तुनिशा शर्मा की मौत के बाद 'अली बाबा' की शूटिंग पर वापस लौटे स्टार्स, कहा- एहसास अच्छा नहीं सीना भारी है
Published by : Ashish Lata Updated At : 03 Jan 2023 5:46 PM
तुनिशा शर्मा की मौत के बाद अब एक बार फिर टीवी शो, अली बाबा: दास्तान-ए-काबुल की शूटिंग शुरू हो गई है. इसको लेकर अभिनेत्री सपना ठाकुर ने कहा कि सेट पर अच्छा नहीं लग रहा है.
टीवी अभिनेत्री तुनिशा शर्मा की मौत से हर कोई सदमे में है. 24 दिसंबर, 2022 को एक्ट्रेस ने अपने एक्स बॉयफ्रेंड शीजान मोहम्मद खान के मेकअप रूम में फांसी लगा ली. उन्हें आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में शीजान खान को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. बीते दिनों एक्टर की फैमिली ने अपने बेटे को बेगुनाह बताया था. अब खबर है कि टीवी सीरियल अली बाबा: दास्तान-ए-काबुल की शूटिंग एक हफ्ते बाद आखिरकार शुरू हो गई है. अब तुनिशा की सह-कलाकार सपना ठाकुर ने कहा कि सेट पर वापस तो आ गए हैं, लेकिन अच्छा नहीं लग रहा है.
सपना ठाकुर ने हिंदुस्तान टाइम्स कहा, ”जिस क्षण मैं सेट पर पहुंचाी, मुझे अपने सीने में भारीपन महसूस हुआ. मुझे नहीं पता कि इसे क्या नाम दूं. सेट पर जो भावना थी, उसे शब्दों में बयां करना बहुत मुश्किल है. ऐसा लग रहा था जैसे कोई भारी वजन हमारे ऊपर बंधा हुआ है और हम उसी वजन के साथ चल रहे हैं”. बता दें कि सपना ठाकुर ने पिछले हफ्ते गुरुवार को कुछ सीन की शूटिंग की थी.
तुनिशा की मौत के बाद शीजान खान आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में पुलिस हिरासत में हैं. सेट पर माहौल के बारे में बताते हुए, सपना ठाकुर ने खुलासा किया कि लोग ज्यादा बात नहीं कर रहे थे और अजीब सा लग रहा था. उन्होंने कहा, ‘पूरी टीम अभी सदमे से बाहर नहीं आई है. शूटिंग के लिए सेट पर वापस जाना भारी अहसास के साथ आया. भावना बहुत अच्छी नहीं थी. यह कहना बहुत आसान है कि शो को चलते रहना चाहिए, लेकिन जब आप इसका सामना करते हैं और इससे गुजरते हैं, तो आपको एहसास होता है कि यह कितना मुश्किल है.
जब उन्हें सेट पर रिपोर्ट करने के लिए कॉल आया, तो सपना के दिमाग में पहला सवाल था, ‘क्या हम उसी सेट पर शूटिंग कर रहे हैं?’ हालांकि बाद में पता चला कि लोकेशन बदला गया है, जिसके बाद राहत की सांस ली. उन्होंने कहा, “मैंने पूछा क्योंकि मैं उस सेट पर नहीं जाना चाहती. हमारी वहां बहुत सारी यादें हैं.
Also Read: Gadar 2: हैंडपंप नहीं बल्कि इस बार बैलगाड़ी उठाकर तारा सिंह ने दुश्मनों को चटाई धूल, गदर 2 का फर्स्ट लुक
तुनिशा के बारे में बात करते हुए सपना ने कहा, ”वह हमेशा खुश रहती थी और सेट पर नाचती थी. हमने उन्हें सेट पर कभी उदास या शांत भी नहीं देखा था. वह हमेशा चहकती, गाती और नाचती रहती थी. वह चंडीगढ़ से थी और हम दोनों पंजाबी में बात किया करते थे. ये जानकर आज भी हैरानी होती है कि वो कैसे सुसाइड कर सकती हैं. शीजान संग तुनिशा के रिश्ते पर सपना ने बस यही कहा कि “अभी जो रिपोर्टें आ रही हैं, उनसे हमें उनके रिलेशन की गहराई का भी पता चल रहा है.”
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Ashish Lata
आशीष लता डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर के साथ एंटरटेनमेंट हेड के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया इंडस्ट्री में करीब 7 साल का अनुभव रखने वाली आशीष ने एंटरटेनमेंट से लेकर देश-दुनिया और विभिन्न राज्यों की खबरों पर गहराई से काम किया है. बिहार, मध्यप्रदेश और राजस्थान जैसे राज्यों से जुड़ी खबरों के कंटेंट प्रोडक्शन में भी उनकी मजबूत पकड़ रही है. वह खबरों को आसान, रोचक और पाठकों की रुचि के अनुसार पेश करने के लिए जानी जाती हैं. एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में आशीष की खास दिलचस्पी सिनेमा और सितारों की दुनिया से जुड़ी खबरों में रही है. वह बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS अपडेट्स, सेलेब्रिटी गॉसिप, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, टीवी शोज, वेब सीरीज और स्टार इंटरव्यू जैसे विषयों पर लगातार लिखती रही हैं. इसके अलावा स्पेशल और प्रीमियम न्यूज कंटेंट तैयार करने में भी उनकी खास विशेषज्ञता मानी जाती है. उनकी राइटिंग स्टाइल में फैक्ट्स, एंटरटेनमेंट वैल्यू और रीडर्स फर्स्ट अप्रोच का अच्छा संतुलन देखने को मिलता है. आशीष लता ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्लस न्यूज से की थी. यहां उन्होंने बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स कीं. इस दौरान उन्होंने अशोक चौधरी और नगर निगम अध्यक्ष जैसे कई प्रमुख नेताओं के इंटरव्यू भी किए. शुरुआती दौर में रिपोर्टिंग और फील्ड जर्नलिज्म के अनुभव ने उनकी लेखन शैली और न्यूज प्रेजेंटेशन को और मजबूत बनाया. इसके बाद आशीष ने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में रहते हुए उन्होंने न्यूज कवरेज, डिजिटल कंटेंट और एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग के कई अलग-अलग फॉर्मेट्स पर काम किया. लगातार बदलते डिजिटल मीडिया ट्रेंड्स को समझते हुए उन्होंने अपने कंटेंट को हमेशा ऑडियंस फ्रेंडली और SEO ऑप्टिमाइज्ड बनाए रखा. पटना में जन्मी आशीष लता की शुरुआती पढ़ाई पटना सेंट्रल स्कूल, सीबीएसी से हुई. इसके बाद उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन की डिग्री हासिल की. आगे की पढ़ाई के लिए उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास्टर्स ऑफ इलेक्ट्रॉनिक मीडिया किया. उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि और मीडिया अनुभव उन्हें हिंदी पत्रकारिता के उन मूल सिद्धांतों की मजबूत समझ प्रदान करते हैं, जो जर्नलिज्म के बेसिक प्रिंसिपल 5Ws+1H यानी पर आधारित न्यूज राइटिंग के लिए बेहद जरूरी माने जाते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










