ePaper

TRP Report : 'अनुपमा' ने दी सबको मात, 'सुपर डांसर' ने इस शो को पछाड़ा, यहां देखें पूरी लिस्ट

Updated at : 17 Jun 2021 6:25 PM (IST)
विज्ञापन
TRP Report : 'अनुपमा' ने दी सबको मात, 'सुपर डांसर' ने इस शो को पछाड़ा, यहां देखें पूरी लिस्ट

TRP report Rupali Ganguly Anupamaa rules Indian Idol 12 and Yeh Rishta Kya Kehlata Hai numbers drop top 5 serials bud : बार्क इंडिया की 23वें हफ्ते की टीआरपी रेटिंग जारी कर गई है. बार्क टीआरपी रेटिंग से पता चलता है कि कौन सा शो प्रशंसकों को सबसे ज्यादा पसंद हैं. वहीं कौन सा सीरियल दर्शकों का दिल जीतने से चूक गये.

विज्ञापन

TRP Report Week 23 : बार्क इंडिया की 23वें हफ्ते की टीआरपी रेटिंग जारी कर गई है. बार्क टीआरपी रेटिंग से पता चलता है कि कौन सा शो प्रशंसकों को सबसे ज्यादा पसंद हैं. वहीं कौन सा सीरियल दर्शकों का दिल जीतने से चूक गये. रूपाली गांगुली और सुधांशु पांडे स्टारर अनुपमा हर हफ्ते की तरह इस हफ्ते भी टॉप पर है जबकि इंडियन आइडल 12 की रेटिंग गिर गई है. मोहसिन खान और शिवांगी जोशी स्टारर ये रिश्ता क्या कहलाता है इस हफ्ते टॉप फाइव में शामिल हो गया है.

Anupamaa

रूपाली गांगुली और सुधांशु पांडे का शो अनुपमा लगातार अपना ही रिकॉर्ड तोड़ रहा है. शो शुरू से ही टीआरपी लिस्ट में टॉप पर रहा है और अपनी दिलचस्प कहानी से लोगों का दिल जीत रहा है. पिछले हफ्ते की तरह इस हफ्ते भी शो को 3.6 मिलियन इंप्रेशंस मिले हैं.

Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin

नील भट्ट, ऐश्वर्या शर्मा और आयशा सिंह का सीरियल गुम है किसी के प्यार में इस हफ्ते भी दूसरे नंबर पर है. शो की कहानी दिलचस्प रही है खासकर सई के हालिया एपिसोड में विराट और पाखी के अतीत को उजागर करना दर्शकों को खींच लाया है.शो को 3.1 मिलियन इंप्रेशंस मिले हैं.

Super Dancer Chapter 4

सुपर डांसर चैप्टर 4 में इस हफ्ते उछाल देखने को मिला है. पिछले हफ्ते यह पांचवें स्थान पर था लेकिन इस बार टीआरपी लिस्ट में इस शो ने तीसरा स्थान हासिल किया है. इस डांस रियेलिटी शो को शिल्पा शेट्टी, गीता कपूर और अनुराग बसु जज कर रहे हैं. शो को इस हफ्ते 3.0 मिलियन इंप्रेशंस मिले हैं.

Imlie

सुंबुल तौकीर और गशमीर महाजनी स्टारर इमली में इस हफ्ते भारी गिरावट देखने को मिली है. शो पिछले कई सप्ताह से दूसरे नंबर पर मौजूद था लेकिन अब शो खिसककर चौथे नंबर पर आ गया है. यह मेकर्स के एक लिए बड़ा झटका है. शो को 2.9 मिलियन इम्प्रेशंस मिले हैं.

Also Read: EXCLUSIVE : रियल बिहारी बनना था कैरिकेचर नहीं – अभिलाष थपलियाल

Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah

ऐसा लग रहा है कि ‘मिशन काला कौवा’ ने लोगों को आकर्षित किया है. इस मिशन की तरह शो भी टीआरपी लिस्ट में जगह बनाने में कामयाब साबित हुआ है. दिलीप जोशी स्टारर तारक मेहता का उल्टा चश्मा को इस हफ्ते 28 लाख इंप्रेशंस मिले हैं.

हालांकि इस लिस्ट से सिगिंग रियेलिटी शो इंडियन आइडल 12, ये रिश्ता क्या कहलाता है, कुंडली भाग्य और कुमकुम भाग्य पूरी तरह लिस्ट से गायब है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola