Toxic Teaser: यश की फिल्म टॉक्सिक का धांसू टीजर आउट, गैंगस्टर लुक में सुपरस्टार को देख फैंस बोले- तूफान आने…

Published by : Ashish Lata Updated At : 08 Jan 2025 11:30 AM

विज्ञापन

toxic teaser out

Toxic Teaser: कन्नड़ एक्टर यश के जन्मदिन पर फैंस को सरप्राइज देते हुए मेकर्स ने टॉक्सिक का फर्स्ट लुक जारी कर दिया है. रफ एंड टफ लुक में स्टार कहर ढा रहे हैं.

विज्ञापन

Toxic Teaser: रॉकिंग स्टार यश ने केजीएफ फ्रेंचाइजी के साथ वर्ल्डवाइड एक बेंचमार्क सेट किया. दोनों ही मूवीज ने दुनिया भर में शानदार प्रदर्शन किया और यह सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों में से एक बन गई. अब अभिनेता गीतू मोहनदास की अकपमिंग एक्शन थ्रिलर टॉक्सिक: ए फेयरीटेल फॉर ग्रोन अप्स के साथ स्क्रीन पर धमाल मचाने के लिए तैयार है. आज मेकर्स ने यश के जन्मदिन पर टॉक्सिक का फर्स्ट लुक या यूं कहे एक छोटा सा टीजर जारी किया.

टॉक्सिक का फर्स्ट लुक आउट

टॉक्सिक: ए फेयरीटेल फॉर ग्रोन अप्स के 1 मिनट के टीजर में यश को रफ एंड टफ लुक में देखा जा सकता है. व्हाइट सूट पहने एक्टर स्वैग में एक बार में जाते दिखाई दे रहे हैं. उनके लंबे हेयरस्टाइल और दाढ़ी ने फैंस का ध्यान खींचा. उनके लुक को देखकर ऐसा लग रहा है कि एक्टर एक अंडरवर्ल्ड गैंगस्टर की भूमिका निभाएंगे, जिसे क्लबों, पार्टियों और महिलाओं का शौक है. केवीएन प्रोडक्शंस ने एक्स पर पोस्ट शेयर करते हुए लिखा, “#ToxicTheMovie की अदम्य दुनिया में आपका स्वागत है.”

टॉक्सिक का फर्स्ट लुक देखकर एक्साइटेड हुए फैंस

यश को गैंगस्टर लुक में देखकर फैंस एक्साइटेड हो गए. एक यूजर ने लिखा, ”सभी अभिनेता एक तरफ और यश भाई एक तरफ… क्या बंदा है ये.” एक दूसरे यूजर ने लिखा, ”यश बड़े पर्दे पर आते ही सारे रिकॉर्ड तोड़ेंगे… यह फिल्म भी ब्लॉकबस्टर ही जाएगी.” एक अन्य यूजर ने लिखा, ”भाई फिल्म तो बहुत ही खतरनाक होने वाला है….सारे बॉक्स ऑफिस रिकॉर्ड तोड़ देगा.”

टॉक्सिक के बारे में

टॉक्सिक पहले साल 10 अप्रैल 2025 को रिलीज होने वाली थी, लेकिन अब कहा जा रहा है कि इसमें देरी होगी. पूरी कास्ट की डिटेल्स भी अभी तक सामने नहीं आई है, लेकिन अफवाह हैं कि कियारा आडवाणी और नयनतारा मुख्य भूमिकाएं निभा सकती हैं. फिल्म का निर्देशन गीतू मोहनदास की ओर से किया जा रहा है, जो मूथॉन, लायर्स डाइस और द एल्डर वन के लिए जाने जाते हैं. अक्षय ओबेरॉय यश के साथ स्क्रीन शेयर करेंगे.

यह भी पढ़ें- Yash Net Worth: केजीएफ एक्टर का असली नाम जानते हैं आप, कुल संपत्ति जान रह जाएंगे हैरान

विज्ञापन
Ashish Lata

लेखक के बारे में

By Ashish Lata

आशीष लता डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर के साथ एंटरटेनमेंट हेड के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया इंडस्ट्री में करीब 7 साल का अनुभव रखने वाली आशीष ने एंटरटेनमेंट से लेकर देश-दुनिया और विभिन्न राज्यों की खबरों पर गहराई से काम किया है. बिहार, मध्यप्रदेश और राजस्थान जैसे राज्यों से जुड़ी खबरों के कंटेंट प्रोडक्शन में भी उनकी मजबूत पकड़ रही है. वह खबरों को आसान, रोचक और पाठकों की रुचि के अनुसार पेश करने के लिए जानी जाती हैं. एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में आशीष की खास दिलचस्पी सिनेमा और सितारों की दुनिया से जुड़ी खबरों में रही है. वह बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS अपडेट्स, सेलेब्रिटी गॉसिप, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, टीवी शोज, वेब सीरीज और स्टार इंटरव्यू जैसे विषयों पर लगातार लिखती रही हैं. इसके अलावा स्पेशल और प्रीमियम न्यूज कंटेंट तैयार करने में भी उनकी खास विशेषज्ञता मानी जाती है. उनकी राइटिंग स्टाइल में फैक्ट्स, एंटरटेनमेंट वैल्यू और रीडर्स फर्स्ट अप्रोच का अच्छा संतुलन देखने को मिलता है. आशीष लता ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्लस न्यूज से की थी. यहां उन्होंने बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स कीं. इस दौरान उन्होंने अशोक चौधरी और नगर निगम अध्यक्ष जैसे कई प्रमुख नेताओं के इंटरव्यू भी किए. शुरुआती दौर में रिपोर्टिंग और फील्ड जर्नलिज्म के अनुभव ने उनकी लेखन शैली और न्यूज प्रेजेंटेशन को और मजबूत बनाया. इसके बाद आशीष ने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में रहते हुए उन्होंने न्यूज कवरेज, डिजिटल कंटेंट और एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग के कई अलग-अलग फॉर्मेट्स पर काम किया. लगातार बदलते डिजिटल मीडिया ट्रेंड्स को समझते हुए उन्होंने अपने कंटेंट को हमेशा ऑडियंस फ्रेंडली और SEO ऑप्टिमाइज्ड बनाए रखा. पटना में जन्मी आशीष लता की शुरुआती पढ़ाई पटना सेंट्रल स्कूल, सीबीएसी से हुई. इसके बाद उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन की डिग्री हासिल की. आगे की पढ़ाई के लिए उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास्टर्स ऑफ इलेक्ट्रॉनिक मीडिया किया. उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि और मीडिया अनुभव उन्हें हिंदी पत्रकारिता के उन मूल सिद्धांतों की मजबूत समझ प्रदान करते हैं, जो जर्नलिज्म के बेसिक प्रिंसिपल 5Ws+1H यानी पर आधारित न्यूज राइटिंग के लिए बेहद जरूरी माने जाते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola