Navya Saharan: कौन हैं ‘सपने वर्सेज एवरीवन’ की नव्या सहारन, खूबसूरत अदाओं से नोरा फतेही- अनन्या पांडे को दे रही कड़ी टक्कर
Published by : Divya Keshri Updated At : 09 Feb 2025 1:24 PM
Navya Saharan
Navya Saharan: नव्या सहारन टीवीएफ के पॉपुलर वेब सीरीज ‘सपने वर्सेज एवरीवन’ में नजर आई थी. इस वेब सीरीज में उनके किरदार ने लोगों को उनका दीवाना बना दिया. चलिए आपको बताते हैं उनके बारे में.
Navya Saharan: टीवीएफ का वेब सीरीज ‘सपने वर्सेज एवरीवन’ दर्शकों के बीच काफी पॉपुलर है. शो में परमवीर सिंह चीमा, नवीन कस्तूरिया और किरणदीप कौर के साथ नव्या सहारन ने अहम किरदार निभाया हैं. नव्या शो में चुलबुली, उत्साही लड़की की भूमिका में नजर आई है. उनके किरदार ने लोगों ने ध्यान अपनी ओर खींचा हैं और हर कोई उनके बारे में जानना चाहते हैं. आइए आपको बताते हैं उनके बारे में.
कौन हैं नव्या सहारन?
नव्या सहारन राजस्थान के जयपुर से हैं. नव्या ने सिर्फ 9 साल की उम्र में ही लिटिल चैंप्स के प्रमोशन ऐड में काम किया था. उन्होंने सेंट्रल और जियो वर्ल्ड सेंटर जैसे प्रसिद्ध ब्रांडों के लिए टीवी एड में काम किया है. ये ब्रेक उन्हें तब मिला जब वह हाई स्कूल में थी. इसके बाद उनके लिए डिजिटल के लिए उनके रास्ते खुल गए. ‘सपने वर्सेज एवरीवन’ में उनके किरदार को दर्शकों को बीच काफी लोकप्रिय किया. शो में वह एक आकर्षक लड़की के किरदार में दिखी, जो आत्मविश्वास से भरी है. उनके लुक को फैंस ने अनन्या पांडे, नोरा फतेही और सारा अली खान से तुलना की. वहीं, फैंस अब उनके अपकमिंग प्रोजेक्ट को लेकर उत्साहित है.
कितनी पढ़ी-लिखी हैं नव्या सहारन?
नव्या सहारन के बारे में फैंस ये नहीं जानते होंगे कि उन्होंने 11 साल की उम्र से ही शास्त्रीय डांस की ट्रेनिंग लेनी शुरू कर दी थी. नव्या कथक की विशेषज्ञता हासिल की है. उन्होंने जयपुर में महारानी गायत्री देवी गर्ल्स स्कूल में पढ़ाई की है. पढ़ाई के दौरान ही एक्ट्रेस ने थिएटर में काम करना शुरू कर दिया था. उन्हें कक्षा 12 की परीक्षाओं में 97% नंबर मिले थे. नव्या ने दिल्ली के लेडी श्री राम कॉलेज में इतिहास (ऑनर्स) में डिग्री ली है.
यह भी पढ़ें– Ashram 3 Part 2: पम्मी को अपनाने वापस लौटे बाबा निराला, आश्रम 3 का धांसू टीजर हुआ जारी, फैंस बोले- जपनाम शुरू कर लो
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Divya Keshri
दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










