Yash Net Worth: केजीएफ एक्टर का असली नाम जानते हैं आप, कुल संपत्ति जान रह जाएंगे हैरान
Published by : Ashish Lata Updated At : 08 Jan 2025 10:00 AM
Yash on Nitesh Tiwari Ramayana
Yash Net Worth: कन्नड़ सुपरस्टार यश ने केजीएफ जैसी फिल्मों से वर्ल्डवाइड पॉपुलैरिटी हासिल की. इंडस्ट्री में आने से पहले एक्टर ने अपना नाम भी बदला. आइये जानते हैं उनके नेटवर्थ के बारे में
Yash Net Worth: कन्नड़ सुपरस्टार यश आज अपना 39वां जन्मदिन मना रहे हैं. उन्होंने साल 2007 में जंबाडा हुडुगी के साथ फिल्मों में अपनी शुरुआत की थी. बाद में यश ने केजीएफ: चैप्टर 1, केजीएफ: चैप्टर 2, गुगली, मिस्टर एंड मिसेज रामाचारी और मास्टरपीस जैसी कुछ हिट फिल्में दी. आइये जानते हैं एक्टर कितने करोड़ के मालिक है.
यश का असली नाम जानते हैं आप
यश का असली नाम नवीन कुमार गौड़ा है और उनका जन्म कर्नाटक के हसन के बूवनहल्ली में हुआ था. उन्होंने अपनी शिक्षा पूरी महाजन स्कूलिंग सोसाइटी से पूरी की. अपनी मेहनत और संघर्ष से आज एक्टर कन्नड़ फिल्म इंडस्ट्री के टॉप एक्टर्स में गिने जाते हैं.
करोड़ों में है यश का नेटवर्थ
CAknowledge की रिपोर्ट के मुताबिक अभिनेता की कुल संपत्ति 53 करोड़ रुपये है. उनकी सालाना सैलरी 7 से 8 करोड़ रुपये के बीच है. फिल्मों के अलावा एक्टर कई ब्रांड एंडोर्समेंट भी करते हैं. यश के पास बेंगलुरु में एक शानदार डुप्लेक्स घर भी है, जिसकी कीमत लगभग 4 करोड़ रुपये है. वहीं कार कलेक्शन की बात करें तो एक्टर के पास मर्सिडीज-बेंज जीएलएस, ऑडी क्यू7, बीएमडब्ल्यू 520डी और पजेरो स्पोर्ट जैसी लग्जरी कारें हैं.
साल में कितनी इनकम करते हैं यश
रिपोर्ट के मुताबिक यश की सालाना इनकम 7-8 करोड़ रुपये है, जबकि उनकी मासिक कमाई 55-60 लाख रुपये के बीच है. फिल्म इंडस्ट्री में अपनी जबरदस्त डिमांड के लिए मशहूर यश इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट करने के लिए 20 से 25 करोड़ रुपए तक चार्ज करते हैं. एक्टर अगली बार नितेश तिवारी की ओर से निर्देशित रामायण में रावण की भूमिका निभाएंगे.
यह भी पढ़ें- Salman Khan Birthday: 2900 करोड़ की संपत्ति से लेकर लग्जरियस गाड़ियों तक, सलमान खान की नेट वर्थ जान दंग रह जाएंगे
यह भी पढ़ें- AR Rahman Net Worth: कभी 50 रुपये थी पहली सैलरी, आज करोड़ों की संपत्ति के मालिक हैं एआर रहमान, जानें नेटवर्थ
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Ashish Lata
आशीष लता डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर के साथ एंटरटेनमेंट हेड के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया इंडस्ट्री में करीब 7 साल का अनुभव रखने वाली आशीष ने एंटरटेनमेंट से लेकर देश-दुनिया और विभिन्न राज्यों की खबरों पर गहराई से काम किया है. बिहार, मध्यप्रदेश और राजस्थान जैसे राज्यों से जुड़ी खबरों के कंटेंट प्रोडक्शन में भी उनकी मजबूत पकड़ रही है. वह खबरों को आसान, रोचक और पाठकों की रुचि के अनुसार पेश करने के लिए जानी जाती हैं. एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में आशीष की खास दिलचस्पी सिनेमा और सितारों की दुनिया से जुड़ी खबरों में रही है. वह बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS अपडेट्स, सेलेब्रिटी गॉसिप, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, टीवी शोज, वेब सीरीज और स्टार इंटरव्यू जैसे विषयों पर लगातार लिखती रही हैं. इसके अलावा स्पेशल और प्रीमियम न्यूज कंटेंट तैयार करने में भी उनकी खास विशेषज्ञता मानी जाती है. उनकी राइटिंग स्टाइल में फैक्ट्स, एंटरटेनमेंट वैल्यू और रीडर्स फर्स्ट अप्रोच का अच्छा संतुलन देखने को मिलता है. आशीष लता ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्लस न्यूज से की थी. यहां उन्होंने बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स कीं. इस दौरान उन्होंने अशोक चौधरी और नगर निगम अध्यक्ष जैसे कई प्रमुख नेताओं के इंटरव्यू भी किए. शुरुआती दौर में रिपोर्टिंग और फील्ड जर्नलिज्म के अनुभव ने उनकी लेखन शैली और न्यूज प्रेजेंटेशन को और मजबूत बनाया. इसके बाद आशीष ने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में रहते हुए उन्होंने न्यूज कवरेज, डिजिटल कंटेंट और एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग के कई अलग-अलग फॉर्मेट्स पर काम किया. लगातार बदलते डिजिटल मीडिया ट्रेंड्स को समझते हुए उन्होंने अपने कंटेंट को हमेशा ऑडियंस फ्रेंडली और SEO ऑप्टिमाइज्ड बनाए रखा. पटना में जन्मी आशीष लता की शुरुआती पढ़ाई पटना सेंट्रल स्कूल, सीबीएसी से हुई. इसके बाद उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन की डिग्री हासिल की. आगे की पढ़ाई के लिए उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास्टर्स ऑफ इलेक्ट्रॉनिक मीडिया किया. उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि और मीडिया अनुभव उन्हें हिंदी पत्रकारिता के उन मूल सिद्धांतों की मजबूत समझ प्रदान करते हैं, जो जर्नलिज्म के बेसिक प्रिंसिपल 5Ws+1H यानी पर आधारित न्यूज राइटिंग के लिए बेहद जरूरी माने जाते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










