Vidya Balan ने ब्लाउज पीस और रबर बैंड से सिखाया मास्क बनाना, VIDEO वायरल

Updated:
विज्ञापन
Vidya Balan ने ब्लाउज पीस और रबर बैंड से सिखाया मास्क बनाना, VIDEO वायरल

Vidya Balan ने एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वो लोगों को अलग तरीके से घर पर ही मास्क बनाना सीखा रही है. सोशल मीडिया पर ये वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है.

विज्ञापन

कोरोना वायरस (Coronavirus) से इस वक्त पूरा देश जूझ रहा है. ऐसे में बॉलीवुड सेलेब्स लगातार लोगों को किसी ना किसी तरीके से जागरुक करते आ रहे हैं. अब अभिनेत्री विद्या बालन (Vidya Balan) ने एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वो लोगों को अलग तरीके से घर पर ही मास्क बनाना सीखा रही है. सोशल मीडिया पर ये वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है.

Also Read: Arbaaz Khan संग शादी पर Giorgia Andriani ने तोड़ी चुप्पी, कहा- शादी की बात अफवाह…

विद्या ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट के जरिए एक ट्यूटोरियल वीडियो शेयर किया है. इस वीडियो में विद्या कह रही हैं कि कोरोना वायरस के चलते दुनिया भर में मास्क की बहुत कमी है और जैसा कि हमारे प्रधानमंत्री जी ने कहा, आप घर पर ही मास्क तैयार कर सकते हैं. आप घर पर बड़ी ही आसानी से मास्क तैयार कर सकते हैं. आप दुपट्टा, स्कार्फ, पुरानी साड़ी से मास्क तैयार कर सकते हैं और आज में ब्लाउज पीस से मास्क तैयार करने जा रही हूं. इसके लिए मुझे बस दो बैंड चाहिए, रबर बैंड भी चलेगी. मास्क तैयार करने के बाद विद्या ने लोगों से कहा- ‘अपना देश अपना मास्क’.

विद्या के इस वीडियो को उनके फैन्स खूब पसंद कर रहे हैं. ये वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है. फैन्स इस वीडियो ट्यूटोरियल के लिए विद्या बालन का शुक्रिया अदा कर रहे हैं. कई यूजर्स को विद्या का ये आइडिया काफी पंसद आ रहा है. एक यूजर ने लिखा- ‘ये मेरा विद्या बालन मास्क है.’ वहीं एक और यूजर ने लिखा- ‘धन्यवाद इस शानदार आइडिया के लिए’.

वर्क फ्रंट की बात करें तो विद्या के अपकमिंग प्रोजेक्ट में शकुंतला देवी है. यह गण‍ितज्ञ शकुंतला देवी की बायोग्राफी है जिसमें विद्या शकुंतला का लीड रोल निभाती नजर आएंगी. फिल्म के पोस्टर में विद्या हुबहू शकुंतला देवी के लुक में नजर आ रही हैं.

इससे पहले अक्षय कुमार के साथ विद्या बालन का एक पुराना वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा था. दोनों इस वीडियो में एक दूसरे के साथ फाइट करते नजर आ रहे हैं. यह फाइट वीडियो फिल्म ‘मिशन मंगल’ के सेट का है. इस वीडियो को कोरोनावायरस से निपटने के तौर पर शेयर किया गया है. वुम्पला ने इंस्टाग्राम पर इस वीडियो को शेयर किया और कैप्शन में लिखा, “कोरोनावायरस को इस तरह मात देने की कोशिश..गो कोरोना गो..नो कोरोना नो.

विज्ञापन
दिव्या केशरी

लेखक के बारे में

By दिव्या केशरी

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola