TMKOC की बबिता जी को ऑफर हुई Celebrity MasterChef? एक्ट्रेस के जवाब उड़ाएंगे होश

Published by :Sheetal Choubey
Updated at :07 May 2025 2:06 PM
विज्ञापन
Munmun Dutta Rejected Celebrity MasterChef

Munmun Dutta Rejected Celebrity MasterChef

Munmun Dutta Rejected Celebrity Masterchef: तारक मेहता का उल्टा चश्मा की मुनमुन दत्ता, जो कि शो में सालों से बबिता जी का किरदार निभाते नजर आ रही हैं, को सेलिब्रिटी मास्टरशेफ के लिए अप्रोच किया गया था. हालांकि, उन्होंने इस ऑफर को ठुकरा दिया. आइये आपको बताते है क्यों.

विज्ञापन

Munmun Dutta Rejected Celebrity MasterChef: 18 सालों से ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ शो में बबिता जी का किरदार निभाने वाली मुनमुन दत्ता को शो से काफी फेम और लोगों का प्यार मिला है. शो के साथ-साथ मुनमुन सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती हैं. एक्ट्रेस की पॉपुलैरिटी को देखते हुए हाल ही में उन्हें सोनी टीवी के कुकिंग रियलिटी शो ‘सेलिब्रिटी मास्टरशेफ’ का ऑफर मिला था, लेकिन एक्ट्रेस ने ये ऑफर स्वीकार नहीं किया और शो में काम करने से मना कर दिया. आइये बताते हैं कि उन्होंने आखिर ऐसा क्यों किया था.

क्यों रिजेक्ट किया सेलिब्रिटी मास्टरशेफ?

टाइम्स ऑफ इंडिया के रिपोर्ट्स के अनुसार, लोकप्रिय टीवी एक्ट्रेस मुनमुन दत्त को सेलिब्रिटी मास्टरशेफ के लिए अप्रोच किया गया था, लेकिन उन्होंने समय की कमी और अन्य प्रोफेशनल कमिटमेंट्स के कारण इस ऑफर को ठुकरा दिया. मुनमुन ने कहा कि वह खाना बनाना पसंद करती हैं, लेकिन फिलहाल उनका पूरा ध्यान एक्टिंग प्रोजेक्ट्स पर है.

सेलिब्रिटी मास्टरशेफ का विनर

कुकिंग रियलिटी शो ‘सेलिब्रिटी मास्टरशेफ’ हाल ही खत्म हुआ है. फराह खान के होस्ट किए गए इस शो के टॉप 5 कंटेस्टेंट्स तेजस्वी प्रकाश, निक्की तंबोली, गौरव खन्ना, राजीव अदातिया और फैजू थे. वहीं, दीपिका कक्कर भी इस शो का हिस्सा थीं, लेकिन खराब तबियत के कारण उन्हें ये शो छोड़ना पड़ा. अंत में मुकाबले के बाद गौरव खन्ना ने चमचमाती ट्रॉफी अपने नाम की थी.

कितने शोज कर चुकी है मुनमुन?

मुनमुन ने अपने करियर की शुरआत साल 2004 में हम सब बाराती से की थी. इसके बाद एक्ट्रेस द खतरा और बिग बॉस 15 जैसे रियलिटी शो में भी नजर आईं. यही नहीं, मुनमुन ने हॉलिडे और मुंबई एक्सप्रेस जैसे फिल्मों में भी काम किया है. साल 2008 से चलते आ रहे शो तारक मेहता में भी मुनमुन एक एहम किरदार निभाती हैं.

यह भी पढ़े: South OTT Releases: रेड 2 से भी मजेदार है साउथ की ये धांसू फिल्में, लिस्ट में 200 करोड़ी शामिल

विज्ञापन
Sheetal Choubey

लेखक के बारे में

By Sheetal Choubey

शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर हैं और एंटरटेनमेंट बीट पर काम करती हैं. बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई उत्तर प्रदेश के कानपुर से पूरी हुई. 12वीं खत्म होने के बाद उनकी दिलचस्पी पत्रकारिता की ओर बढ़ी, जिसके चलते उन्होंने मध्य प्रदेश की माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया. करियर की शुरुआत शीतल ने शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन के साथ-साथ एंटरटेनमेंट बीट पर भी काम किया. यहां उन्होंने कंटेंट राइटिंग के अलावा वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग भी सीखी. करीब एक साल तक काम करने के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. प्रभात खबर में शुरुआत में शीतल ने बॉक्स ऑफिस, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा और एंटरटेनमेंट गॉसिप्स पर काम किया. फिलहाल वह टीवी और OTT रियलिटी शोज से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं. आसान भाषा में एंगेजिंग और SEO फ्रेंडली कंटेंट लिखना उनकी खासियत है. उनका फोकस ऐसी खबरें लिखने पर रहता है जो पाठकों को आसानी से समझ आएं और उनसे जुड़ाव महसूस हो. डिजिटल मीडिया में लगातार सीखते हुए शीतल एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में अपनी अलग पहचान बनाने की दिशा में आगे बढ़ रही हैं. नए ट्रेंड्स और ऑडियंस की पसंद को समझते हुए यूजर्स तक तेजी से सही और दिलचस्प जानकारी पहुंचाना उनकी प्राथमिकता है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola