TRP Report Week 52: टॉप 10 शोज में इन सीरियल्स ने मारी एंट्री, अनुपमा की कहानी को दर्शकों ने नकारा
Published by : Ashish Lata Updated At : 03 Jan 2025 3:14 PM
TRP Report Week 52
TRP Report Week 52: टीवी लवर्स को टीआरपी लिस्ट का बेसब्री से इंतजार रहता है. इस वीक भी शो में भयकंर बदलाव हुए हैं. अनुपमा और गुम है किसी के प्यार को तगड़ा झटका लगा है.
TRP Report Week 52: 52वें हफ्ते की BARC टीआरपी रिपोर्ट फाइनली आ गई है. इस वीक भी रूपाली गांगुली के शो अनुपमा का हाल बेहाल है. सीरियल टॉप पोजिशन दोबारा हासिल नहीं कर पाईं. इसके अलावा बिग बॉस 18 के मेकर्स रेटिंग लाने के लिए कई ट्विस्ट और टर्न ला रहे हैं. फिर भी दर्शकों को यह रियालिटी शो बिल्कुल भी लुभा नहीं पा रहा है. हालांकि तारक मेहता का उल्टा चश्मा धमाके के साथ वापस आई है. इसके शुरूआती आंकड़े शानदार रहे हैं. आइये जानते हैं टॉप 10 शोज में किसने जगह बनाई है.
उड़ने की आशा
कंवर ढिल्लों और नेहा हरसोरा स्टारर उड़ने की आशा इस हफ्ते भी टॉप टीवी शो है. कंवर और नेहा ने अपनी केमिस्ट्री से सभी को अपना दीवाना बना लिया. सयाली और सचिन दर्शकों का मनोरंजन कर रहे हैं और इस हफ्ते शो को 2.6 मिलियन इंप्रेशन मिले हैं.
ये रिश्ता क्या कहलाता है
समृद्धि शुक्ला और रोहित पुरोहित स्टारर ये रिश्ता क्या कहलाता है इस हफ्ते दूसरे स्थान पर है. अभीरा और अरमान के अलग होने की कहानी सबका ध्यान खींच रही है. इस शो को 2.3 रेटिंग मिली है.
एडवोकेट अंजलि अवस्थी
श्रीतमा मित्रा और अंकित रायजादा स्टारर एडवोकेट अंजलि अवस्थी धीरे-धीरे सभी का ध्यान आकर्षित कर रही है. कुछ हफ्तों से यह अनुपमा से आगे निकल गया है और इसे इसकी दिलचस्प कहानी के लिए खूब प्यार मिल रहा है. शो को 2.3 रेटिंग मिली है.
अनुपमा
रूपाली गांगुली स्टारर अनुपमा चौथे नंबर पर खिसक गई है. यह शो चार साल से टीआरपी चार्ट में टॉप पर रहता था, लेकिन अब लीप के बाद दर्शक कहानी से जुड़ नहीं पा रहे हैं. इस हफ्ते शो को 2.3 मिलियन इंप्रेशन मिले हैं.
गुम है किसी के प्यार में
पांचवें स्थान पर भाविका शर्मा और हितेश भारद्वाज स्टारर ‘गुम है किसी के प्यार में’ है. इस शो की रेटिंग भी गिर गई है. यह सीरियल जब से शुरू हुआ है तब से टॉप 2 में शुमार रहता है, लेकिन शायद रजत और सवी की कहानी सबको पसंद नहीं आ रही है. शो को 2.1 रेटिंग मिली है.
यह है टॉप 10 शो
तारक मेहता का उल्टा चश्मा इस हफ्ते फिर छठे स्थान पर है. टप्पू-सोनू की शादी का ट्रैक सीरियल के लिए अच्छा रहा है. क्रुषाल आहूजा और हिबा नवाब की झनक सातवें स्थान पर हैं, जबकि मंगल लक्ष्मी आठवें स्थान पर हैं. परिणीति और शिव शक्ति: ताप त्याग तांडव ने क्रमशः नौवां और दसवां स्थान हासिल किया है.
यह भी पढ़ें- Anupama: क्या ये एक्ट्रेस रूपाली गांगुली को करेगी रिप्लेस? जानें सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो की सच्चाई
यह भी पढ़ें- Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: अपने पैरों पर कभी खड़ा नहीं हो पाएगा अभीर, विद्या की एक गलती से होगी उसकी ऐसी हाल
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Ashish Lata
आशीष लता डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर के साथ एंटरटेनमेंट हेड के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया इंडस्ट्री में करीब 7 साल का अनुभव रखने वाली आशीष ने एंटरटेनमेंट से लेकर देश-दुनिया और विभिन्न राज्यों की खबरों पर गहराई से काम किया है. बिहार, मध्यप्रदेश और राजस्थान जैसे राज्यों से जुड़ी खबरों के कंटेंट प्रोडक्शन में भी उनकी मजबूत पकड़ रही है. वह खबरों को आसान, रोचक और पाठकों की रुचि के अनुसार पेश करने के लिए जानी जाती हैं. एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में आशीष की खास दिलचस्पी सिनेमा और सितारों की दुनिया से जुड़ी खबरों में रही है. वह बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS अपडेट्स, सेलेब्रिटी गॉसिप, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, टीवी शोज, वेब सीरीज और स्टार इंटरव्यू जैसे विषयों पर लगातार लिखती रही हैं. इसके अलावा स्पेशल और प्रीमियम न्यूज कंटेंट तैयार करने में भी उनकी खास विशेषज्ञता मानी जाती है. उनकी राइटिंग स्टाइल में फैक्ट्स, एंटरटेनमेंट वैल्यू और रीडर्स फर्स्ट अप्रोच का अच्छा संतुलन देखने को मिलता है. आशीष लता ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्लस न्यूज से की थी. यहां उन्होंने बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स कीं. इस दौरान उन्होंने अशोक चौधरी और नगर निगम अध्यक्ष जैसे कई प्रमुख नेताओं के इंटरव्यू भी किए. शुरुआती दौर में रिपोर्टिंग और फील्ड जर्नलिज्म के अनुभव ने उनकी लेखन शैली और न्यूज प्रेजेंटेशन को और मजबूत बनाया. इसके बाद आशीष ने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में रहते हुए उन्होंने न्यूज कवरेज, डिजिटल कंटेंट और एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग के कई अलग-अलग फॉर्मेट्स पर काम किया. लगातार बदलते डिजिटल मीडिया ट्रेंड्स को समझते हुए उन्होंने अपने कंटेंट को हमेशा ऑडियंस फ्रेंडली और SEO ऑप्टिमाइज्ड बनाए रखा. पटना में जन्मी आशीष लता की शुरुआती पढ़ाई पटना सेंट्रल स्कूल, सीबीएसी से हुई. इसके बाद उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन की डिग्री हासिल की. आगे की पढ़ाई के लिए उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास्टर्स ऑफ इलेक्ट्रॉनिक मीडिया किया. उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि और मीडिया अनुभव उन्हें हिंदी पत्रकारिता के उन मूल सिद्धांतों की मजबूत समझ प्रदान करते हैं, जो जर्नलिज्म के बेसिक प्रिंसिपल 5Ws+1H यानी पर आधारित न्यूज राइटिंग के लिए बेहद जरूरी माने जाते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










