Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah के Amit Bhatt ने ‘बापूजी’ के रोल के लिया था इतना बड़ा रिस्क,जानिए पूरी बात

‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ में बापूजी के किरदार से पॉपुलर हुए अमित भट्ट को आज कौन नहीं जानता. अमित, शो में जेठालाल के पिता बने है. शो में पिता का किरदार निभाने के लिए अमित ने काफी मेहनत की है.
Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah: कॉमेडी टीवी सीरियल ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ (Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah) साल 2008 से अब तक टीवी पर लोकप्रियता बटोर रहा है. हालांकि शो में कई एक्टर आए-गए, लेकिन फिर भी आज शो लोगों के दिलों में बसा हुआ है. इस सीरियल में बापूजी का किरदार निभाने वाले अमित भट्ट को आज कौन नहीं जानता. लेकिन क्या आप जानते है इस रोल में जान फूंकने के चक्कर में एक्टर को डॉक्टर के घर का चक्कर लगाना पड़ा था.
अमित भट्ट ने ऐसी की थी बाबूजी बनने की तैयारी
दरअसल, तारक मेहता का उल्टा चश्मा में अमित भट्ट, जेठालाल के पिता का रोल निभाते है. इस रोल में उन्हें उम्रदराज और गंजा दिखना था. इस वजह से एक्टर ने फैसला लिया कि वो रियल में अपना सिर शेव करवाएंगे. उन्होंने करीब 280 बार अपना सिर मुंडवाया था. बार- बार शेव करवाने से उन्हें स्किन प्रॉब्लम हो गई थी. अमित भट्ट को इस कारण डॉक्टर के पास जाना पड़ा. डॉक्टर ने उन्हें सिर शेव नहीं करने की सलाह दी. इसके बाद से शो में मेकर्स ने अमित को विग और गांधी टोपी पहनाना शुरू कर दिया था. बता दें कि शो में चंपकलाल 70 साल के एक बुजुर्ग का रोल निभाते है.
अमित भट्ट रियल लाइफ में काफी स्मार्ट और जवान है. पर्सनल लाइफ की बात करें तो एक्टर की पत्नी का नाम कृति भट्ट है. कृति बहुत खूबसूरत औऱ स्टाइलिश है. अमित और कृति के दो बेटे है, जिनका नाम देव और दीप है. एक्टर अपनी पत्नी और बच्चों के साथ अक्सर इंस्टाग्राम पर फोटोज पोस्ट करते रहते है.
अमित भट्ट की फीस
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, तारक मेहता का उल्टा चश्मा के हर एपिसोड के लिए अमित भट्ट को 70-80 हजार रुपये मिलते है. वहीं, आपको जानकर हैरानी होगी कि असल लाइफ में जेठालाल यानी दिलीप जोशी से अमित भट्ट उम्र में पांच साल छोटे है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By दिव्या केशरी
दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.
शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत
दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.
खबरों को लेकर सोच
दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










