The Great Indian Kapil Show: सनी ने लीक कर दी भाई विक्की कौशल की ये अनोखी आदत, मजेदार किस्सा सुन नहीं रुकेगी हंसी
Published by : Ashish Lata Updated At : 22 Apr 2024 12:04 PM
The Great Indian Kapil Show
The Great Indian Kapil Show: द ग्रेट इंडियन कपिल शो में इस बार गेस्ट बनकर सनी और विक्की कौशल पहुंचे. दोनों ने यहां कपिल और सुनील ग्रोवर के साथ ढेर सारी मस्ती की. इसी बीच सनी ने अपने भाई को लेकर एक मजेदार किस्सा सुनाया.
The Great Indian Kapil Show: कपिल शर्मा का नेटफ्लिक्स शो द ग्रेट इंडियन कपिल शो की सोशल मीडिया पर तगड़ी फैन-फॉलोइंग है. फैंस हर एक एपिसोड को देखना पसंद करते हैं. अब अपकमिंग एपिसोड में हमें ढेर सारी मौज-मस्ती देखने को मिलेगी, क्योंकि पंजाब के दो शेर यानी विक्की कौशल और सनी कौशल गेस्ट के तौर पर दिखाई देंगे. यहां सनी अपने भाई को लेकर कई सनसनीखेज खुलासे भी करेंगे, जो आपको हंसी का ओवरडोज देगा.
नींद में बोलते हैं विक्की कौशल
द ग्रेट इंडियन कपिल शो में सनी कौशल ने विक्की के बचपन का एक किस्सा शेयर किया. उन्होंने कहा, “विक्की को नींद में बात करने की आदत है. भले ही कुछ लोग कुछ शब्द बुदबुदाते हों, लेकिन वह पूरा शो करता है. मुझे याद है कि एक बार जब हम बच्चे एक ही कमरे में रहते थे, तो अचानक वह उठ बैठा और अपना कंबल एक तरफ फेंक दिया और जोर देकर कहा कि मैं ‘उनका पेपर जांचूं.’ मैं उनके साथ खेला, उसे आश्वस्त किया कि उसने 100/100 अंक मिले हैं ताकि वह वापस सो सके.”
सनी ने शेयर की विक्की कौशल के बचपन की अनोखी यादें
विक्की कौशल ने भी एक किस्सा शेयर किया, जिसमें उन्होंने बताया कि “मां मेरे नींद में बोलने से पूरी तरह अनजान थी. एक बार जब हमसब सो रहे थे, तो अचानक से मैं चिल्लाने लगा कि वह पर्स लेकर भाग रहा है! मेरी मां तुरंत उठी और सचमुच में घबरा गईं और मुझसे पूछा ‘कौन!” तब जाकर सभी को मेरी इस बीमारी के बारे में पता चला. ये किस्सा सुनकर वहां मौजूद सभी दर्शक जोर-जोर से हंसने लगे.
सुनील से लेकर कपिल तक हंसी आपको करेगी खूब एंटरटेन
द ग्रेट इंडियन कपिल शो में विक्की और सनी कौशल का आना आपको ढेर सारी मस्ती की गारंटी देता है. सुनील ग्रोवर और कीकू शारदा के गुदगुदाने वाले परफॉर्मेंस से लेकर कपिल शर्मा की टांग खिचाई तक, दर्शक इस एपिसोड को देखकर हंसी और ठहाके के रोलरकोस्टर राइड पर जाएंगे. पिछले एपिसोड की बात करें तो अमर सिंह चमकीला के कलाकार परिणीति चोपड़ा और दिलजीत दोसांझ फिल्म के निर्देशक इम्तियाज अली के साथ द ग्रेट इंडियन कपिल शो में पहुंचे थे. जहां उन्होंने शूटिंग के पर्दे के पीछे के दिलचस्प किस्सों का खुलासा किया. द ग्रेट इंडियन कपिल शो हर शनिवार रात 8 बजे नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होता है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Ashish Lata
आशीष लता डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर के साथ एंटरटेनमेंट हेड के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया इंडस्ट्री में करीब 7 साल का अनुभव रखने वाली आशीष ने एंटरटेनमेंट से लेकर देश-दुनिया और विभिन्न राज्यों की खबरों पर गहराई से काम किया है. बिहार, मध्यप्रदेश और राजस्थान जैसे राज्यों से जुड़ी खबरों के कंटेंट प्रोडक्शन में भी उनकी मजबूत पकड़ रही है. वह खबरों को आसान, रोचक और पाठकों की रुचि के अनुसार पेश करने के लिए जानी जाती हैं. एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में आशीष की खास दिलचस्पी सिनेमा और सितारों की दुनिया से जुड़ी खबरों में रही है. वह बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS अपडेट्स, सेलेब्रिटी गॉसिप, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, टीवी शोज, वेब सीरीज और स्टार इंटरव्यू जैसे विषयों पर लगातार लिखती रही हैं. इसके अलावा स्पेशल और प्रीमियम न्यूज कंटेंट तैयार करने में भी उनकी खास विशेषज्ञता मानी जाती है. उनकी राइटिंग स्टाइल में फैक्ट्स, एंटरटेनमेंट वैल्यू और रीडर्स फर्स्ट अप्रोच का अच्छा संतुलन देखने को मिलता है. आशीष लता ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्लस न्यूज से की थी. यहां उन्होंने बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स कीं. इस दौरान उन्होंने अशोक चौधरी और नगर निगम अध्यक्ष जैसे कई प्रमुख नेताओं के इंटरव्यू भी किए. शुरुआती दौर में रिपोर्टिंग और फील्ड जर्नलिज्म के अनुभव ने उनकी लेखन शैली और न्यूज प्रेजेंटेशन को और मजबूत बनाया. इसके बाद आशीष ने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में रहते हुए उन्होंने न्यूज कवरेज, डिजिटल कंटेंट और एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग के कई अलग-अलग फॉर्मेट्स पर काम किया. लगातार बदलते डिजिटल मीडिया ट्रेंड्स को समझते हुए उन्होंने अपने कंटेंट को हमेशा ऑडियंस फ्रेंडली और SEO ऑप्टिमाइज्ड बनाए रखा. पटना में जन्मी आशीष लता की शुरुआती पढ़ाई पटना सेंट्रल स्कूल, सीबीएसी से हुई. इसके बाद उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन की डिग्री हासिल की. आगे की पढ़ाई के लिए उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास्टर्स ऑफ इलेक्ट्रॉनिक मीडिया किया. उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि और मीडिया अनुभव उन्हें हिंदी पत्रकारिता के उन मूल सिद्धांतों की मजबूत समझ प्रदान करते हैं, जो जर्नलिज्म के बेसिक प्रिंसिपल 5Ws+1H यानी पर आधारित न्यूज राइटिंग के लिए बेहद जरूरी माने जाते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










