The Great Indian Kapil Show: शो में रणबीर कपूर ने खोले कई राज, बताया इस वजह से पड़ी थी पिता ऋषि कपूर से उन्हें मार
Published by : Divya Keshri Updated At : 31 Mar 2024 1:04 PM
Ranbir Kapoor
The Great Indian Kapil Show: शो द ग्रेट इंडियन कपिल शो नेटफ्लिक्स पर शुरू हो चुका है. शो में पहले गेस्ट बनकर रणबीर कपूर आए. उन्होंने अपने पिता ऋषि कपूर से जुड़ी बात बताई.
The Great Indian Kapil Show: एक लंबे इंतजार के बाद कपिल शर्मा का शो द ग्रेट इंडियन कपिल शो शुरू हो गया है. इस बार ये शो टीवी पर नहीं नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम हुआ. शो के पहले एपिसोड में रणबीर कपूर अपनी मां नीतू कपूर और बहन रिद्धिमा कपूर साहनी के साथ आए. शो के दौरान सभी ने कास्ट के साथ मिलकर काफी मस्ती किया. वैसे तो शो में सारे पुराने कास्ट ही, लेकिन इस बार टीम के साथ फिर से सुनील ग्रोवर जुड़े है.
द ग्रेट इंडियन कपिल शो में में पहुंचे रणबीर कपूर
नेटफ्लिक्स के द ग्रेट इंडियन कपिल शो में रणबीर कपूर, नीतू कपूर और रिद्धिमा कपूर साहनी ने अपना जलवा बिखेरा. इस दौरान तीनों ने कई अनसुनी बातें कपिल के साथ शेयर की. सुनील ग्रोवर पहले गुत्थी के रोल में दिखते थे, लेकिन इस बार वो डफली के किरदार में नदर आए. उसने एक्टर के साथ मिलकर खूब हंसी-मजाक किया. मस्ती-मजाक के अलावा शो में एक्टर ने अपने पिता ऋषि कपूर को लेकर एक मजेदार बात बताई.
ऋषि कपूर से इस वजह से रणबीर कपूर ने खाई थी मार
रणबीर कपूर ने बताया एक बार उनके पिता ऋषि कपूर ने उनकी पिटाई की थी. हुआ ये कि आरके स्टूडियो में दिवाली की पूजा थी और ऋषि कपूर बहुत धार्मिक थे. एक्टर ने कहा, मैं शायद उस समय 8 या 9 साल का रहा हूंगा, जब मैं जूते पहनकर मंदिर के अंदर कदम रखा. इस दौरान पिता ने मेरे सिर पर एक जोर का मारा. वहीं, एनिमल एक्टर ने बताया उन्हें उनकी मां से मार नहीं पड़ी कभी. बता दें कि द ग्रेट इंडियन कपिल शो को आप हर रविवार 8 बजे नेटफ्लिक्स पर देख सकते हैं. वहीं, रणबीर इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म रामायण को लेकर सुर्खियों में है. फिल्म में वो भगवान राम के रोल में दिखेंगे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Divya Keshri
दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










