The Kapil Sharma Show जल्द होगा ऑफ एयर, वजह जानकर चौंक जाएंगे आप!
Author : Prabhat Khabar Digital Desk Published by : Prabhat Khabar Updated At : 25 Jan 2021 9:57 AM
The Kapil Sharma Show : टीवी के पॉप्युलर शो द कपिल शर्मा शो (The Kapil Sharma Show) दर्शकों को खूब हंसाता- गुदगुदाता है. कपिल के शो की फैन फॉलोइंग काफी तगड़ी है, इस वजह से हर बड़े स्टार्स यहां अपनी फिल्मों का प्रमोशन करने आते हैं. अब इसके फैंस के लिए एक बुरी खबर है. खबरें है कि कपिल शो जल्द ही ऑफ एयर होने जा रहा है.
The Kapil Sharma Show : टीवी के पॉप्युलर शो द कपिल शर्मा शो (The Kapil Sharma Show) दर्शकों को खूब हंसाता- गुदगुदाता है. कपिल के शो की फैन फॉलोइंग काफी तगड़ी है, इस वजह से हर बड़े स्टार्स यहां अपनी फिल्मों का प्रमोशन करने आते हैं. अब इसके फैंस के लिए एक बुरी खबर है. खबरें है कि कपिल शो जल्द ही ऑफ एयर होने जा रहा है.
कपिल शर्मा शो हर उम्र के लोगों को पसन्द है. शो का हर किरदार लोगों के दिलों में बसता है. टेलीचक्कर की रिपोर्ट के अनुसार, द कपिल शर्मा शो जल्द ही बंद हो जाएगा. वहीं, इस खबर को जानने के बाद फैंस को निराश होने की जरूरत नहीं है. कपिल फिर से नये अंदाज में शो को लेकर आएंगे. कुछ समय बाद मेकर्स ‘द कपिल शर्मा शो’ के नए सीजन के साथ वापसी करेंगे.
वहीं, ऐसा करने के पीछे की वजह को लेकर कहा जा रहा है कि कपिल शर्मा अपने आनेवाले प्रोजेक्ट के कारण ऐसा कर रहे है. कपिल शर्मा नेटफ्लिक्स के साथ अपना डिजिटल डेब्यू कर रहे है. उन्होंने अपना एक वीडियो शेयर करते हुए लिखा था, ‘आप लोग अफवाहों पर ध्यान न दें, सिर्फ मुझ पर ही भरोसा करें. मैं जल्दी ही नेटफ्लिक्स इंडिया पर आने वाला हूं. यह शुभ समाचार है.’
कपिल शर्मा ने फिल्म किस किस को प्यार करूं से बॉलीवुड फिल्मों में डेब्यू किया था. फिल्म हिट साबित हुई थी. इसके बाद वह फिरंगी में नजर आए, हालांकि यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई थी. बता दें कि कॉमेडियन कपिल शर्मा आज एक जाना- पहचाना नाम है. कपिल शर्मा को हर कोई जानता है. ‘द कपिल शर्मा शो’ को लोग भरपूर प्यार देते है और इसे दुनियाभर में देखा जाता है.
Posted By: Divya Keshri
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










