Tridha Choudhary: 'आश्रम 3' में पम्मी की भाभी बबिता ने अदाओं से किया दिल पर वार? देखिए उनकी बेस्ट OTT फिल्में-सीरीज

Edited by Sheetal Choubey
Updated:
विज्ञापन

Tridha Choudhary

Tridha Choudhary: आश्रम में पम्मी की भाभी 'बबिता' के किरदार को शायद ही कोई भूल सकता है. इस किरदार को एक्ट्रेस त्रिधा चौधरी ने निभाया था, जिसे दर्शकों का खूब प्यार मिला. ऐसे में आइए उनकी बेहतरीन फिल्मों-सीरीज पर एक नजर डालते हैं.

विज्ञापन

Tridha Choudhary: बॉबी देओल की मोस्ट अवेटेड वेब सीरीज ‘आश्रम सीजन 3 पार्ट 2 (Aashram Season 3 Part 2)’ फाइनली एमएक्स प्लेयर पर दस्तक दे चुकी है. एक बार फिर दर्शकों को बाबा निराला और भोपा स्वामी का षडियंत्र भरा दांव देखने को मिल रहा है. साथ ही सीरीज में पम्मी की वापसी ने दर्शकों की धड़कने बढ़ा रखी है. लेकिन इन सब के बीच एक किरदार है, जिसने पहले सीजन से फैंस के दिलों पर अपनी अदाओं से कब्जा किया है. यह और कोई नहीं, बल्कि पम्मी की भाभी बबिता के किरदार में त्रिधा चौधरी है. आश्रम के पहले सीजन में इनके बोल्ड लुक्स और एक्टिंग को काफी पसंद किया गया था. ऐसे में आइए आज हम आपको उनकी ऐसी ही कुछ बेहतरीन फिल्मों और वेब सीरीज के नाम बताएंगे, जिन्हें आपको बिंज वॉच करना चाहिए.

द चार्जशीट: इनोसेंट और गिल्टी (The Chargesheet: Innocent or Guilty)

द चार्जशीट: इनोसेंट और गिल्टी एक क्राइम-ड्रामा सीरीज है, जिसकी कहानी 80 के दशक के बैटमिटन प्लेयर के मर्डर की जांच और उसे न्याय दिलाने के इर्द-गिर्द घूमती है. दिलचस्प कहानी के साथ शानदार स्टार कास्ट ने इस सीरीज में जान डाल दी है. इस वेब सीरीज में एक सीन ऐसा है, जो आपको अपने टीवी, लैपटॉप या फोन स्क्रीन से कहानी के अंत तक बांधे रखती है और आगे क्या होगा इसे लेकर आपकी एक्साइटमेंट को बढ़ा देती है. इस सीरीज में त्रिधा चौधरी ने महत्वपूर्ण किरदार निभाया है, जिसे दर्शकों और क्रिटिक्स का खूब प्यार मिला है. इसे अब आप ZEE5 पर देख सकते हैं.

प्रभात खबर की प्रीमियम स्टोरीChild Mental Health: बच्चे हो रहे हैं दबंग, रेप और आत्महत्या करने में भी नहीं करते संकोच, जानिए क्या है वजह

बंदिश बैंडिट्स (Bandish Bandits)

बंदिश बैंडिट्स एक म्यूजिकल रोमांटिक ड्रामा वेब सीरीज है, जिसे Amazon Prime Video पर एंजॉय कर सकते हैं. इसमें आपको क्लासिकल और पॉप सिंगिंग का एक शानदार मेल देखने को मिलेगा. इस दिल छू लेने वाली कहानी को युवा दर्शकों ने बहुत पसंद किया था. इस सीरीज में त्रिधा की एक्टिंग को भी खूब सरहाया गया था.

आश्रम (Aashram)

बॉबी देओल की पॉपुलर क्राइम-थ्रिलर सीरीज Amazon MX Player पर उपलब्ध है. इस सीरीज की कहानी अंधविश्वास, भ्रष्टाचार और पॉवर के अनदेखे पहलुओं को उजागर करती है, जहां एक पाखंडी बाबा के साम्राज्य में जनता को अंधविश्वास और धोखाधड़ी को दिखाया गया है. इस सीरीज में त्रिधा चौधरी को दर्शकों का सबसे ज्यादा प्यार मिला था. सीरीज में उनके और बाबा निराला का किरदार निभाने वाले बॉबी देओल के बोल्ड सीन्स ने सबसे ज्यादा भौकाल मचाया है.

खाद (Khaad)

त्रिधा चौधरी की जबरदस्त और चर्चित फिल्म ‘खाद’ ग्रामीण जीवन की असल और कठोर जिंदगी को दर्शाता है. इसकी कहानी आपको खुद से अंत तक बांधे रखेगी. इस फिल्म में त्रिधा के काम को बहुत पसंद किया गया था. यह फिल्म JioHotstar पर उपलब्ध है.

विज्ञापन
Sheetal Choubey

लेखक के बारे में

By Sheetal Choubey

शीतल चौबे एक एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं, जो बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, ओटीटी रिलीज, फिल्मी गॉसिप्स, ट्रेंडिंग विवाद और सेलेब्रिटी इंटरव्यूज पर सक्रिय रूप से काम करती हैं. उन्हें फिल्म इंडस्ट्री से जुड़ी हर हलचल पर नजर रखना पसंद है, चाहे वो किसी फिल्म की कमाई हो, नया रिकॉर्ड हो, या फिर किसी वेब सीरीज का ओटीटी पर धमाका. एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के बदलते ट्रेंड्स को समझना और उन्हें आसान, दिलचस्प और रीडर-फ्रेंडली भाषा में ऑडियंस तक पहुंचाना उनकी खासियत है. उनका फोकस ऐसी खबरों पर रहता है जो न सिर्फ जानकारी दें, बल्कि पाठकों को स्क्रॉल रोकने पर मजबूर कर दें. मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई उत्तर प्रदेश के कानपुर से हुई. इसके बाद उन्होंने मध्य प्रदेश की माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. यहां उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग की स्किल भी हासिल की. करीब एक साल के अनुभव के बाद 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं, जहां वह वर्तमान में बॉक्स ऑफिस, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा और एंटरटेनमेंट से जुड़ी खबरों पर सक्रिय रूप से काम कर रही हैं. वह लगातार डिजिटल मीडिया में खुद को अपडेट करते हुए एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में अपनी एक मजबूत पहचान बनाने की दिशा में आगे बढ़ रही हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola