The Kapil Sharma Show में जल्द ही राजू श्रीवास्तव को दी जाएगी श्रद्धांजलि, सेट से तसवीरें वायरल
Published by : Ashish Lata Updated At : 04 Oct 2022 1:41 PM
कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव का 21 सितंबर को निधन हो गया. उनके निधन पर कई कलाकार उन्हें श्रद्धांजलि देने के लिए पहुंचे थे. अब द कपिल शर्मा शो में गजोधर भैया को याद किया जाएगा. जी हां सेट से कुछ तसवीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है.
कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव (Raju Srivastava) का बीते 21 सितंबर को निधन हो गया. अस्पताल में 41 दिनों तक अपनी जिंदगी की जंग लड़ने के बाद, राजू आखिरकार इस दुनिया को छोड़कर चले गए. उनके निधन ने कॉमेडी की दुनिया में एक शून्य छोड़ दिया. राजू के दुर्भाग्यपूर्ण निधन पर कई हस्तियों और हास्य कलाकारों ने शोक व्यक्त किया. अब, दिवंगत राजू श्रीवास्तव को श्रद्धांजलि देने के लिए कई कॉमेडियन एक साथ आए हैं. द कपिल शर्मा शो (The Kapil Sharma) में जल्द ही राजू को श्रद्धांजलि दी जाएगी.
कॉमेडियन और अभिनेता जयविजय सचान ने द कपिल शर्मा शो के सेट से बीटीएस तस्वीरें साझा कीं. फोटो में जयविजय सचान को कपिल शर्मा, अर्चना पूरन सिंह, सृष्टि रोडे, सुनील पाल और अन्य कॉमेडियन के साथ देखा जा सकता है. अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक बीटीएस तस्वीर साझा करते हुए, सचान ने लिखा, “सभी प्रसिद्ध कॉमेडियन स्वर्गीय #राजू श्रीवास्तव जी को श्रद्धांजलि देने के लिए एक छत के नीचे एक साथ आए…आने वाले शनिवार-रविवार को द कपिल शर्मा शो में हम सभी को देखें. #TheKapilSharmaShow #Tribute # कॉमेडियन #jayvijaysachan.”
https://www.instagram.com/p/CjPXxIyLwKe/
जयविजय सचान ने द कपिल शर्मा शो के सेट से एक और तस्वीर शेयर की. फोटो में बड़ा सा बैनर देखा जा सकता है. इसमें गजोधर भैया को हस्ते हुए देखा जा सकता है. वहीं आगे लिखा है ”ट्रिब्यूट टू राजू श्रीवास्तव”. इस तसवीर के साथ कैप्शन में लिखा है, “भारत का सबसे बड़ा कॉमेडी शो ”द कपिल शर्मा शो’ आने वाले वीकेंड पर दिवंगत राजू श्रीवास्तव जी को श्रद्धांजलि देने जा रहा है. इसलिए शनिवार और रविवार को विशेष एपिसोड देखना न भूलें…केवल सोनी टीवी पर..एक शानदार कॉमेडियन को जल्दबाजी जल्दबाजी.”
https://www.instagram.com/p/CjPkUIarG8e/
बता दें कि राजू श्रीवास्तव की कॉमेडी का हर कोई दीवाना था. क्या बच्चे या बूढ़े उनकी कॉमेडी से हर कोई लोटपोट हो जाता था. राजू श्रीवास्तव ने अभिनय के साथ-साथ राजनीति में भी कदम रखा. 2014 लोकसभा चुनाव में उन्हें समाजवादी ने कानपुर सीट से उतारा. लेकिन उन्होंने इसलिए टिकट वापस कर दिया क्योंकि उन्हें पार्टी के स्थानीय इकाइयों से पर्याप्त समर्थन नहीं मिल रहा है. हालांकि 19 मार्च 2014 को वह भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गये. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उन्हें स्वच्छ भारत अभियान का हिस्सा बनाया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Ashish Lata
आशीष लता डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर के साथ एंटरटेनमेंट हेड के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया इंडस्ट्री में करीब 7 साल का अनुभव रखने वाली आशीष ने एंटरटेनमेंट से लेकर देश-दुनिया और विभिन्न राज्यों की खबरों पर गहराई से काम किया है. बिहार, मध्यप्रदेश और राजस्थान जैसे राज्यों से जुड़ी खबरों के कंटेंट प्रोडक्शन में भी उनकी मजबूत पकड़ रही है. वह खबरों को आसान, रोचक और पाठकों की रुचि के अनुसार पेश करने के लिए जानी जाती हैं. एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में आशीष की खास दिलचस्पी सिनेमा और सितारों की दुनिया से जुड़ी खबरों में रही है. वह बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS अपडेट्स, सेलेब्रिटी गॉसिप, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, टीवी शोज, वेब सीरीज और स्टार इंटरव्यू जैसे विषयों पर लगातार लिखती रही हैं. इसके अलावा स्पेशल और प्रीमियम न्यूज कंटेंट तैयार करने में भी उनकी खास विशेषज्ञता मानी जाती है. उनकी राइटिंग स्टाइल में फैक्ट्स, एंटरटेनमेंट वैल्यू और रीडर्स फर्स्ट अप्रोच का अच्छा संतुलन देखने को मिलता है. आशीष लता ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्लस न्यूज से की थी. यहां उन्होंने बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स कीं. इस दौरान उन्होंने अशोक चौधरी और नगर निगम अध्यक्ष जैसे कई प्रमुख नेताओं के इंटरव्यू भी किए. शुरुआती दौर में रिपोर्टिंग और फील्ड जर्नलिज्म के अनुभव ने उनकी लेखन शैली और न्यूज प्रेजेंटेशन को और मजबूत बनाया. इसके बाद आशीष ने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में रहते हुए उन्होंने न्यूज कवरेज, डिजिटल कंटेंट और एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग के कई अलग-अलग फॉर्मेट्स पर काम किया. लगातार बदलते डिजिटल मीडिया ट्रेंड्स को समझते हुए उन्होंने अपने कंटेंट को हमेशा ऑडियंस फ्रेंडली और SEO ऑप्टिमाइज्ड बनाए रखा. पटना में जन्मी आशीष लता की शुरुआती पढ़ाई पटना सेंट्रल स्कूल, सीबीएसी से हुई. इसके बाद उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन की डिग्री हासिल की. आगे की पढ़ाई के लिए उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास्टर्स ऑफ इलेक्ट्रॉनिक मीडिया किया. उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि और मीडिया अनुभव उन्हें हिंदी पत्रकारिता के उन मूल सिद्धांतों की मजबूत समझ प्रदान करते हैं, जो जर्नलिज्म के बेसिक प्रिंसिपल 5Ws+1H यानी पर आधारित न्यूज राइटिंग के लिए बेहद जरूरी माने जाते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










