ePaper

Top 5 Web Series on Netflix: कॉमेडी से लेकर एक्शन तक, नेटफ्लिक्स पर कई हफ्तों से लगातार ट्रेंड कर रही है ये वेब सीरीज, आपने देखा या नहीं?

Updated at : 14 Jul 2025 1:05 PM (IST)
विज्ञापन
Top 5 Web Series on Netflix

Top 5 Web Series on Netflix

Top 5 Web Series on Netflix: आज हम लेकर आए हैं नेटफ्लिक्स की वो टॉप 5 वेब सीरीज, जो दर्शकों के बीच सबसे ज्यादा पसंद की गई है और जिनका क्रेज कई दिनों से बरकरार है.

विज्ञापन

Top 5 Web Series on Netflix: थिएटर ही और टीवी ही नहीं, बल्कि ओटीटी भी दर्शकों के जीवन का हिस्सा बन गई है. इसीलिए हर हफ्ते लोगों के पसंद के अनुसार हर जोनर की फिल्में और वेब सीरीज रिलीज की जाती है. इसी बीच आज हम आपके लिए ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स की ट्रेंड कर रही टॉप 5 वेब सीरीज की लिस्ट लेकर आए है, जिसे देखने के बाद आपका दिन बहुत ही खास और शानदार बन जायेगा.

The Great Indian Kapil Show Season 3

यह शो इंडिया का पॉपुलर कॉमेडी चैट शो है, जिसमें कपिल शर्मा अपनी मजेदार टीम के साथ हर हफ्ते नए सेलिब्रिटीज को बुलाते हैं. कपिल अपनी कॉमिक टाइमिंग और सवाल-जवाब से मेहमानों को हंसाते हैं और दर्शकों को भी खूब गुदगुदाते हैं. तीसरे सीजन में पहले से ज्यादा नए एक्ट, मजेदार स्किट्स और नए मेहमान नजर आएंगे, जिससे शो पहले से बड़ा और मजेदार होगा.

Squid Game Season 3

यह एक साउथ कोरियन सर्वाइवल ड्रामा है जिसमें गरीब और कर्ज में डूबे लोग खतरनाक गेम में भाग लेते हैं. गेम को जीतने पर करोड़ों रुपए मिलते है लेकिन हारने पर मरना पड़ता है. तीसरे सीजन में पिछले गेम के बचे खिलाड़ी इस बार गेम को खत्म करने के लिए क्या नया प्लान बनाते हैं और गेम का मास्टरमाइंड कौन है, इसके पीछे का सच भी सामने आता है.

The Sandman Season 2

यह सीरीज कॉमिक बुक पर बेस्ड है जिसमें ड्रीम नाम का एक शख्स है जो सपनों का राजा होता है. पहले सीजन में उसे सौ साल की कैद से आजादी मिलती है और वो अपनी खोई ताकत वापस पाता है. दूसरे सीजन में ड्रीम को अपने परिवार और ब्रह्मांड की नई चुनौतियों से जूझना पड़ता है. इसमें सपनों, डरावनी दुनिया और नई जादुई कहानियों की झलक मिलेगी.

Rana Naidu Season 2

राणा दग्गुबाती अभिनीत इस क्राइम ड्रामा में एक्टर एक ऐसे आदमी का किरदार में होते हैं, जो बॉलीवुड और पॉलिटिक्स के बड़े-बड़े कलाकारों के काले राज को संभालता है. पहले सीजन में राणा के पिता जेल से छूट कर आया था और दोनों के बीच तगड़ा टकराव हुआ था. दूसरे सीजन में पिता-बेटे की दुश्मनी ज्यादा बढ़ेगी और राणा को अपने परिवार और काम के बीच मुश्किल फैसले लेने पड़ेंगे.

Dan Da Dan Season 2

यह एक पॉपुलर जापानी मंगा पर बनी एनीमे सीरीज है जिसमें एलियंस, भूत और रहस्यमयी शक्तियों की कहानी है. पहले सीजन में ओकारुन और मोमो नाम के दो दोस्तों को अजीब एलियंस और सुपरनैचुरल ताकतों से भिड़ते दिखाया गया. दूसरे सीजन में ये दोनों और भी खतरनाक शक्तियों से लड़ेंगे और अपनी जिंदगी और प्यार को बचाने के लिए नई चुनौतियों का सामना करेंगे.

ये भी पढ़ें: B. Saroja Devi Death: साउथ इंडस्ट्री में शोक की लहर, 87 की उम्र में एक्ट्रेस बी सरोजा देवी ने ली आखिरी सांस

ये भी पढ़ें: 5 Highest Paid Actors of OTT: ओटीटी के इन 5 कलाकारों की फीस सुन उड़ जायेंगे होश, एक एपिसोड के लिए वसूलते है करोड़ों

विज्ञापन
Shreya Sharma

लेखक के बारे में

By Shreya Sharma

श्रेया शर्मा पिछले 1साल से प्रभात खबर डिजिटल में एंटरटेनमेंट बीट पर कार्यरत हैं. टीवी, ओटीटी, फिल्मों, भोजपुरी सिनेमा और सेलिब्रिटी से जुड़ी खबरों को कवर करती हैं. ट्रेंडिंग विषयों को आसान, रोचक और भरोसेमंद भाषा में पाठकों तक पहुंचाना उनका मुख्य उद्देश्य है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola