वेलेंटाइन वीक में पार्टनर संग देखें 90s की ये रोमांटिक फिल्में, प्यार हो जाएगा दोगुना

बॉलीवुड रोमांटिक मूविज का पोस्टर
Valentine Special Movies: वेलेंटाइन वीक पर घर बैठे प्यार भरा माहौल बनाना चाहते हैं? 90 के दशक की ये क्लासिक रोमांटिक फिल्में आपको सच्चे प्यार, मासूम एहसास और खूबसूरत यादों की दुनिया में ले जाएंगी, जो इस खास हफ्ते को और यादगार बना देंगी. देखिए फिल्मों की लिस्ट...
Valentine Special Movies: वेलेंटाइन वीक आते ही हर तरफ प्यार वाला माहौल बन जाता है. कहीं लाल गुलाब, कहीं चॉकलेट तो कहीं सरप्राइज गिफ्ट्स… लेकिन कुछ लोग ऐसे भी होते हैं जो इस हफ्ते को बाहर की भागदौड़ से दूर, घर पर अपने पार्टनर के साथ सुकून से बिताना पसंद करते हैं. अगर आप भी उन्हीं में से हैं, तो 90 के दशक की कुछ क्लासिक रोमांटिक फिल्में आपके इस वेलेंटाइन वीक को और खास बना सकती हैं. उस दौर में प्यार का इजहार मैसेज या सोशल मीडिया से नहीं, बल्कि नजरों, चिट्ठियों और छोटे-छोटे एहसासों से होता था.
1942: ए लव स्टोरी
अनिल कपूर और मनीषा कोइराला की ये खूबसूरत लव स्टोरी 1994 में आई थी. विधु विनोद चोपड़ा की इस फिल्म में सादगी भरा रोमांस दिखाया गया है. इसका गाना ‘एक लड़की को देखा तो ऐसा लगा’ आज भी लोगों के दिल में बसा हुआ है. क्लासिक रोमांस पसंद करने वालों के लिए ये परफेक्ट फिल्म है.
खामोशी: द म्यूजिकल
संजय लीला भंसाली की पहली फिल्म भावनाओं से भरी हुई है. मनीषा कोइराला और सलमान खान की इस कहानी में प्यार, त्याग और संगीत का खूबसूरत मेल देखने को मिलता है. अगर आप कुछ गहराई से महसूस करना चाहते हैं, तो ये फिल्म जरूर देखी जा सकती है.
राजा हिंदुस्तानी
1996 में आई इस फिल्म ने आमिर खान और करिश्मा कपूर की जोड़ी को सुपरहिट बना दिया था. एक अमीर लड़की और एक साधारण ड्राइवर की प्रेम कहानी लोगों के दिलों को छू गई थी. इसके गाने भी आज तक लोगों की जुबान पर हैं.
प्यार तो होना ही था
अगर रोमांस के साथ थोड़ी कॉमेडी भी चाहिए, तो अजय देवगन और काजोल की ये फिल्म बढ़िया ऑप्शन है. एक लड़की अपने मंगेतर को मनाने विदेश जाती है, लेकिन रास्ते में उसे किसी और से प्यार हो जाता है. हल्की-फुल्की और दिलचस्प कहानी आपको मुस्कुराने पर मजबूर कर देगी.
दिल तो पागल है
शाहरुख खान की रोमांटिक फिल्मों की बात ही अलग होती है. यश चोपड़ा की इस फिल्म ने ये एहसास दिलाया कि हर किसी के लिए कहीं न कहीं कोई खास बना होता है. शाहरुख, माधुरी और करिश्मा का लव ट्रायंगल आज भी लोगों को उतना ही पसंद आता है.
हम आपके हैं कौन
ये फिल्म सिर्फ एक लव स्टोरी नहीं, बल्कि पूरे परिवार के साथ देखने वाली कहानी है. सलमान खान और माधुरी दीक्षित की केमिस्ट्री, मस्ती और गाने आज भी उतने ही फ्रेश लगते हैं. अगर आप वेलेंटाइन वीक फैमिली के साथ मनाना चाहते हैं, तो ये फिल्म बेहतरीन चॉइस है.
यह भी पढ़ें: 50 साल की उम्र में भी कुंवारी क्यों हैं एकता कपूर? पहली बार बताया सबकुछ
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Aniket Kumar
अनिकेत बीते 4 सालों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. राजस्थान पत्रिका और न्यूजट्रैक जैसे मीडिया संस्थान के साथ काम करने का अनुभव. एंटरटेनमेंट, हाईपरलोकल और राजनीति की खबरों से अधिक जुड़ाव. वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ कार्यरत.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




