The Great Indian Kapil Show: जब शाहरुख खान ने की दिलजीत दोसांझ की तारीफ, इम्तियाज अली ने खोला राज

Shah Rukh Khan and Diljit Dosanjh
शो द ग्रेट इंडियन कपिल शो में दिलजीत दोसांझ और परिणीति चोपड़ा और इम्तियाज अली अपनी मूवी चमकीला को प्रमोट करने आए. इस दौरान कपिल ने उनके साथ खूब मस्ती की.
The Great Indian Kapil Show: कपिल शर्मा के नए शो द ग्रेट इंडियन कपिल शो अपने एपिसोड को लेकर चर्चा में रहता है. नये एपिसोड में दिलजीत दोसांझ और परिणीति चोपड़ा और इम्तियाज अली नजर आए. तीनों ने अपनी फिल्म अमर सिंह चमकीला का शो में प्रमोशन किया. फिल्म 12 अप्रैल से ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम हो रही है. शो में परिणीति ने बताया कि मूवी में अपने किरदार के लिए उन्होंने 15 किलो वजन बढ़ाया था.
परिणीति चोपड़ा ने चमकीला के लिए बढ़ाया 15 किलो वजन
शो द ग्रेट इंडियन कपिल शो नेटफ्लिक्स पर आता है. हर शनिवार को नया एपिसोड आता है, जिसका फैंस दिल थाम कर इंतजार करते हैं. लेटेस्ट एपिसोड में इम्तियाज अली ने चमकीला की कास्टिंग को लेकर बात की. उन्होंने बताया कि परिणीति से बेहतर कोई और हो ही नहीं सकता था. वो एक एक्ट्रेस, सिंगर और एक ऐसी शख्स थी जो 15 किलो वजन बढ़ाने के लिए तैयार थी. वहीं, एक्ट्रेस ने बताया कि वो फिल्म में अमरजोत जी जैसा दिखना चाहती थी. इसलिए उन्होंने अपना वजन बढ़ाया.
जब शाहरुख खान ने की दिलजीत दोसांझ की तारीफ
वहीं, इम्तियाज अली से जब पूछा गया कि उन्होंने फिल्म में दिलजीत दोसांझ को क्यों कास्ट किया. इसपर इम्तियाज ने कहा, “मुझे शाहरुख खान ने बोला था कि अगर इस देश में सबसे अच्छा कोई एक्टर है, तो वह अपने दिलजीत पाजी हैं.” इसपर दिलजीत ने कहा, अक्सर लोग शाम के बाद मूड में आ जाते हैं, ऐसे ही पंजाबी बदनाम हैं. वहीं, इम्तियाज ने आगे कहा, मुझे ऐसा लगता है कि अगर दिलजीत पाजी ने मना कर दिया होता तो ये फिल्म शायद बन ही नहीं सकती थी. तो हमलोग बहुत लकी है. बता दें कि चमकीला ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज हो चुकी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Divya Keshri
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










