ePaper

The GOAT OTT Release: तलपति विजय की फिल्म इस दिन ओटीटी पर होगी रिलीज, अभी नोट कर लें डेट

Updated at : 02 Oct 2024 12:23 PM (IST)
विज्ञापन
GOAT

GOAT

The GOAT OTT Release Date: द ग्रेटेस्ट ऑफ ऑल टाइम उर्फ GOAT ने बॉक्स ऑफिस पर धुआंधार कमाई की. अगर अभी तक आपने तलपति विजय की फिल्म नहीं देखी है, तो अब इसे ओटीटी पर एंजॉय कर सकते हैं.

विज्ञापन

The GOAT OTT Release Date: विजय तलपति की फिल्म द ग्रेटेस्ट ऑफ ऑल टाइम उर्फ GOAT रिलीज के 27 दिन बाद भी बॉक्स ऑफिस पर शानदार कमाई कर रही है. इसने कई रिकॉर्ड भी बनाए, जिसमें 2024 की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली तमिल फिल्म और तीसरी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली भारतीय फिल्म भी शामिल है. अब मूवी ओटीटी पर दस्तक देने के लिए तैयार है. आइये आप इसे कब और कहां देख सकते हैं.

तलपति विजय की The GOAT कब सिनेमाघरों में हुई थी रिलीज

तलपति विजय की द ग्रेटेस्ट ऑफ ऑल टाइम 5 सितंबर को बड़े पर्दे पर रिलीज हुई. Sacnilk के अनुसार, फिल्म को सकारात्मक रिव्यू मिला और इसने दुनिया भर में 449 करोड़ रुपये कमाए. इस बीच, भारत में 249 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया. थिएटर में सफल प्रदर्शन के बाद, वेंकट प्रभु के निर्देशन में बनी फिल्म अब ओटीटी पर धमाल मचाने के लिए तैयार है.

कब और किस ओटीटी प्लेटफॉर्म पर देख सकते हैं द GOAT

विजय स्टारर द GOAT 3 अक्टूबर को नेटफ्लिक्स पर रिलीज होने के लिए पूरी तरह तैयार है. इसकी घोषणा स्ट्रीमिंग दिग्गज ने अपने सोशल मीडिया हैंडल के जरिए की. फिल्म से एक पोस्ट शेयर करते हुए उन्होंने लिखा, “क्या आपने कभी किसी शेर को गोट बनते देखा है?! तलपति विजय की द G.O.A.T- द ग्रेटेस्ट ऑफ ऑल टाइम 3 अक्टूबर को तमिल, तेलुगु, मलयालम, कन्नड़ और हिंदी में नेटफ्लिक्स पर आ रही है. #TheGOATOnNetflix.”

वेंकट प्रभु ने द GOAT को लेकर क्या कहा

द GOAT की सक्सेस पर वेंकट प्रभु ने कहा, “भगवान दयालु हैं!!! आप सभी को धन्यवाद जिन्होंने हमारे #GOAT #TheGreatestOfAllTime को एक मेगा ब्लॉकबस्टर बनाया.” निर्देशक इस बात से खुश हैं कि फिल्म दुनिया भर में 400 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार करने में सफल रही. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, नेटफ्लिक्स ने विजय स्टारर फिल्म के डिजिटल राइट्स लगभग 90 करोड़ रुपये में खरीदे हैं.

विजय तलपति की आखिरी फिल्म कौन सी है

इस बीच, विजय जल्द ही अपनी आखिरी फिल्म तलपति 69 की शूटिंग शुरू करेंगे. फिल्म का निर्देशन फिल्म निर्माता एच विनोथ ने किया है. हालांकि तलपति 69 की स्टार कास्ट को अंतिम रूप नहीं दिया गया है, रिपोर्टों से पता चलता है कि मंजू वारियर निर्देशक के साथ हाथ मिला सकती हैं. हालांकि, अभी तक न तो एक्ट्रेस और न ही मेकर्स ने इन खबरों की पुष्टि की है.

Read Also- The GOAT Box Office Collection: तलपति विजय की फिल्म फ्लॉप हुई या हिट, यहां जानें अब तक का कलेक्शन

Read Also- The GOAT Box Office Collection: तलपति विजय की फिल्म फ्लॉप हुई या हिट, यहां जानें अबतक का कलेक्शन

विज्ञापन
Ashish Lata

लेखक के बारे में

By Ashish Lata

आशीष लता, प्रभात खबर.कॉम में एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट के रूप में कार्यरत हैं. फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री से जुड़ी बड़ी खबरों को ब्रेक करने से लेकर बेबाक विश्लेषण और ट्रेंडिंग रिपोर्टिंग में इनकी खास पहचान है. इनका लेखन फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, कलाकारों के इंटरव्यू और गॉसिप अपडेट्स तक फैला हुआ है. मनोरंजन की दुनिया को दर्शकों की नब्ज के हिसाब से सरल और रोचक अंदाज में पेश करना इनकी विशेषता है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola