10 साल की मेहनत के बाद इस टीवी स्टार ने खरीदा मुंबई में अपना पहला घर, गृह प्रवेश की तस्वीरें देख इमोशनल हुए फैंस

Updated:
विज्ञापन
10 साल की मेहनत के बाद इस टीवी स्टार ने खरीदा मुंबई में अपना पहला घर, गृह प्रवेश की तस्वीरें देख इमोशनल हुए फैंस

अविनाश मिश्रा का नया घर, फोटो- इंस्टाग्राम

बिग बॉस 18 फेम अविनाश मिश्रा ने 10 साल की मेहनत के बाद मुंबई में अपना पहला घर खरीदा. गृह प्रवेश की तस्वीरें शेयर कर एक्टर हुए इमोशनल.

विज्ञापन

टीवी अभिनेता अविनाश मिश्रा के लिए यह समय बेहद खास है. ‘बिग बॉस 18’ से लोगों का दिल जीतने वाले अविनाश ने अब मुंबई में अपना पहला घर खरीद लिया है. उन्होंने सोशल मीडिया पर अपने नए घर की तस्वीरें शेयर कीं, जिसमें वह अपने माता-पिता के साथ गृह प्रवेश पूजा करते नजर आए. इस खास मौके पर अविनाश काफी इमोशनल भी दिखे.

यहां देखें फोटोज-

10 साल की मेहनत के बाद पूरा हुआ सपना

अविनाश ने बताया कि मुंबई जैसे बड़े शहर में अपना खुद का घर बनाना आसान नहीं था. इसके लिए उन्हें पूरे 10 साल तक लगातार कड़ी मेहनत, सब्र और भगवान पर भरोसा रखना पड़ा. उन्होंने पुरानी यादों को ताजा करते हुए कैप्शन में लिखा कि जब वह 10 साल पहले पहली बार मुंबई आए थे, तो उनके मन में बहुत सारे डर और सवाल थे. वह सोचते थे कि क्या वह इस शहर में टिक भी पाएंगे या नहीं. लेकिन आज 10 साल बाद अपना घर होने पर उन्हें खुद पर बहुत गर्व है. उन्होंने अपनी इस कामयाबी का पूरा श्रेय अपने मम्मी-पापा के प्यार, अपने भाई और भाभी के सपोर्ट को दिया है.

फैंस के रिएक्शन

अब ‘खतरों के खिलाड़ी 15’ में आएंगे नजर

‘बिग बॉस 18’ में सबका दिल जीतने के बाद अब अविनाश मिश्रा एक और बड़े रियलिटी शो में नजर आने वाले हैं. वह रोहित शेट्टी के मशहूर स्टंट शो ‘खतरों के खिलाड़ी 15’ में खतरनाक स्टंट करते हुए दिखाई देंगे. इस शो में जाने से पहले अविनाश ने अपने सबसे अच्छे दोस्त और टीवी एक्टर विवियन डीसेना को फोन किया था और उनसे सलाह मांगी थी.

दोस्त विवियन डीसेना ने क्या सलाह दी?

अविनाश ने News18 Showsha को दिए इंटरव्यू में बताया कि शो में जाने से पहले उन्होंने अपने करीबी दोस्त विवियन से बात की थी. उन्होंने विवियन से शो की तैयारी और वहां के मौसम को लेकर सवाल पूछे. इस पर विवियन ने अविनाश को सलाह दी कि वह शो में जाकर हर पल को खुलकर एंजॉय करें और पूरे आत्मविश्वास के साथ अपना बेस्ट दें.

यह भी पढ़ें: Mahakali: अक्षय खन्ना की ‘महाकाली’ में हुई इस हैंडसम हंक की एंट्री, लवर बॉय इमेज छोड़ पहली बार दिखेगा अलग अवतार

विज्ञापन
Sheetal Choubey

लेखक के बारे में

By Sheetal Choubey

मैं शीतल चौबे, प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट कंटेंट राइटर. पिछले एक साल से ज्यादा समय से मैं यहां बॉक्स ऑफिस अपडेट्स, भोजपुरी-बॉलीवुड खबरें, टीवी सीरियल्स की हलचल और सोशल मीडिया ट्रेंड्स को कवर कर रही हूं. एंगेजिंग, फास्ट और रीडर-फ्रेंडली कंटेंट लिखना मेरी खासियत है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola