चाहत संग झगड़ा करना खानजादी को पड़ा भारी, जीरो वोट से हुई शो से बाहर

Updated at : 12 Feb 2026 1:59 PM (IST)
विज्ञापन
The 50 Show

द 50 शो से बाहर हुई खानजादी

The 50 Show: ‘The 50’ के नए एपिसोड में जबरदस्त ड्रामा देखने को मिला. टास्क के समय नियम तोड़ने और आपसी झगड़े के बीच खानजादी का चाहत पांडे संग तीखा विवाद हुआ. मामला इतना बढ़ गया कि वोटिंग में वह बॉटम टू में पहुंच गईं और एक भी वोट न मिलने पर उन्हें शो से बाहर कर दिया गया.

विज्ञापन

The 50 Show: रियलिटी शो ‘The 50’ का नया एपिसोड पूरी तरह ड्रामा और टकराव से भरा रहा. शुरुआत ही एक जबरदस्त टास्क से हुई, जहां सभी कंटेस्टेंट्स को गेम एरीना में बुलाया गया. माहौल पहले से ही गरम था, लेकिन जैसे-जैसे टास्क आगे बढ़ा, असली परीक्षा शुरू हो गई. इस बार ‘द लायन’ ने खिलाड़ियों को सात टीमों में बंटने का आदेश दिया. हर टीम में छह सदस्य होने थे. लेकिन टीम बनाते वक्त ही दरारें साफ नजर आने लगी. बेबिका और आर्या को किसी भी टीम में जगह नहीं मिली. ऐसे में दोनों सीधे ‘अनसेफ जोन’ में पहुंच गई. आर्या को उम्मीद थी कि प्रिंस उनकी मदद करेंगे, लेकिन ऐसा नहीं हुआ.

डेंजर जोन में थी खानजादी और रिद्धि

टास्क के समय रूल ब्रेक भी हुए. खानजादी, रिद्धि और अदनान की टीमों को नियम तोड़ने की वजह से डिसक्वालिफाई कर दिया गया. इसके बाद माहौल और ज्यादा तनावपूर्ण हो गया. खानजादी और रिद्धि ने अपनी गलती मानते हुए खुद को ‘डेंजर जोन’ के लिए नॉमिनेट किया, लेकिन अदनान ने चाहत और मनीषा का नाम ले लिया. फिर आरूशी ने नेहल का नाम डेंजर जोन के लिए लिया. इसी बात पर रिद्धि और नेहल भड़क उठी. रिद्धि ने आरूशी पर आरोप लगाया कि वह रजत के इशारे पर खेल रही हैं और अपनी जिम्मेदारी से बच रही हैं. इस बीच करण और रिद्धि ने प्रिंस की रणनीति पर भी चर्चा की और शक जताया.

बाहर हुई खानजादी

टास्क खत्म होने के बाद मामला और बिगड़ गया. चाहत पांडे ने दिग्विजय को बताया कि खानजादी ने उनके बारे में कुछ गलत बातें कही हैं. यह सुनते ही दिग्विजय और खानजादी के बीच बहस शुरू हो गई. बहस इतनी बढ़ गई कि खानजादी ने गुस्से में चहत को भी घसीट लिया. सेट पर मौजूद बाकी सदस्य यह सब देखकर हैरान रह गए. रिधि और करण पटेल सन्न रह गए, जबकि मनीषा रानी ने बीच-बचाव करते हुए खानजादी को अपनी भाषा संभालने की सलाह दी. आखिर में वोटिंग में आर्या और खानजादी ‘बॉटम टू’ में पहुंच गई. तब ‘द लायन’ ने बताया कि खानजादी को एक भी वोट नहीं मिले है और उन्हें घर से बाहर जाना होगा.

ये भी पढ़ें: शाहिद कपूर की ओ रोमियो का जलवा, 4 स्टार के साथ क्रिटिक ने दिया शानदार रिव्यू

विज्ञापन
Shreya Sharma

लेखक के बारे में

By Shreya Sharma

श्रेया शर्मा पिछले 1साल से प्रभात खबर डिजिटल में एंटरटेनमेंट बीट पर कार्यरत हैं. टीवी, ओटीटी, फिल्मों, भोजपुरी सिनेमा और सेलिब्रिटी से जुड़ी खबरों को कवर करती हैं. ट्रेंडिंग विषयों को आसान, रोचक और भरोसेमंद भाषा में पाठकों तक पहुंचाना उनका मुख्य उद्देश्य है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola