Urfi Javed ने क्रॉप टॉप पहनकर किया धमाकेदार बेली डांस, फैंस बोले- नोरा फतेही को टक्कर, VIDEO VIRAL

टीवी एक्ट्रेस उर्फी जावेद का एक वीडियो इंटरनेट पर हलचल मचा रहा है. वीडियो में एक्ट्रेस ग्लैमरस तरीके से बेली डांस करते दिख रही है.
बिग बॉस ओटीटी फेम उर्फी जावेद (Urfi Javed) अपनी ग्लैमरस तसवीरों की वजह से लाइमलाइट में बनी रहती हैं. बिग बॉस से बाहर आने के बाद से ही उर्फी लगातार अपनी स्टनिंग फोटोज शेयर कर रही है. अब एक्ट्रेस ने अपना एक वीडियो शेयर किया है, जो तेजी से इंटरनेट पर वायरल हो रहा है. वीडियो में वो बेली डांस कर रही है.
उर्फी जावेद ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो पोस्ट किया है, जिसपर ताबड़तोड़ लाइक्स बरस रहे है. वीडियो में वो बेली डांस करती दिख रही है. उर्फी जिस अदा से डांस कर रही है, वो फैंस को काफी पसन्द आ रहा है. येलो कलर का फ्लोरल क्रॉप टॉप और स्कर्ट में एक्ट्रेस बेहद खूबसूरत लग रही है. बालों को उन्होंने बांधा हुआ है और मैच करता ईयरिंग्स भी पहना है.
https://www.instagram.com/reel/CWXlmftl7R2/
वीडियो में उर्फी जावेद के एक्सप्रेशन देखने लायक है. इसे शेयर कर उन्होंने कैप्शन में लिखा, ‘उसे इंतजार करने को बोलो.’ ये रील वीडियो ने इंटरनेट पर हलचल मचा दी है. फैंस इसपर फायर और हार्ट इमोजी बनाकर कमेंट कर रहे है. वीडियो फैंस काफी पसन्द कर रहे है.
उर्फी के इस वीडियो पर एक यूजर ने लिखा, आप मेरी क्रश है. एक यूजर ने लिखा, आप हर बार आग लगाती है. एक यूजर ने लिखा, आप हर दिन के साथ खूबसूरत होती जा रही है. एक इंस्टा यूजर ने लिखा, वाह, बहुत अच्छा बेली डांस करती है आप. एक अन्य यूजर ने लिखा, नोरा फतेही को कड़ी टक्कर दे रही आप.
इससे पहले उर्फी जावेद ने पीली रंग की साड़ी में कैटरीना कैफ के ‘टिप टिप बरसा पानी’ सॉन्ग पर अपनी दिलकश अदाएं दिखाती नजर आई थी. वीडियो ने सोशल मीडिया पर आग लगा दिया था. येलो साड़ी में एक्ट्रेस गजब की ग्लैमरस लगी थी. बता दें कि ये गाना अक्षय कुमार और कैटरीना कैफ की फिल्म सूर्यवंशी का है. दरअसल ये एक रीमेक गाना है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




