The Raja Saab Box Office Collection Day 12: 12वें दिन प्रभास की फिल्म की कमाई में आई भारी गिरावट, टोटल रिपोर्ट्स में खुले पत्ते

Updated at : 21 Jan 2026 7:26 PM (IST)
विज्ञापन
The Raja Saab Box Office Collection Day 12

द राजा साब बॉक्स ऑफिस कलेक्शन दिन 12, फोटो- इंस्टाग्राम

The Raja Saab Day 12 Box Office Collection: प्रभास की ‘द राजा साब’ की कमाई में 12वें दिन गिरावट आई. जानिए फिल्म का डे-वाइज कलेक्शन और कुल नेट कमाई.

विज्ञापन

The Raja Saab Box Office Collection Day 12: प्रभास की हॉरर-कॉमेडी ‘द राजा साब’ ने रिलीज के पहले दिनों में बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त शुरुआत की थी. पहले हफ्ते तक फिल्म ने अच्छा प्रदर्शन किया, लेकिन उसके बाद कमाई में तेज गिरावट देखी गई. अब स्थिति ऐसी है कि फिल्म के लिए रोजाना 4-5 करोड़ कमाना भी मुश्किल हो गया है. 400 करोड़ के भारी बजट वाली इस फिल्म से दर्शकों को काफी उम्मीदें थीं, लेकिन अब कमाई देखकर कई लोग हैरान हैं. आइए जानते हैं कि रिलीज के 12 दिन में फिल्म ने कितना कमाया.

द राजा साब बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 12

फिल्म ने पहले ही दिन भारत में 60 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई की थी, जिससे सभी चौंक गए थे. प्रभास के स्टारडम और फिल्म के अलग जॉनर की वजह से दर्शक काफी एक्साइटेड थे. लेकिन Sacnilk की रिपोर्ट के मुताबिक, 12वें दिन फिल्म ने केवल 0.8 करोड़ रुपये की कमाई की. कुल मिलाकर, फिल्म का भारतीय नेट कलेक्शन 141.5 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है. इसका मतलब यह है कि फिल्म ने अभी तक अपना आधा बजट भी नहीं निकाल पाया है.

द राजा साब वर्ल्डवाइड कलेक्शन

Sacnilk की रिपोर्ट के अनुसार, ‘द राजा साब’ अब तक वर्ल्डवाइड 203.00 करोड़ रुपये की कमाई कर चुकी है.

डे-वाइज बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट (India Net)

DayCollection (₹ Cr)
Day 0 (Thu)9.15
Day 1 (Fri)53.75
Day 2 (Sat)26
Day 3 (Sun)19.1
Day 4 (Mon)6.6
Day 5 (Tue)4.8
Day 6 (Wed)5.35
Day 7 (Thu)5.5
Week 1130.25
Day 8 (Fri)3.5
Day 9 (Sat)3
Day 10 (Sun)2.6
Day 11 (Mon)1.35
Day 12 (Tue)0.8

द राजा साब की स्टार कास्ट

फिल्म में प्रभास के साथ संजय दत्त, बोमन ईरानी, मालविका मोहनन, निधि अग्रवाल, रिद्धि कुमार और जरीना वहाब भी अहम रोल में हैं, जिसने फिल्म की अपील और बढ़ा दी.

यह भी पढ़ें: Border 2 First Review: सनी देओल का दमदार कमबैक या सिर्फ नॉस्टैल्जिया का असर? टिकट बुक करने से पहले जानिए कैसी है ‘बॉर्डर 2’

विज्ञापन
Sheetal Choubey

लेखक के बारे में

By Sheetal Choubey

मैं शीतल चौबे, प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट कंटेंट राइटर. पिछले एक साल से ज्यादा समय से मैं यहां बॉक्स ऑफिस अपडेट्स, भोजपुरी-बॉलीवुड खबरें, टीवी सीरियल्स की हलचल और सोशल मीडिया ट्रेंड्स को कवर कर रही हूं. एंगेजिंग, फास्ट और रीडर-फ्रेंडली कंटेंट लिखना मेरी खासियत है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola