Teri Meri Doriyaann के ऑफ-एयर होने से पहले इस पुराने किरदार की होगी री-एंट्री, अंगद की जिंदगी में आएगा नया ट्विस्ट
Teri Meri Doriyaann
तेरी मेरी डोरियां में एक पुराने किरदार की फिर से वापसी हो रही है. सीरियल के बंद होने से पहले मेकर्स इस किरदार को दोबारा लेकर आ रहे हैं. अब ये कैरेक्टर कौन है, आपको हम बताते हैं.
Teri Meri Doriyaann: तेरी मेरी डोरियां जनवरी 2023 में शुरू हुआ था और इस महीने ऑफ-एयर हो जाएगा. सीरियल में 6 साल का लीप आया था, लेकिन इससे शो की टीआरपी नहीं बढ़ी. ऑफ-एयर को लेकर शो चर्चा में है. हालांकि फैंस थोड़े दुखी भी है कि शो बंद हो जाएगा. इन दिनों सीरियल में दिखाया जा रहा है कि साहिबा की मौत हो चुकी है और मुस गुरनूर की एंट्री हुई है. गुरनूर बिल्कुल साहिबा की तरह ही दिखती है. अब शो में एक और किरदार की री-एंट्री हो रही है.
तेरी मेरी डोरियां में होगी वीर की एंट्री
तेरी मेरी डोरियां में वीर यानी जतिन अरोड़ा, अंगद के छोटे भाई का रोल निभाता था. अब शो में उसकी री-एंट्री हो रही है. सीरियल में वीर का किरदार पहले काफी पॉजिटिव था और उसके बाद उसका रोल नेगेटिव हो गया था. मार्च में उसके किरदार को पागलखाने भेज दिया गया था. अब जतिन एक बार फिर से शो में आ रहे हैं. ईटाइम्स से बातचीत में जतिन ने कहा, अब, कई महीनों के बाद मैं शो में वापस आऊंगा क्योंकि मेकर्स ने वीर को वापस लाने का फैसला किया है. मुझे खुशी है कि 14 जुलाई को शो खत्म होने पर भी मेकर्स को लगा कि उन्हें मेरा ट्रैक फिर से शुरू करना चाहिए और मैं इसके लिए ग्रेटफुल हूं.
गुरनूर को अंगद से हुआ प्यार
तेरी मेरी डोरियां में दिखाया जा रहा है कि गुरनूर की एंट्री से कहानी में नया ट्विस्ट आ गया है. गुरनूर, अंगद के बेटे अकीर की टीचर है. गुरनूर के आने से अकीर काफी खुश हो गया है. वहीं, गुरनूर के एकस हसबैंड की एंट्री होने वाली है. हालांकि गुरनूर को अंगद से प्यार हो गया है और वो अपने दिल की बात उससे कहने वाली है. उसका पति जोरवार उसकी बात सुन लेता है और गुरनूर डर जाती है. आगे क्या होगा, ये जानने के लिए एपिसोड के टेलीकास्ट होने का इंतजार करना होगा.
Teri Meri Doriyaann: बीच में ही सीरियल को अलविदा कहेगा ये किरदार, अब नहीं आएगा नजर
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Divya Keshri
दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का पत्रकारिता अनुभव है. वह फिल्म, टीवी और ओटीटी की दुनिया को बहुत अच्छे से समझती हैं. दिव्या की खास पहचान फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरी, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट, गॉसिप और ट्रेंडिंग टीवी-ओटीटी खबरों में है. वह खबरों को आसान भाषा में लिखती हैं ताकि हर पाठक उसे आराम से समझ सके और जुड़ाव महसूस कर सके. शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. यहां उन्होंने कई खास स्टोरी और पैकेज बनाए और झारखंड से जुड़ी कई महत्वपूर्ण खबरों पर काम किया. यहीं से उनकी रिपोर्टिंग स्किल और सरल भाषा में खबर लिखने की क्षमता मजबूत हुई. प्रभात खबर डिजिटल में भूमिका इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां उन्होंने एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में अपनी अलग पहचान बनाई. आज वह एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं और फिल्म, टीवी और ओटीटी से जुड़ी ट्रेंडिंग खबरों पर लगातार काम कर रही हैं. उनकी सबसे मजबूत पकड़ फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग में मानी जाती है. वह हर खबर को सिर्फ जानकारी नहीं, बल्कि एक कहानी की तरह पेश करती हैं. पत्रकारिता को लेकर सोच दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ खबर देना नहीं है, बल्कि पाठकों से जुड़ने का एक तरीका है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिससे वह किसी भी खबर की गहराई को अच्छे से समझ पाती हैं. इसी वजह से वह खबरों को आसान, साफ और असरदार भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में सक्षम हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










