‘मिसमैच्ड’ से ‘कॉलेज रोमांस’ तक, ये 5 वेब सीरीज बना देंगे आपके वैलेंटाइन डे को खास

Updated at : 12 Feb 2026 5:52 PM (IST)
विज्ञापन
‘मिसमैच्ड’ से ‘कॉलेज रोमांस’ तक, ये 5 वेब सीरीज बना देंगे आपके वैलेंटाइन डे को खास

Valentine Week Special Web Series On OTT

Valentine Day Special Web Series On OTT: वैलेंटाइन वीक पर घर बैठे पार्टनर संग कुछ खास देखना चाहते हैं? ‘मिसमैच्ड’, ‘लिटिल थिंग्स’ से लेकर ‘कॉलेज रोमांस’ और ‘फ्लेम्स’ तक ये 5 रोमांटिक वेब सीरीज आपको कॉलेज के पहले क्रश और प्यार भरे दिनों की याद दिला देंगी.

विज्ञापन

Valentine Day Special Web Series On OTT: 14 फरवरी यानी वैलेंटाइन डे प्यार का इजहार करने का खास मौका होता है. कोई डिनर डेट प्लान करता है, तो कोई लंबी ड्राइव. लेकिन अगर इस बार आपका मूड घर पर आराम से पार्टनर के साथ कुछ अच्छा देखने का है, तो ये रोमांटिक वेब सीरीज आपकी शाम को यादगार बना सकती हैं. इन कहानियों में कॉलेज का पहला क्रश है, दोस्ती की मिठास है और रिश्तों की वो सच्चाई भी, जो दिल को छू जाए.

मिसमैच्ड (Mismatched)

प्राजक्ता कोहली और रोहित सराफ की यह सीरीज युवाओं के बीच काफी लोकप्रिय है. कॉलेज लाइफ, करियर के सपने और रिश्तों के उतार-चढ़ाव को हल्के-फुल्के अंदाज में दिखाया गया है. इसे देखते हुए आपको अपना कैंपस और वो खास इंसान जरूर याद आएगा. इस सीरीज को आप नेटफ्लिक्स पर देख सकते हैं.

लिटिल थिंग्स (Little Things)

काव्या और ध्रुव की कहानी बड़े ड्रामे की नहीं, बल्कि रोजमर्रा की छोटी-छोटी बातों में छिपे प्यार की है. चार सीजन में फैली यह सीरीज रिश्ते की सादगी और गहराई को खूबसूरती से दिखाती है. कपल्स के लिए यह परफेक्ट वॉच है. इस सीरीज को आप नेटफ्लिक्स पर देख सकते हैं.

कॉलेज रोमांस (College Romance)

तीन दोस्तों की मस्ती और उनकी अलग-अलग लव स्टोरीज इस सीरीज की जान हैं. हल्के-फुल्के अंदाज में दिखाया गया कॉलेज जीवन आपको अपने पुराने दिनों में ले जाएगा. इस सीरीज को आप सोनी लिव पर देख सकते हैं.

फ्लेम्स (Flames)

कोचिंग क्लास, पढ़ाई का दबाव और पहली मोहब्बत- ‘फ्लेम्स’ इन्हीं भावनाओं का मेल है. इसे देखते हुए स्कूल-कॉलेज के दिन और वो मासूम सा प्यार फिर से याद आ जाएगा. यह सीरीज अमेजन प्राइम वीडियो और MX प्लेयर पर आप देख सकते हैं.

देहाती लड़के (Dehati Ladke)

कॉलेज में नए माहौल और पहले प्यार की मीठी-सी फीलिंग को यह सीरीज बेहद सहज तरीके से पेश करती है. इसे देखकर पहला क्रश जरूर याद आएगा. यह सीरीज आप अमेजन मिनी टीवी (Amazon miniTV) पर देख सकते हैं.

इस वैलेंटाइन वीक, अगर आप दिल को हल्का और मुस्कुराहट से भरी शाम चाहते हैं, तो इन सीरीज को अपनी वॉचलिस्ट में जरूर शामिल करें.

यह भी पढ़ें: ओ रोमियो से तू या मैं तक, इस शुक्रवार सिनेमाघरों में लगेगा इन रोमांटिक फिल्मों का मेला

विज्ञापन
Pushpanjali

लेखक के बारे में

By Pushpanjali

मेरा नाम पुष्पांजलि है और मैं पिछले दो साल से प्रभात खबर डिजिटल के साथ जुड़ी हूं. इस दौरान मैं फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री से जुड़ी खबरों और ट्रेंड्स को कवर कर रही हूं. मेरा मुख्य फोकस ट्रेंडिंग अपडेट्स, फिल्म रिव्यू, और बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स पर रहता है. मैं हमेशा कोशिश करती हूं कि जटिल और तकनीकी खबरों को भी पाठकों के लिए सरल, रोचक और पठनीय अंदाज में प्रस्तुत किया जाए, ताकि वे न सिर्फ खबर को समझ सकें बल्कि उससे जुड़े भी महसूस करें.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola