाश वारियर आंख मारकर रातोंरात सोशल मीडिया पर छा गई थी. लोगों को उनका गोली चलाकर आंख मारना बेहद पंसद आया था. अब एक बार फिर से ऐसा ही वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है

विज्ञापन

मुंबई: प्रिया प्रकाश वारियर (Priya Prakash varrier) आंख मारकर रातोंरात सोशल मीडिया पर छा गई थी. लोगों को उनका गोली चलाकर आंख मारना बेहद पंसद आया था. अब एक बार फिर से ऐसा ही वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, लेकिन इस बार इसमें एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी (Shilpa Shetty) है. शिल्पा शेट्टी के इस अदांज पर फैंस जमकर प्यार बरसा रहे है.

शिल्पा शेट्टी का टिकटॉक वीडियो वायरल हो रहा है. इस वीडियो में शिल्पा पहले हाथों को बंदूक बनाकर गोली चला रही हैं और फिर प्रिया प्रकाश वारियर की तरह आंख मार रही है. इसे शेयर कर शिल्पा ने लिखा, ‘मैं भी दबंग. आपको कौन सा लुक पसंद आया.’ अब तक इस वीडियो को 18 लाख लोग देख चुके हैं.

लंबे समय से बॉलीवुड से दूर शिल्पा शेट्टी जल्द ही ‘हंगामा 2’ और ‘निकम्मा’ में नजर आने वाली हैं. हंगामा 2 में एक्ट्रेस परेश रावल और मीजान जाफरी के साथ दिखाई देंगी. वहीं, निकम्मा में एक्ट्रेस अभिमन्यु दसानी और शर्ली सेतिया के साथ अहम भूमिका निभाती दिखाई देंगी.

@theshilpashetty

Main bhi Dabangg😎 Aapko konsa look pasand aaya, 1 ya 2?? ##fyp ##dabangg ##shilpashettykundra

♬ original sound – theshilpashetty
विज्ञापन
Divya Keshri

लेखक के बारे में

By Divya Keshri

मेरा नाम दिव्या केशरी है. मैं प्रभातखबर.कॉम में एंटरटेनमेंट लीड के तौर पर काम कर रही हूं. पिछले 5 साल से ज्यादा वक्त से मैं ग्लैमर और सिनेमा की दुनिया को कवर कर रही हूं. मेरा पूरा फोकस फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT के ट्रेंडिंग अपडेट्स पर रहता है. मैं आपके लिए फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस का पूरा हिसाब-किताब लेकर आती हूं. लिखते वक्त मेरी एक ही कोशिश रहती है- बात चाहे कितनी भी मुश्किल क्यों न हो, उसे बिल्कुल आसान और मजेदार तरीके से कहूं. ताकि आप खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे कनेक्ट भी कर पाएं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola