Tumm Se Tumm Tak: आर्य की असली पहचान आई सामने? मंदिर में जालंधर ने खोला सालों पुराना राज

Updated:
विज्ञापन
Tumm Se Tumm Tak

तुम से तुम तक

Tumm Se Tumm Tak: घर में अनु और आर्य का रोका चल रहा है, लेकिन इन खुशिया में जालंधर की नजर लग जाएगी. मंदिर में जालंधर ने अनु को बताया आर्य के अतीत का वो सच, जिसे सुनकर अनु के होश उड़ जाएंगे.

विज्ञापन

Tumm Se Tumm Tak: सीरियल ‘तुम से तुम तक’ के आने वाले एपिसोड में खुशियों और सस्पेंस का जबरदस्त मेल देखने को मिलने वाला है. जहां एक तरफ अनु और आर्य का पूरा परिवार उनके रोका की रस्मों में डूबा हुआ है. वहीं दूसरी तरफ विलेन जालंधर ने एक ऐसी चाल चली है, जो अनु की दुनिया हिला देगी. आइए जानते हैं इस धमाकेदार ट्विस्ट की पूरी कहानी.

खुशियों से भरा रहा अनु और आर्य का रोका

8 अप्रैल के एपिसोड में आप देखेंगे कि अनु और आर्य के घर में खुशियों का माहौल है. दोनों का रोका हो रहा है और पूरा परिवार जश्न में डूबा है. आर्य और अनु एक-दूसरे को देखकर मुस्कुरा रहे हैं और बहुत खुश हैं. मोहल्ले के वो लोग जो कल तक ताने मारते थे, आज वो भी इस रिश्ते से खुश नजर आ रहे हैं. गायत्री और पुष्पा मिलकर रस्में पूरी करती हैं और दोनों का मुंह मीठा कराया जाता है. ऐसा लग रहा है कि अब सब कुछ ठीक हो गया है.

जालंधर ने खोल दिया बड़ा राज

रोके की रस्म के बाद अनु भगवान का शुक्रिया अदा करने मंदिर पहुंचती है. उसे लगता है कि अब उसकी जिंदगी संवर गई है, लेकिन तभी वहां विलेन जालंधर की एंट्री होती है. इस बार जालंधर डराने नहीं बल्कि अनु को एक कड़वा सच बताने आया है. वो अनु से कहता है कि जिस आर्य पर वो इतना भरोसा करती है, उसने उससे अपनी असली पहचान छिपाई है. जालंधर अनु के सामने राजीव भाटिया का नाम लेता है. अब लोग जानना चाहते हैं कि आखिर आर्य कौन है.

क्या होगा अब अनु का फैसला?

जालंधर की बातें सुनकर अनु हैरान रह जाती है. उसने आज तक यह नाम नहीं सुना था. जालंधर उसे भड़काते हुए कहता है कि अगर हिम्मत है, तो जाकर आर्य से इस नाम के बारे में पूछना. अब अनु के मन में शक पैदा हो गया है. अब आने वाले एपिसोड में देखना दिलचस्प होगा की अनु अपने होने वाले पति पर भरोसा करेगी या इस राज की वजह से उनका रिश्ता टूट जाएगा.

यह भी पढ़ें: मिहिर की शादी से पहले गायब हुई तुलसी, शांतिनिकेतन में मचा हड़कंप

विज्ञापन
अनुष्का सिंह

लेखक के बारे में

By अनुष्का सिंह

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola