वैशाली ठक्कर ने I Quit लिखकर मौत को लगाया गले, सुसाइड नोट आया सामने, लिखा- '...वरना मेरी आत्मा को...

Published by : Divya Keshri Updated At : 18 Oct 2022 6:41 AM

विज्ञापन

वैशाली ठक्कर सुसाइड केस में नये-नये खुलासे हो रहे है. पुलिस को एक्ट्रेस की डायरी मिली है. इसमें वैशाली ने कई बड़े राज खोले है. बता दें कि ये रिश्ता क्या कहलाता है फेम एक्ट्रेस ने फांसी लगाकर अपनी जिंदगी खत्म कर ली है.

विज्ञापन

Vaishali Thakkar Suicide Note: टीवी एक्ट्रेस वैशाली ठक्कर (Vaishali Thakkar) ने फांसी लगाकर मौत को गले लगा लिया. 30 साल की वैशाली ने इतना बड़ा कदम क्यों उठाया, ये सवाल हर कोई पूछ रहा है. एक्ट्रेस की डायरी (Vaishali Thakkar Suicide Note) पुलिस के हाथ लगी है, जिसमें से कई चौंकने वाली बात सामने आई है. इसमें राहुल नाम के शख्स का जिक्र है, जो उसे परेशान करता था.

वैशाली ठक्कर को परेशान करता था राहुल

वैशाली ठक्कर को उसका पड़ोसी राहुल नवलानी परेशान करता था. सहायक पुलिस आयुक्त एम रहमान ने बताया था कि, राहुल उसे हैरेस कर रहा था और इस वजह से एक्ट्रेस ने ये भयानक कदम उठाया. लेटेस्ट अपडेट की मानें तो पुलिस को पांच पन्नों का सुसाइड नोट मिला है. इसमें एक्ट्रेस ने राहुल के बारे में बताया है कि वो उसे शारीरिक औऱ इमोशनली परेशान कर रहा था.

जानें सुसाइड नोट में एक्ट्रेस ने क्या लिखा था?

वैशाली ठक्कर के सुसाइड नोट में लिखा था, आई क्विट मां. लव यू पापा मां. मुझे माफ करना मैं एक अच्छी बेटी नहीं बन पाई. प्लीज राहुल और उसकी फैमिली को सजा दिलवाना. मुझे 2.5 साल से टॉर्चर किया मेंटली राहुल और दिशा ने. वरना मेरी आत्मा को शांति नहीं मिलेगी. मितेश से कहना मैं उससे बहुत प्यार करती हूं. I Quit. एक अन्य पेज में वैशाली ने लिखा था- राहुल ने मेरे साथ क्या-क्या गलत किया, मैं बता भी नहीं सकती.

undefined
इस साल शादी करने वाली थी एक्ट्रेस

वैशाली ठक्कर की शादी इसी साल दिसंबर में होने वाली थी. पुलिस के मुताबिक राहुल उसे इस वजह से परेशान करता था. एक्ट्रेस ने उसकी वजह से ही आत्महत्या की. फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रहे है और इसकी छानबीन में लगे हुए है. बता दें कि एक्ट्रेस 2 महीने बाद मितेश नाम के शख्स से शादी करने वाली थी.

Also Read: Vaishali Thakkar केस में चौंकाने वाला खुलासा, शादीशुदा पड़ोसी करता था परेशान, तंग आकर उठाया इतना बड़ा कदम सुसाइड से एक दिन पहले वैशाली ने कही थी ये बात

विकास सेठी और जाह्नवी राणा ने वैशाली ठक्कर के सुसाइड करने से एक दिन पहले ही फोन पर उससे बात किया था. वैशाली ने उनसे जल्द मिलने का प्लान बनाया था. साथ ही वैशाली ने कहा था कि वो अपनी शादी की शॉपिंग मुंबई से करेगी. जाह्नवी ने बताया, मैंने उसे एक दिन पहले आर्थिक मदद के लिए फोन किया था. उसने मुझे बताया कि वह दिवाली के बाद अपनी शादी की खरीदारी के लिए मुंबई आएगी.

विज्ञापन
Divya Keshri

लेखक के बारे में

By Divya Keshri

दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola