डे 12 पर 'उस्ताद भगत सिंह' का हाल बेहाल, बॉक्स ऑफिस पर फीकी पड़ी कमाई

Updated at : 31 Mar 2026 9:04 AM (IST)
विज्ञापन
Ustaad Bhagat Singh Box Office Collection Day 12

'उस्ताद भगत सिंह' बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 12

Ustaad Bhagat Singh Box Office Collection Day 12: पवन कल्याण की फिल्म 'उस्ताद भगत सिंह' की बॉक्स ऑफिस पर रफ्तार अब धीमी पड़ती नजर आ रही है. डे 12 पर फिल्म की कमाई बहुत कम हई है.

विज्ञापन

Ustaad Bhagat Singh Box Office Collection Day 12: पवन कल्याण की फिल्म ‘उस्ताद भगत सिंह’ की रफ्तार अब थमती जा रही है. अब फिल्म के डे 12 कलेक्शन सामने आ गए हैं. Sacnilk की रिपोर्ट के मुताबिक दूसरे सोमवार को फिल्म ने भारत में सिर्फ 0.35 करोड़ रुपये की नेट कारोबार किया है, जो पिछले दिन के मुकाबले करीब 66 परतिशत कम है. वहीं फिल्म का इंडिया नेट कलेक्शन 70.29 करोड़ रुपये पहुंच गया है, जबकि इंडिया ग्रॉस 82.60 करोड़ रुपये हो चुका है. फिल्म ने शुरुआत में अच्छा प्रदर्शन किया, लेकिन अब इसकी कमाई धीमी पड़ गई है. यह पिछले दिन के 1.03 करोड़ रुपये के मुकाबले बड़ी गिरावट है. फिल्म के कुल 1,058 शोज चले और ऑक्यूपेंसी लगभग 16 परतिशत रही, जो दर्शकों की कम होती दिलचस्पी को दिखाता है.

यहां देखें कलेक्शन

  • Day 1 – 34.75 करोड़ रुपये
  • Day 2 – 9.00 करोड़ रुपये
  • Day 3 – 9.10 करोड़ रुपये
  • Day 4 – 7.50 करोड़ रुपये
  • Day 5- 2.50 करोड़ रुपये
  • Day 6 – 1.75 करोड़ रुपये
  • Day 7- 1.35 करोड़ रुपये
  • Day 8 – 1.00 करोड़ रुपये
  • Day 9 – 1.10 करोड़ रुपये
  • Day 10 – 0.86 करोड़ रुपये
  • Day 11 – 1.03 करोड़ रुपये
  • Day 12 – 0.35 करोड़ रुपये
  • Total= 70.29 करोड़ रुपये

ओवरसीज और वर्ल्डवाइड कलेक्शन कितना रहा?

डे 12 पर फिल्म ने विदेशों में 0.03 करोड़ रुपये की कमाई की है. इसके साथ ही ओवरसीज ग्रॉस 11.78 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है. वहीं फिल्म का कुल वर्ल्डवाइड ग्रॉस 94.38 करोड़ रुपये हो गया है.

फिल्म के बारे में

‘उस्ताद भगत सिंह’ 19 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी. इस फिल्म में पवन कल्याण मुख्य भूमिका में नजर आते हैं, जबकि उनके साथ राशी खन्ना भी अहम किरदार निभा रही हैं. फिल्म का निर्देशन हरीश शंकर ने किया है. कहानी में पवन कल्याण एक ईमानदार और दबंग पुलिस अफसर के किरदार में दिखाई देते हैं. पूरी कहानी उन्हीं के आस -पास घूमती है, जो सिस्टम में फैले भ्रष्टाचार और अपराध के खिलाफ खुलकर लड़ता है. अपने अलग अंदाज और सख्त एक्शन के जरिए वह दुश्मनों को करारा जवाब देता है. वहीं कहानी में इमोशन और ड्रामा का भी अच्छा मिश्रण देखने को मिलता है, जो दर्शकों को बांधे रखने की कोशिश करता है.

यह भी पढ़ें: Dhurandhar 2: IPL के बीच भी छाई ‘धुरंधर 2’, अब तक कितना पहुंचा कलेक्शन?

विज्ञापन
Anushka Singh

लेखक के बारे में

By Anushka Singh

Anushka Singh is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola