Virat Kohli को स्टेडियम में चियर करती दिखीं Vamika, मम्मी अनुष्का के साथ पापा के लिए जमकर बजाई तालियां,PHOTOS

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 30 Dec 2021 5:30 PM

विज्ञापन

अनुष्का शर्मा इन-दिनों विराट कोहली और बेटी वामिका के साथ दक्षिण अफ्रीका में हैं. वहां से वामिका की कुछ फोटोज सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है. फोटोज में बेबी वामिका मम्मी की गोदी में पापा विराट को स्टेडियम में चियर करती दिखाई दे रही है.

विज्ञापन

बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा इन-दिनों विराट कोहली और बेटी वामिका के साथ दक्षिण अफ्रीका में हैं. यहां विराट भारत के लिए टेस्ट और वनडे मैच खेल रहे हैं. अब सुपर स्पोर्ट पार्क में खेले जा रहे India vs South Africa के मैच से सबसे क्यूट तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं. ये फोटो और किसी की नहीं, बल्कि बेबी वामिका की है. वायरल हो रही फोटोज में वामिका मम्मी अनुष्का शर्मा संग पापा विराट के लिए चियर करती दिखाई दे रही हैं.

हालांकि अनुष्का शर्मा और विराट कोहली की लाडली की फोटोज में उनका चेहरा हार्ट इमोजी से ढका हुआ है. क्योंकि कपल ने पैपराजी से फिलहाल वामिका की फोटोज रिवील नहीं करने की गुजारिश की है. विराट कोहली को स्टेडियम से चीयर करते वामिका और अनुष्का की इन तस्वीरों पर हर कोई दिल हार रहा है. फैंस इस फोटोज को को देख कई तरह के रिएक्शन दे रहे हैं.

https://www.instagram.com/p/CYEBS5lvJcT/

इस तस्वीर में एक्ट्रेस और वामिका तालियां बजा रहे हैं. दोनों की आउटफिट की बात करें तो वामिका ने व्हाइट कलर की फ्रॉक पहन रखी है. बाल में क्लिप लगा रखा है. वहीं अनुष्का शर्मा ब्लैक कलर के लहंगे में बेहद खूबसूरत लग रही हैं. वह बेबी वामिका को पकड़े हुए देखी जा सकती हैं.

Also Read: अनुष्का शर्मा और विराट कोहली की बेटी वामिका की पहली झलक आई सामने! क्यूटनेस देख आप भी हो जाएंगे फिदा

हाल ही में एक्ट्रेस और उनके पति विराट ने फोटोग्राफर्स से कहा कि वे उनकी बेटी की फोटोज न ले. जिसके बाद पैपराजी ने भी इसका सम्मान करते हुए कोई भी फोटोज अपलोड नहीं की थी. जिसके बाद अनुष्का ने इंस्टाग्राम पर मीडिया को धन्यवाद किया था.

उन्होंने लिखा, “हम वामिका की तस्वीरें / वीडियो प्रकाशित नहीं करने के लिए भारतीय पापराज़ी और अधिकांश मीडिया बिरादरी के बहुत आभारी हैं. माता-पिता के रूप में, फोटोज / वीडियो को ले जाने वाले कुछ लोगों से हमारा अनुरोध है कि आगे बढ़ने में हमारा समर्थन करें. हम अपने बच्चे के लिए गोपनीयता चाहते हैं और उसे मीडिया और सोशल मीडिया से दूर स्वतंत्र रूप से अपना जीवन जीने का मौका देने के लिए अपनी पूरी कोशिश करना चाहेंगे.”

Also Read: Anushka Sharma: अनुष्का शर्मा ने वामिका की तस्वीरें शेयर न करने पर मीडिया को कहा थैंक्यू, उसे खुलकर जीने दें

Posted By Ashish Lata

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola