Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah की 'सोनू' का नया घर है बेहद खूबसूरत, इसकी कीमत जानकर आप हो जाएंगे शॉक्ड!
Published by : Divya Keshri Updated At : 24 Sep 2022 12:30 PM
टीवी शो तारक मेहता का उल्टा चश्मा फेम निधि भानुशाली ने नया बीच हाउस खरीदा है. इसके बारे में एक्ट्रेस ने खुद एक पोस्ट में खुलासा किया है. तसवीर के साथ निधि ने घर की कीमत का खुलासा भी किया है.
Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah: तारक मेहता का उल्टा चश्मा (Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah) किसी ना किसी वजह से सुर्खियों में बना रहता है. हाल ही में शो में नये तारक मेहता की एंट्री हुई है. इसके अलावा पोपटलाल ने ये खुलासा किया है कि मिसेज पोपटलाल भी जल्द आने वाली है. इस बीच पुरानी सोनू भिड़े यानी निधि भानुशाली (Nidhi Bhanushali) की तसवीवरें इंटरनेट पर वायरल हो रही है.
निधि भानुशाली को ट्रैवल करने का बहुत शौक है और वो अक्सर अपने ट्रिप की तसवीरें फैंस संग शेयर करती है. एक्ट्रेस ने लेटेस्ट तसवीरें शेयर की, जिसमें वो छोटे बालों में दिख रही है. उन्होंने आंखों पर चश्मा लगाया है और शार्ट्स भी पहना है. उनके पीछे एक घर दिख रहा है और जो बहुत खूबसूरत है.
https://www.instagram.com/p/CizYo1zpEBc/?hl=en
निधि भानुशाली ने नया घर खरीदा है, जिसमें वो रहने वाली है. एक्ट्रेस ने फोटोज के साथ कैप्शन में लिखा, इस खूबसूरत नए घर को पेंट किया, जिसमें मैं जा रही हूं, लेकिन किस कीमत पर. आरआईपी फेवरेट शर्ट. उनके शर्ट पर पेंट लगी हुई. मतलब इस बीच हाउस के लिए एक्ट्रेस को ये भारी कीमत चुकानी पड़ी. निधि भानुशाली का लुक अब बिल्कुल बदल गया है. एक्ट्रेस पहले बड़े बालों में नजर आती थी, लेकिन अब वो छोटे बालों में दिखती है. उन्होंने लंबे बालों को कट कर लिया है. एक्ट्रेस तारक मेहता का उल्टा चश्मा छोड़ चुकी है, लेकिन फैंस उन्हें भूले नहीं है. बता दें कि पलक सिधवानी ने निधि को रिप्लेस किया है.
Also Read: Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah की ‘सोनू’ ने घास पर लेटकर दिए पोज, टॉप और शार्ट्स में दिखी बेहद स्टनिंग
हाल ही में तारक मेहता का उल्टा चश्मा में शैलेश लोढ़ा की जगह सचिन श्रॉफ आ गए है. सचिन तारक शो से पहले स्टार प्लस के सीरीयल गुम है किसी के प्यार में दिखे थे. बता दें कि राजीव की अच्छी-खासी फैन फॉलोइंग है. अब देखना है कि फैंस उन्हें नये तारक मेहता के रोल में स्वीकार करते है या नहीं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Divya Keshri
दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










