VIDEO: हाय रे! सुष्मिता सेन की Ex-भाभी का क्या हुआ हाल? सूट बेचकर चला रहीं घर
Published by : Sheetal Choubey Updated At : 10 Apr 2025 2:20 PM

VIDEO: सुष्मिता सेन की Ex-भाभी और मशहूर टीवी एक्ट्रेस चारु असोपा की एक वीडियो ने सोशल मीडिया पर हलचल मचा दी है. वीडियो में उनकी हालत को देखकर यूजर्स काफी परेशान हो गए हैं.
VIDEO: बॉलीवुड सुपरस्टार सुष्मिता सेन की Ex-भाभी और जानी-मानी टीवी एक्ट्रेस चारु असोपा का एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब तेजी से वायरल हो रहा है. इस वीडियो में चारु असोपा ऑनलाइन सूट बेचती हुई नजर आ रही हैं. इस वीडियो के सामने आने के बाद फैंस काफी हैरान हैं. कई यूजर्स जहां उन्हें सपोर्ट कर रहे हैं. तो वहीं, कुछ यूजर्स उनके लिए परेशान भी हैं.
वायरल वीडियो के निचे एक यूजर ने एक्ट्रेस का साथ देते हुआ लिखा, ‘गर्व है तुम पर. भाई साहब औरत मेहनत करे तो चुभती है सबकी आंखो में.’ वहीं, दूसरे यूजर ने लिखा, ‘क्या हालत हो गई है बिचारी की.’ एक अन्य यूजर ने लिखा, ‘क्या तुम वेल एज्युकेटेड नहीं हो?’ मालूम हो कि चारु का शादी के तीन साल बाद ही तलाक हो गया था. उनकी एक बेटी भी है, जिसकी परवरिश वह अपने एक्स पति संग मिलकर करती हैं.
यह भी पढ़े: Watch Video: सनोज मिश्रा के जेल जाते मोनालिसा ने बन ठनकर बनाया वीडियो, बोलीं- में अपनी जान…
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Sheetal Choubey
शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर हैं और एंटरटेनमेंट बीट पर काम करती हैं. बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई उत्तर प्रदेश के कानपुर से पूरी हुई. 12वीं खत्म होने के बाद उनकी दिलचस्पी पत्रकारिता की ओर बढ़ी, जिसके चलते उन्होंने मध्य प्रदेश की माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया. करियर की शुरुआत शीतल ने शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन के साथ-साथ एंटरटेनमेंट बीट पर भी काम किया. यहां उन्होंने कंटेंट राइटिंग के अलावा वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग भी सीखी. करीब एक साल तक काम करने के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. प्रभात खबर में शुरुआत में शीतल ने बॉक्स ऑफिस, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा और एंटरटेनमेंट गॉसिप्स पर काम किया. फिलहाल वह टीवी और OTT रियलिटी शोज से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं. आसान भाषा में एंगेजिंग और SEO फ्रेंडली कंटेंट लिखना उनकी खासियत है. उनका फोकस ऐसी खबरें लिखने पर रहता है जो पाठकों को आसानी से समझ आएं और उनसे जुड़ाव महसूस हो. डिजिटल मीडिया में लगातार सीखते हुए शीतल एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में अपनी अलग पहचान बनाने की दिशा में आगे बढ़ रही हैं. नए ट्रेंड्स और ऑडियंस की पसंद को समझते हुए यूजर्स तक तेजी से सही और दिलचस्प जानकारी पहुंचाना उनकी प्राथमिकता है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए