Tumm Se Tumm Tak छोड़ रही हैं निहारिका चौकसे? एक्ट्रेस ने वायरल खबरों पर तोड़ी चुप्पी

Updated:
विज्ञापन

निहारिका चौकसे, फोटो- इंस्टाग्राम

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

Tumm Se Tumm Tak: निहारिका चौकसे ने उन खबरों को पूरी तरह गलत बताया है, जिनमें दावा किया जा रहा था कि वह ‘तुम से तुम तक’ छोड़ रही हैं. सोशल मीडिया पर उन्होंने कहा कि वह कहीं नहीं जा रही हैं.

विज्ञापन

Tumm Se Tumm Tak: टीवी इंडस्ट्री में पिछले कुछ समय से एक्ट्रेस ऋषिता कोठारी लगातार चर्चा में बनी हुई हैं. शो ‘सहर होने को है’ में उनके को-स्टार पार्थ समथान के साथ मतभेदों की खबरों ने खूब सुर्खियां बटोरी. शो से ऋषिता के बाहर होने के बाद उनके नए प्रोजेक्ट को लेकर भी तरह-तरह की अटकलें लगाई जा रही. एक रिपोर्ट में दावा किया गया कि ऋषिता जल्द ही टीवी शो ‘तुम से तुम तक’ में नजर आ सकती हैं और वह इस शो में निहारिका चौकसे को रिप्लेस करेंगी. अब खुद निहारिका ने इन खबरों पर प्रतिक्रिया दी है.

विज्ञापन

निहारिका चौकसे ने अफवाहों को बताया गलत

सोशल मीडिया पर वायरल हो रही रिपोर्ट में दावा किया गया था कि निहारिका चौकसे ने किसी बड़े प्रोजेक्ट के लिए ‘तुम से तुम तक’ छोड़ने का फैसला कर लिया है. इसके बाद ऋषिता कोठारी को उनकी जगह लेने की चर्चा शुरू हो गई. इन खबरों पर प्रतिक्रिया देते हुए निहारिका ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर वायरल रिपोर्ट का स्क्रीनशॉट शेयर किया और इन दावों को गलत बताया. उन्होंने लिखा, “यह पूरी तरह गलत है। मैं कहीं नहीं जा रही हूं.”

‘तुम से तुम तक’ में बनी रहेंगी निहारिका

निहारिका के बयान के बाद अब यह साफ हो गया है कि फिलहाल शो की कास्ट में किसी तरह का बदलाव नहीं होने जा रहा है. एक्ट्रेस अभी भी ‘तुम से तुम तक’ का हिस्सा हैं और शो के साथ पूरी तरह जुड़ी हुई हैं. सीरियल में निहारिका की जोड़ी एक्टर शरद केलकर के साथ बनी है. शो में वह आर्य का किरदार निभा रहे हैं और निहारिका, अनु का रोल प्ले कर रही है. कुछ हफ्ते पहले ही शो में दोनों की शादी का ट्रैक दिखाया गया था.

यह भी पढ़ें- Anupama Written Update: प्रेम ने राही के सामने रखा अल्टीमेटम, फिर हुआ बड़ा फैसला

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola