The Kapil Sharma Show: इस वजह से कॉलेज के दौरान हॉस्टल से निकाल दिए गए थे सुशांत, शो में एक्टर ने किया था खुलासा
Author : Divya Keshri Published by : Prabhat Khabar Updated At : 29 Jun 2020 2:17 PM
The Kapil Sharma Show- द कपिल शर्मा शो (The Kapil Sharma Show) पर सारे सेलेब्स आकर खूब मस्ती करते हैं. कपिल शर्मा शो का एक वीडियो खूब देखा जा रहा है, जिसमें सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput) और श्रद्धा कपूर नजर आ रहे हैं. कपिल शर्मा शो का या वीडियो उस दौरान का है जब सुशांत और श्रद्धा अपनी फिल्म 'छिछोरे' के प्रमोशन के लिए वहां आए थे. वीडियो में सुशांत कपिल की बातों पर खूब हंस रहे है. साथ ही साथ एक्टर ने अपने कॉलेज को लेकर भी बात की.
The Kapil Sharma Show- द कपिल शर्मा शो पर सारे सेलेब्स आकर खूब मस्ती करते हैं. कपिल शर्मा शो का एक वीडियो खूब देखा जा रहा है, जिसमें सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput) और श्रद्धा कपूर नजर आ रहे हैं. कपिल शर्मा शो का ये वीडियो उस दौरान का है जब सुशांत और श्रद्धा अपनी फिल्म ‘छिछोरे’ के प्रमोशन के लिए वहां आए थे. वीडियो में सुशांत कपिल की बातों पर खूब हंस रहे है. साथ ही साथ एक्टर ने अपने कॉलेज को लेकर भी बात की.
इस वीडियो में फिल्म छिछोरे की पूरी स्टारकास्ट दिख रही है. वरुण शर्मा, नवीन और डायरेक्टर नितेश तिवारी भी मौजूद है. इस दौरान कपिल सुशांत से उनके कॉलेज के दोस्तों के बारे में सवाल पूछते है. इसका जवाब देते हुए वो कहते है मेरे सारे दोस्त मेरी ही तरह कमीने थे. वैसे मैं काफी अच्छा छात्र था, लेकिन मुझे पहले सेमेस्टर के दौरान मेरे हॉस्टल से निकाल दिया गया था क्योंकि हमारे कॉलेज में नियम था कि अगर 7 बजे के बाद कोई हॉस्टल में आता है तो फिर उसको अंदर आने नहीं दिया जाता था. इस कारण मैं कभी हॉस्टल जा नहीं पाया. ज्यादातर मैं सुबह ही वापस जा पाता था.
वहीं, सुशांत का जवाब सुनकर शो की जज अर्चना कहती हैं, मुझे लगता है कि दिल्ली के कॉलेजों की यही समस्या रही होगी क्योंकि मैं भी जब कॉलेज में थी तो वहां पर भी 7 बजे के बाद गेट बंद हो जाते थे. इस पर कपिल कहते है अर्चना जी आप भी कॉलेज गई थी. कपिल का सवाल सुनकर सुशांत और सारे लोग खूब हंसने लगते है.
Also Read: The Kapil Sharma Show: ‘गोलगप्पे’ की दीवानी हैं दीपिका पादुकोण, कपिल शर्मा शो पर किया था खुलासा
शो में कपिल ने एक और सवाल सुशांत से पूछा कि आपने अपने इंस्टा बॉयो में एलियन हंटर लिखा हुआ है. तो कपिल कहते है फैन आपकी लड़कियां है तो आप कौन से एलियन का हंट करते है. ये सुनकर सुशांत खूब हंसने लगे. उन्होंने जवाब देते हुए कहा, मुझे बचपन से ही एलियन औऱ स्पेस बहुत पसन्द था. इस वजह से मुझे इंजीनियरिंग कॉलेज भेज दिया गया. फिर मैनें तीसरे साल में ही कॉलेज छोड़ दिया था. इसके बाद अर्चना कहती है सामने बैठे हुए ये तीन लोग जो इतना कामयाब है उसके बाद पास और फेल का कोई किस्सा होना नहीं चाहिए.
बता दें कि सुशांत सिंह राजपूत का 14 जून को निधन हो गया था. सुशांत अपने मुंबई के बांद्रा स्थित अपने घर में मृत पाए गए थे. उनकी पोस्ट मार्टम रिपोर्ट में यह बात सामने आई कि उनकी मौत हैंगिंग की वजह से हुई.
Posted By: Divya Keshri
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Divya Keshri
दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










