अनुष्का शर्मा और विराट कोहली की बेटी वामिका की पहली झलक आई सामने! क्यूटनेस देख आप भी हो जाएंगे फिदा

भारतीय क्रिकेटर विराट कोहली और उनकी पत्नी अनुष्का शर्मा की बेटी वामिका की फोटो लीक हो गई है. एयरपोर्ट पर चेकिंग के दौरान वामिका की पहली झलक देखने को मिली है. वामिका की फोटो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही हैं.
भारतीय क्रिकेटर विराट कोहली और उनकी पत्नी अनुष्का शर्मा ने आज तक अपनी बेटी वामिका का चेहरा मीडिया और फैंस से छुपाकर रखा था. उनके लाखों फैंस वामिका की एक झलक देखने के लिए बेताब हैं. ऐसे में अब उनकी यह बेताबी खत्म हो गई है. हाल ही में ‘विरुष्का’ की लाडली बेटी वामिका की एक झलक देखने को मिली है, जिसमें स्टार किड सुपर क्यूट लग रही है.
दरअसल हुआ यूं कि आज भारतीय टीम दक्षिण अफ्रीका दौरे के लिए रवाना हो रही थी. इस दौरान विराट कोहली अनुष्का शर्मा के साथ एयरपोर्ट पर स्पॉट हुए थे. उनके साथ वामिका भी मौजूद थी. सुबह का समय था, ऐसे में दोनों जोड़े को पापराजी की उम्मीद नहीं थी. जिसकी वजह से दोनों ने वामिका का चेहरा नहीं ढका था. ऐसे में हमें नन्ही परी वामिका की पहली झलक देखने को मिली. हालांकि इसे पूरी दुनिया के साथ अभी शेयर नहीं किया जा सकता है. हम केवल उस वक्त का इंतजार कर रहे हैं, जब अनुष्का और विराट खुद बेटी को दुनिया के सामने लाने का फैसला करेंगे.
लेटेस्ट फोटो में आप देख सकते हैं कि विराट कोहली अपनी वाइफ अनुष्का और बेटी वामिका के साथ एयरपोर्ट पर चेकिंग के दौरान खड़े हैं. विराट जहां सामान उठाते दिखे, तो वहीं अनुष्का अपनी बेटी को गोद में लिए हुए नजर आईं. वहीं वामिका बिना पलक झपकाए सीधे कैमरे में देख रही थी. इस दौरान बेबी वामिका ने पर्पल कलर का ड्रेस पहना हुआ था, जिसमें वह सुपर क्यूट लग रही थी.
https://www.instagram.com/p/CXVsDPotqA4/आपको बता दें कि फैंस हमेशा से ही यह जानने के लिए बेताब रहते हैं कि आखिरकार वामिका किसपर गई है. वह विराट कोहली जैसी दिखती है, या फिर अनुष्का शर्मा जैसी. दरअसल वामिका पूरी तरह डैडी विराट कोहली की कॉपी दिखती हैं. उनकी आंखें और भौहें विराट पर गई है, वहीं स्माइल मम्मी अनुष्का शर्मा पर गई है.
गौरतलब है कि 11 जनवरी 2021 को विराट-अनुष्का (Virat-Anushka) माता-पिता बने थे. उन्होंने ये गुड न्यूज फैंस के साथ इंस्टाग्राम और ट्विटर के जरिए शेयर की थी. इस कपल ने अब तक अपनी बेटी का चेहरा फैंस को नहीं दिखाया है. अनुष्का और विराट अक्सर अपनी लाडली को लाइमलाइट से दूर रखने की पूरी कोशिश करते हैं
Posted By Ashish Lata
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




