Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah: जब आर्थिक तंगी पर ‘सोनू’ का छलका था दर्द, कहा था- 2000 रुपये बचाने के लिए…

Updated:
विज्ञापन
Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah: जब आर्थिक तंगी पर ‘सोनू’ का छलका था दर्द, कहा था- 2000 रुपये बचाने के लिए…

Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah: सीरियल तारक मेहता का उल्टा चश्मा में पलक सिधवानी ने निधि भानुशाली की जगह ली थी. शो में आने के बाद उनकी किस्मत काफी बदल गई. एक इंटरव्यू में एक्ट्रेस ने अपनी आर्थिक मुश्किलों के बारे में बताया था.

विज्ञापन

Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah: सीरियल तारक मेहता का उल्टा चश्मा में कई ऐसे किरदार है, जिनकी फैन फॉलोइंग काफी जबरदस्त है. इसमें एक नाम पलक सिधवानी का है, जो टप्पू सेना की सदस्य है. पलक, सोनू का रोल निभाती है और आज घर-घर में पहचानी जाती है. आज एक्ट्रेस एक आलीशान लाइफ जीती है, लेकिन क्या आपको पता है कि उन्होंने इस मुकाम तक पहुंचने के लिए कड़ी मेहनत की है.

आर्थिक मुश्किलों का सामना कर चुकी है पलक

सीरियल तारक मेहता का उल्टा चश्मा में पलक सिधवानी ने निधि भानुशाली की जगह ली थी. शो में आने के बाद उनकी किस्मत काफी बदल गई. एक इंटरव्यू में एक्ट्रेस ने अपनी आर्थिक मुश्किलों के बारे में बताया था. उन्होंने कहा था, जब मैंने अपना यूट्यूब चैनल शुरू किया, तब यह तारक मेहता शो से जुड़ने के छह-सात महीने बाद था, उस समय मैं 1 बीएचके में रहती थी. जब मैं कॉलेज में थी तो पीजी में रहती थी. शो मिलने के बाद हम 1बीएचके में शिफ्ट हो गए. जिसके बाद हमें एक फ्लैट बजट में मिला और हम पूरे परिवार के साथ शिफ्ट हो गए.

पलक सिधवानी ने कही थी ये बात

पलक सिधवानी ने बताया था, यूट्यूब चैनल शुरू करने से पहले मेरे पास कुछ नहीं था. घर की हालत ठीक नहीं थी और इसे कैमरे पर दिखाया नहीं जा सकता था. जिसके बाद मैंने भाई के साथ मिलकर 15,000 रुपये बजट बनाया और घर की हालत ठीक की. हमने लिविंग रूम में सेटअप बनाया और वीडियो शूट करना शुरू किया. साथ ही एक्ट्रेस ने बताया था कि वो अक्सर मुंबई में घर बदलती रहती थी, ताकि वो 2000 रुपये बचा पाए. वो अपना एक खरीदना चाहती है.

Also Read: Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah के Amit Bhatt ने ‘बापूजी’ के रोल के लिया था इतना बड़ा रिस्क,जानिए पूरी बात
साल 2019 में शो से जुड़ी थी पलक

पलक साल 2019 में ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ शो से जुड़ी थी. पलक इस शो से पहले एक रियलिटी शो में काम कर चुकी हैं. जी हां वो देश के सबसे चर्चित म्यूजिक रियलिटी शो इंडियन आइडल में नजर आ चुकी हैं. इस शो के जरिए ही उन्हें उनकी पहली सैलरी मिली थी. उन्होंने इसके लिए एक प्रोमो शूट किया था और उन्हें चंद हजार रुपये मिले थे.

विज्ञापन
दिव्या केशरी

लेखक के बारे में

By दिव्या केशरी

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola