Vikrant Massey Birthday: OTT के बादशाह हैं विक्रांत मैसी, अभी एंजॉय करें उनकी ये सुपरहिट फिल्में

Published by : Ashish Lata Updated At : 03 Apr 2024 3:24 PM

विज्ञापन

Vikrant Massey retirement

Vikrant Massey Birthday: विक्रांत मैसी आज अपना 37वां जन्मदिन मना रहे हैं. उन्होंने अपनी दमदार एक्टिंग से करोड़ों फैंस बनाए हैं, जो उनकी एक झलक पाने के लिए बेताब रहते हैं. ऐसे में आप भी अगर विक्रांत के फैन हैं, तो उनकी फिल्मों को ओटीटी पर जरूर देखें.

विज्ञापन

Vikrant Massey Birthday: विक्रांत मैसी बॉलीवुड के सबसे बेहतरीन और प्रतिभाशाली अभिनेताओं में से एक हैं. वह उन कुछ टीवी अभिनेताओं में से एक हैं, जिन्होंने फिल्मों में नाम कमाया है. आज एक्टर अपना 37वां जन्मदिन मना रहे हैं. ऐसे में आइये देखते हैं उनकी कुछ बेहतरीन फिल्में, जो आप ओटीटी पर घर बैठे एंजॉय कर सकते हैं.

12th fail
12th fail

12वीं फेल (12th Fail)
विक्रांत मैसी की लेटेस्ट फिल्म 12वीं फेल आईपीएस अधिकारी मनोज कुमार शर्मा के जीवन पर बेस्ड है, जिन्होंने गरीबी को मात देकर यूपीएससी की परीक्षा पास की. विक्रांत ने मूवी में जबरदस्त काम किया है. आप इसे डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर देख सकते हैं.

mirzapur
Mirzapur

मिर्जापुर (Mirzapur)
मिर्जापुर सबसे लोकप्रिय क्राइम वेब सीरीज में से एक है. सीरीज के दोनों पार्ट काफी पॉपुलर हुए थे और अब फैंस इसके तीसरे सीजन का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. मिर्जापुर में विक्रांत मैसी ने ‘बबलू’ पंडित की भूमिका निभाई है, जिसे फैंस ने खूब सराहा. इसे आप अमेजन प्राइम वीडियो पर देख सकते हैं.

Lootera

लुटेरा (Lootera)
विक्रमादित्य मोटवानी की पीरियड रोमांस फिल्म लुटेरा ओ हेनरी की शॉर्ट स्टोरी द लास्ट लीफ पर बेस्ड है और इसमें रणवीर सिंह, सोनाक्षी सिन्हा और विक्रांत मैसी हैं. यह मैसी की पहली फीचर-लेंथ फिल्म थी और इसमें उन्होंने देवदास मुखर्जी की भूमिका निभाई थी. आप इस पॉपुलर मूवी को डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर देख सकते हैं.

Criminal Justice

क्रिमिनल जस्टिस (Criminal Justice)
क्रिमिनल जस्टिस इसी नाम की ब्रिटिश टेलीविजन सीरीज पर आधारित है और इसमें विक्रांत मैसी, पंकज त्रिपाठी, तिग्मांशु धूलिया और जैकी श्रॉफ जैसे स्टार्स हैं. मूवी में एक्टर ने जबरदस्त एक्टिंग की थी. आप इसे डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर एंजॉय कर सकते हैं.

Read Also- 12th Fail की सफलता पर विक्रांत मैसी ने तोड़ी चुप्पी, कहा- मेरे लिए एक रिस्टार्ट का…

Love Hostel

लव हॉस्टल (Love Hostel)
लव हॉस्टल में, विक्रांत मैसी और सान्या मल्होत्रा लीड रोल में नजर आ रहे हैं. यह फिल्म एक जबरदस्त थ्रिलर के रूप में ऑनर किलिंग के मुद्दे की पड़ताल करती है. शाहरुख खान के रेड चिलीज एंटरटेनमेंट बैनर की ओर से सह-निर्मित फिल्म को आप जी5 पर देख सकते हैं.

A Death In The Gunj

ए डेथ इन द गंज (A Death In The Gunj)
ए डेथ इन द गंज कोंकणा सेन शर्मा के निर्देशन में बनी पहली फिल्म है और इसमें विक्रांत मैसी ने अपनी जबरदस्त एक्टिंग से काफी पॉपुलैरिटी हासिल की है. आप इसे बिना मिस किए अमेजन प्राइम वीडियो पर देख सकते हैं.

Haseen Dillruba

हसीन दिलरुबा (Haseen Dillruba)
विनिल मैथ्यू की हसीन दिलरुबा एक जबरदस्त थ्रिलर है, जो कहानी के लास्ट तक आपको बांध कर रखेगा. इसमें तापसी पन्नू, विक्रांत मैसी और हर्षवर्द्धन राणे हैं. आप इसे नेटफ्लिक्स पर एंजॉय कर सकते हैं.

Also Read- सस्पेंस थ्रिलर देखने के हैं शौकीन, तो अभी OTT पर देख डाले एनिमल जैसी ये 7 फिल्में, ट्विस्ट-टर्न देख चकरा जाएगा सिर

विज्ञापन
Ashish Lata

लेखक के बारे में

By Ashish Lata

आशीष लता डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर के साथ एंटरटेनमेंट हेड के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया इंडस्ट्री में करीब 7 साल का अनुभव रखने वाली आशीष ने एंटरटेनमेंट से लेकर देश-दुनिया और विभिन्न राज्यों की खबरों पर गहराई से काम किया है. बिहार, मध्यप्रदेश और राजस्थान जैसे राज्यों से जुड़ी खबरों के कंटेंट प्रोडक्शन में भी उनकी मजबूत पकड़ रही है. वह खबरों को आसान, रोचक और पाठकों की रुचि के अनुसार पेश करने के लिए जानी जाती हैं. एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में आशीष की खास दिलचस्पी सिनेमा और सितारों की दुनिया से जुड़ी खबरों में रही है. वह बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS अपडेट्स, सेलेब्रिटी गॉसिप, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, टीवी शोज, वेब सीरीज और स्टार इंटरव्यू जैसे विषयों पर लगातार लिखती रही हैं. इसके अलावा स्पेशल और प्रीमियम न्यूज कंटेंट तैयार करने में भी उनकी खास विशेषज्ञता मानी जाती है. उनकी राइटिंग स्टाइल में फैक्ट्स, एंटरटेनमेंट वैल्यू और रीडर्स फर्स्ट अप्रोच का अच्छा संतुलन देखने को मिलता है. आशीष लता ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्लस न्यूज से की थी. यहां उन्होंने बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स कीं. इस दौरान उन्होंने अशोक चौधरी और नगर निगम अध्यक्ष जैसे कई प्रमुख नेताओं के इंटरव्यू भी किए. शुरुआती दौर में रिपोर्टिंग और फील्ड जर्नलिज्म के अनुभव ने उनकी लेखन शैली और न्यूज प्रेजेंटेशन को और मजबूत बनाया. इसके बाद आशीष ने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में रहते हुए उन्होंने न्यूज कवरेज, डिजिटल कंटेंट और एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग के कई अलग-अलग फॉर्मेट्स पर काम किया. लगातार बदलते डिजिटल मीडिया ट्रेंड्स को समझते हुए उन्होंने अपने कंटेंट को हमेशा ऑडियंस फ्रेंडली और SEO ऑप्टिमाइज्ड बनाए रखा. पटना में जन्मी आशीष लता की शुरुआती पढ़ाई पटना सेंट्रल स्कूल, सीबीएसी से हुई. इसके बाद उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन की डिग्री हासिल की. आगे की पढ़ाई के लिए उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास्टर्स ऑफ इलेक्ट्रॉनिक मीडिया किया. उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि और मीडिया अनुभव उन्हें हिंदी पत्रकारिता के उन मूल सिद्धांतों की मजबूत समझ प्रदान करते हैं, जो जर्नलिज्म के बेसिक प्रिंसिपल 5Ws+1H यानी पर आधारित न्यूज राइटिंग के लिए बेहद जरूरी माने जाते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola