VIDEO: ‘जिसकी बीवी छोटी’ गाने पर अमिताभ ने लगाए जोरदार ठुमके, जया बच्चन को गोद में लिए वीडियो वायरल

Updated:
विज्ञापन
Amitabh Bachchan and Jaya Bachchan Viral Video
Amitabh Bachchan and Jaya Bachchan Viral Video

VIDEO: अमिताभ बच्चन का एक पुराना वीडियो सोशल मीडिया पर छाया हुआ है. इस वीडियो में एक्टर अपनी पत्नी जया बच्चन के साथ ‘जिसकी बीवी छोटी’ गाने पर झूमते नजर आ रहे हैं. अब यह दिल छू लेने वाला वीडियो यूजर्स को खूब पसंद आ रहा है.

विज्ञापन

VIDEO: अमिताभ बच्चन और जया बच्चन का एक खूबसूरत थ्रोबैक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसे देखकर आप भी झूमने पर मजबूर हो जायेंगे. यह वीडियो 1983 में अमेरिका में हुए एक संगीत कार्यक्रम का है, जिसमें अमिताभ बच्चन स्टेज अपनी बीवी जया बच्चन के लिए ‘जिसकी बीबी छोटी’ गाना गा रहे हैं. सिर्फ यही नहीं, एक्टर जया बच्चन को स्टेज पर ही गोद में उठाकर खूब ठुमके भी लगते दिख रहे हैं. अब इस वीडियो पर फैंस खूब प्यार लुटा रहे हैं.

वीडियो के निचे एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा, ‘अमिताभ बच्चन भी कभी रणवीर सिंह हुआ करते थे.’ दूसरे यूजर ने लिखा, ‘यह तब की वीडियो है, जब जया बच्चन घमंडी नहीं थीं.’ ऐसे ही अन्य यूजर्स ने भी मजेदार प्रतिक्रिया दी हैं.

यह भी पढ़े: VIDEO: हाय रे! सुष्मिता सेन की Ex-भाभी का क्या हुआ हाल? सूट बेचकर चला रहीं घर

विज्ञापन
शीतल चौबे

लेखक के बारे में

By शीतल चौबे

शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में एंटरटेनमेंट कंटेंट राइटर हैं. वह बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी, बॉक्स ऑफिस, OTT रिलीज, टीवी शोज और सोशल मीडिया पर वायरल एंटरटेनमेंट अपडेट्स को कवर करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर बड़ी एंटरटेनमेंट खबर पूरी फैक्ट-चेकिंग, सटीक जानकारी और आसान भाषा के साथ सबसे पहले पाठकों तक पहुंचे.

किसी फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन हो, OTT पर नई रिलीज, किसी स्टार का वायरल मोमेंट, टीवी शो का बड़ा अपडेट या एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की कोई ट्रेंडिंग खबर, शीतल हर अहम अपडेट पर नजर रखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर स्टोरी सिर्फ जानकारी देने तक सीमित न रहे, बल्कि पढ़ने में भी आसान, दिलचस्प और भरोसेमंद हो.

मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई कानपुर (उत्तर प्रदेश) में हुई. इसके बाद उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, मध्य प्रदेश से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया.

उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. इसी दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग का अनुभव भी हासिल किया.

करीब एक साल के अनुभव के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां वह रोजाना बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी इंडस्ट्री, OTT और टीवी से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं.

नई फिल्में, वेब सीरीज, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और डिजिटल मीडिया की बदलती दुनिया को लगातार फॉलो करना शीतल को पसंद है. उनका फोकस ऐसी स्टोरीज लिखने पर रहता है जो तेज, भरोसेमंद, SEO-फ्रेंडली और रीडर्स के लिए पूरी तरह वैल्यू देने वाली हों.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola