अनु की हाई हील्स बनी मुसीबत, परिवार पर टूटा मुसीबतों का पहाड़

'तुम से तुम तक' टीवी सीरियल
Tum Se Tum Tak: टीवी सीरियल 'तुम से तुम तक' में हाई हील्स को लेकर शुरू हुआ मामला अब बड़ा ड्रामा बन गया है, जहां एक छोटी सी चीज ने अनु की मुश्किलें बढ़ा दी हैं.
Tum Se Tum Tak: टीवी शो ‘तुम से तुम तक’ में इन दिनों एक छोटा सा मुद्दा भी बड़ा बवाल बनता नजर आ रहा है. कहानी में हाई हील्स को लेकर ऐसा ट्विस्ट आया है, जिसने अनु को सीधे मुसीबत में डाल दिया है. पहले जो चीज नॉर्मल लग रही थी, अब वही उसके लिए परेशानी का कारण बन गई है. इस बार फोकस है अनु के ट्रांसफॉर्मेशन पर, जहां उसे हाई सोसाइटी में ढलने की ट्रेनिंग दी जा रही है, लेकिन ये सफर इतना आसान नहीं है एक छोटी सी चीज यानी हाई हील्स,उसकी जिंदगी में बड़ी परेशानी बन जाती है.
हाई हील्स बनी मुसीबत की वजह
शो में दिखाया जा रहा है कि हाई हील्स से जुड़ा एक मामला ऐसा मोड़ ले लेता है, जिससे अनु पर सवाल उठने लगते हैं. जस्सी और हैप्पी अनु को हाई सोसाइटी के तौर-तरीके सिखाने के लिए उसे ऊंची एड़ी की सैंडल पहनाकर चलने की ट्रेनिंग देते हैं. अनु पूरी कोशिश करती है खुद को संभालने की, लेकिन घबराहट में उसका बैलेंस बिगड़ जाता है और वो गिर जाती है. गिरते ही उसकी महंगी सैंडल टूट जाती है और यहीं से असली ड्रामा शुरू होता है.
25 हजार का झटका, परिवार पर बढ़ा दबाव
सैंडल टूटते ही हैप्पी का गुस्सा फूट पड़ता है. वो अनु से 25,000 रुपये देने की मांग करता है. ये सुनकर गोपाल के होश उड़ जाते हैं, क्योंकि घर पहले से ही आर्थिक तंगी से गुजर रहा है. एक छोटी सी गलती अब पूरे परिवार के लिए बड़ी परेशानी बन जाती है.
मुश्किल में भी अनु ने नहीं मांगी मदद
इतनी परेशानी और बेइज्जती के बाद भी अनु हार नहीं मानती और किसी से मदद लेने से साफ इनकार कर देती है। वहीं दूसरी तरफ आर्या उससे दूर रहकर भी उसकी मदद करने का रास्ता ढूंढता है
आर्या का स्मार्ट प्लान में छुपा हुआ सपोर्ट
आर्या एक चालाकी भरा तरीका अपनाता है. वह झेंडे को वीडियो कॉल करता है और उसी कॉल में अनु को भी जोड़ देता है. फिर वो झेंडे को खाने-पीने के तौर-तरीके सिखाने लगता है, ताकि अनु भी उसे देखकर सीख सके. इस तरह बिना सीधे मदद किए आर्या अनु का साथ देता है और उसका ख्याल रखता है लेकिन अनु आर्या के इस तरीके को समझ जाती है की वह उनकी मदद कर रहा है और उसे वहीं रोक देती है. वह कहती है की मैं बेइमानी नहीं करुंगी, क्योंकि धोखा करके इंसान दूसरे के नजर में जीत जाता है, लेकिन खुद के नजर में हार जाता है.
क्या अनु सच साबित कर पाएगी?
अब सबसे बड़ा सवाल यही है कि क्या अनु इस पूरे मामले में खुद को सही साबित कर पाएगी आने वाले एपिसोड में इमोशन, स्ट्रगल और रिश्तों की गहराई देखने को मिलेगी, जहां अनु की मजबूती और आर्या का केयरिंग नेचर दोनों ही दर्शकों का दिल जीतने वाले हैं.
यह भी पढ़ें: ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी’ ने मारी बाजी, टॉप 5 में नए शोज की एंट्री
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




