मोनालिसा ने डायरेक्टर सनोज मिश्रा पर लगाया बैडटच का आरोप, लेंगी एक्शन

डायरेक्टर सनोज मिश्रा और मोनालिसा
Viral Girl Monalisa: मोनालिसा ने डायरेक्टर सनोज मिश्रा पर शूटिंग के दौरान बैडटच का आरोप लगाया है. एक्ट्रेस ने कहा कि कम उम्र में उनके साथ ये घटनाएं हुईं और परिवार की तरफ से भी सपोर्ट नहीं मिला. अब वह कानूनी कार्रवाई की तैयारी में हैं. जानिए मोनालिसा ने क्या कहा है?
Viral Girl Monalisa: एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री से एक चौंकाने वाली खबर सामने आई है, जहां ‘वायरल गर्ल’ के नाम से पहचान बनाने वाली मोनालिसा ने एक फिल्म डायरेक्टर पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उनका कहना है कि शूटिंग के दौरान उनके साथ गलत व्यवहार हुआ, जिसे उन्होंने लंबे समय तक सहा. मोनालिसा ने डायरेक्टर सनोज मिश्रा पर आरोप लगाते हुए कहा कि फिल्म के सेट पर कई बार उनके साथ बदसलूकी (बैडटच) की गई. उन्होंने बताया कि उस समय उनकी उम्र 18 साल से भी कम थी और ये घटनाएं नेपाल और देहरादून में शूटिंग के दौरान हुईं.
कानूनी मदद लेंगी मोनालिसा
मोनालिसा के मुताबिक, उन्होंने इस बारे में अपने परिवार को भी बताया था, लेकिन वहां से उन्हें कोई खास सपोर्ट नहीं मिला. उन्होंने भावुक होकर कहा कि उनके घरवालों ने इस मामले को गंभीरता से नहीं लिया और इसे नजरअंदाज कर दिया. एक्ट्रेस ने यह भी आरोप लगाया कि डायरेक्टर अब सच छिपाने के लिए नए-नए विवाद खड़े कर रहे हैं. उनका कहना है कि ‘लव जिहाद’ जैसे मुद्दे उठाकर उन्हें चुप कराने की कोशिश की जा रही है. मोनालिसा ने साफ कहा कि अब वो इस मामले को दबाने वाली नहीं हैं और जल्द ही कानूनी कदम उठाने पर विचार कर रही हैं. इस दौरान उनके पति फरमान भी उनके साथ नजर आए.
कुंभ मेला 2025 के बाद अचानक चर्चा में आई
मोनालिसा मध्य प्रदेश के महेश्वर की रहने वाली हैं. घुमंतू पारधी समुदाय से आती हैं. उन्हें तब पहचान मिली जब कुंभ मेला 2025 के दौरान माला और रुद्राक्ष बेचते हुए उसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया. इसके बाद वह अचानक काफी चर्चा में आ गईं. फरमान खान के परिवार के अनुसार, उसने 11 मार्च को केरल के अरुमानूर में नैनार मंदिर में शादी की थी. जिसका वीडियो जमकर वायरल हुआ था.
यह भी पढ़ें: कौन रखता है अनुराग डोभाल का ख्याल? पिता ने संपत्ति से किया था बेदखल
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Aniket Kumar
अनिकेत बीते 4 सालों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. राजस्थान पत्रिका और न्यूजट्रैक जैसे मीडिया संस्थान के साथ काम करने का अनुभव. एंटरटेनमेंट, हाईपरलोकल और राजनीति की खबरों से अधिक जुड़ाव. वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ कार्यरत.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




