Viral Video: कॉमेडियन गौरव गुप्ता ने भरे मंच पर पाकिस्तानी शख्स को किया रोस्ट, कहा- हनुमान चालीसा पढ़ो…

Updated:
विज्ञापन
Gaurav Gupta Viral Video
Gaurav Gupta Viral Video

Viral Video: मशहूर कॉमेडियन गौरव गुप्ता का एक वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें वह एक पाकिस्तानी शख्श से भरे मंच में हनुमान चालीसा पढ़ने को कह रहे हैं. वह आगे क्या कुछ कहते हैं, आइए बताते हैं.

विज्ञापन

Viral Video: स्टैंड-अप कॉमेडियन गौरव गुप्ता एक बार फिर से सोशल मीडिया पर छा गए हैं, लेकिन इस बार उनके एक शो की वजह से. उनका अमेरिका-कनाडा टूर के दौरान उनके शो का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वह पाकिस्तानी दर्शक को लेकर हल्के-फुल्के अंदाज में एक तीखा लेकिन मजाकिया तंज कसते नजर आ रहे हैं. इस वीडियो में जैसे ही गौरव को पता चला कि सामने बैठा शख्स पाकिस्तान से है, तब वह मजाकिया लहजे में कहते हैं, “भाई, हिम्मत वाला है तू, कलाकारों पर बैन लगा है, दर्शकों को तो आने दे रहे हैं अभी.” इसके बाद गौरव चुटकी लेते हुए बोलते हैं, “चलो तुम हनुमान चालीसा पढ़ो अब.”

इतना सुनकर वहां मौजूद भीड़ इस मजाक पर ठहाके लगाती है, लेकिन गौरव वहीं नहीं रुके. उन्होंने उस दर्शक से आगे पूछा कि क्या वो उनकी बातें समझ पा रहा है. फिर जब जवाब ‘हां’ में आया, तो गौरव बोले, “नहीं मिलेगा. हम तो बरसों से कह रहे हैं, नहीं मिलेगा, फिर भी आ जाते हो.”

अब इस वीडियो के वायरल होते ही जहां कुछ लोग जमकर ठहाके लगा रहे हैं, तो वहीं कुछ दर्शकों ने इसे मौजूदा भारत-पाक संबंधों के लिहाज से “संवेदनशीलता की कमी” करार दिया है. एक यूजर ने लिखा, “गौरव भाई, आपने बहुत बढ़िया पंच मारा, लाजवाब.” वहीं, एक अन्य ने कहा, “इस माहौल में ऐसा मजाक शोभा नहीं देता, थोड़ी जिम्मेदारी दिखानी चाहिए.”

यह भी पढ़े: Housefull 5 Advance Booking: एडवांस बुकिंग में हिट हुई ‘हाउसफुल 5’? कुछ घंटे में बटोर लिए करोड़ों

विज्ञापन
शीतल चौबे

लेखक के बारे में

By शीतल चौबे

शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में एंटरटेनमेंट कंटेंट राइटर हैं. वह बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी, बॉक्स ऑफिस, OTT रिलीज, टीवी शोज और सोशल मीडिया पर वायरल एंटरटेनमेंट अपडेट्स को कवर करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर बड़ी एंटरटेनमेंट खबर पूरी फैक्ट-चेकिंग, सटीक जानकारी और आसान भाषा के साथ सबसे पहले पाठकों तक पहुंचे.

किसी फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन हो, OTT पर नई रिलीज, किसी स्टार का वायरल मोमेंट, टीवी शो का बड़ा अपडेट या एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की कोई ट्रेंडिंग खबर, शीतल हर अहम अपडेट पर नजर रखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर स्टोरी सिर्फ जानकारी देने तक सीमित न रहे, बल्कि पढ़ने में भी आसान, दिलचस्प और भरोसेमंद हो.

मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई कानपुर (उत्तर प्रदेश) में हुई. इसके बाद उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, मध्य प्रदेश से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया.

उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. इसी दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग का अनुभव भी हासिल किया.

करीब एक साल के अनुभव के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां वह रोजाना बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी इंडस्ट्री, OTT और टीवी से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं.

नई फिल्में, वेब सीरीज, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और डिजिटल मीडिया की बदलती दुनिया को लगातार फॉलो करना शीतल को पसंद है. उनका फोकस ऐसी स्टोरीज लिखने पर रहता है जो तेज, भरोसेमंद, SEO-फ्रेंडली और रीडर्स के लिए पूरी तरह वैल्यू देने वाली हों.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola