नहीं रहे मराठी सिनेमा के ये मशहूर एक्टर, कैंसर ने ली जान, 67 साल की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा

Updated:
विज्ञापन
Vijay Kadam Passed Away

Vijay Kadam Passed Away

दिग्गज मराठी फिल्म एक्टर विजय कदम ने 67 साल की उम्र में दुनिया को अलविदा कह दिया. उनके निधन से मराठी फिल्म इंडस्ट्री सदमे में है.

विज्ञापन

Vijay Kadam Passed Away: मराठी सिनेमा ने एक बहुमुखी प्रतिभा को खो दिया. आज सुबह ही मराठी फिल्म इंडस्ट्री से एक बुरी खबर आ रही है. मराठी एक्टर विजय कदम अब हमारे बीच नहीं रहे. उनका निधन हो गया. एक्टर ने कई हास्य भूमिकाओं के साथ-साथ कई गंभीर रोल भी निभाए थे. डेढ़ साल से एक्टर कैंसर से लड़ रहे थे और उनका इलाज चल रहा था. हालांकि एक्टर ने आज सुबह आखिरी सांस ली. उनके निधन की खबर जानकर फैंस दुख व्यक्त कर रहे हैं.

मराठी एक्टर विजय कदम का निधन

विजय कदम का निधन उनके घर पर हुआ और उनकी उम्र 67 साल थी. मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो उनका आज दोपहर में अंतिम संस्कार होगा. अपने पीछे एक्टर पत्नी और एक बेटे को छोड़ गए है. एक्टर ने मराठी फिल्मों के अलावा थिएटर में भी काम किया था. 1980 में उन्होंने कई छोटे किरदार निभाकर लोगों के दिलों में अपनी खास जगह बना ली थी. हालांकि ज्यादातर ये सारे किरदार कॉमेडी वाले थे.

Also Read- Satish Joshi: इस दिग्गज एक्टर के निधन से इंडस्ट्री में दौड़ी शौक की लहर, स्टेज पर परफॉर्म करते हुआ निधन

Also Read- Rituraj Singh Last Rites: आज होगा अनुपमा फेम ऋतुराज सिंह का अंतिम संस्कार, परिवार ने शेयर किया भावुक पोस्ट

इन मूवीज में विजय कदम ने किया था काम

विजय कदम ने ‘चश्मेबहादुर’, ‘पुलिसलाइन’, ‘हल्ड रुसली कुंकु हसलाम’ और ‘अमी दोघ राजा रानी’ जैसी मराठी मूवीज में काम किया, जिससे वो काफी लोकप्रिय हो गए थे. उनकी मौत से मराठी फिल्म इंडस्ट्री शोक मना रही है. सोशल मीडिया पर भी उनके चाहने उन्हें श्रद्धांजलि दे रहे हैं.

विज्ञापन
दिव्या केशरी

लेखक के बारे में

By दिव्या केशरी

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola