Thalapathy 69: तलपति विजय की आखिरी फिल्म में बॉबी देओल की हुई एंट्री, साउथ सुपरस्टार से होगा मुकाबला

Updated:
विज्ञापन
Thalapathy 69: तलपति विजय की आखिरी फिल्म में बॉबी देओल की हुई एंट्री, साउथ सुपरस्टार से होगा मुकाबला

Thalapathy 69: तलपति विजय साउथ के प्रमुख अभिनेताओं में से एक हैं. उनकी हाल ही में रिलीज हुई फिल्म द GOAT बॉक्स ऑफिस पर धूम मचा रही है. इसी बीच अब उनकी मूवी थलपति 69 को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है. इसमें बॉलीवुड के एक स्टार की एंट्री हुई है.

विज्ञापन

Thalapathy 69: साउथ सुपरस्टार तलपति विजय को हाल ही में फिल्म द ग्रेटेस्ट ऑफ ऑल टाइम उर्फ ​​द GOAT में देखा गया था. फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर धुआंधार कमाई की. अब मूवी ओटीटी पर भी दस्तक देने के लिए तैयार है. इसे 3 अक्टूबर से नेटफ्लिक्स पर एंजॉय किया जा सकता है. इस मूवी की सक्सेस के बाद एक्टर अपनी अगली फिल्म की शूटिंग के लिए तैयार है. थलपति 69 उनकी आखिरी मूवी होगी, इसके बाद वह राजनीति में कदम रखेंगे.

थलपति 69 में बॉबी देओल की हुई एंट्री

थलपति 69 में बॉबी देओल एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे. दरअसल केवीएन प्रोडक्शंस ने एक्स पर एक पोस्ट शेयर किया, जिसमें लिखा, अब 100 परसेंट ऑफिशियल है, मैं इसकी अनाउंसमेंट करते हुए बहुत खुश और उत्साहित हूं… बॉबी देओल थलपति 69 में शामिल हो गए है. बता दें कि एक्टर ने एनिमल फिल्म में अबरार की भूमिका निभाई थी. विलेन लुक में उनको दर्शकों ने काफी ज्यादा पसंद किया था.

तलपति विजय आखिरी बार किस फिल्म में आए थे नजर

तलपति विजय के वर्कफ्रंट की बात करें तो सुपरस्टार अभिनेता को आखिरी बार वेंकट प्रभु की ओर से निर्देशित फिल्म द GOAT में दोहरी भूमिका निभाते हुए देखा गया था. फिल्म में एक आतंकवाद विरोधी दस्ते के नेता की कहानी है, जो थाईलैंड की मिशन यात्रा के दौरान अपने बेटे को खो देता है. विजय ने पिता और पुत्र दोनों की भूमिका निभाई है, फिल्म में प्रशांत, प्रभु देवा, मोहन, जयराम, स्नेहा, लैला, अजमल अमीर, मीनाक्षी चौधरी जैसे कलाकार भी हैं. यह फिल्म 5 सितंबर, 2024 को रिलीज हुई थी.

Also Read- The GOAT Box Office Collection: तलपति विजय की फिल्म फ्लॉप हुई या हिट, यहां जानें अबतक का कलेक्शन

Also Read- The GOAT OTT Release Date: तलपति विजय की फिल्म इस ओटीटी पर होगी रिलीज, अभी नोट कर लें डेट-टाइम

विज्ञापन
Ashish Lata

लेखक के बारे में

By Ashish Lata

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola